
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा माना जाता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करते समय इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन किया जाए, तो इसके काफी सुखद और समृद्धि लाने वाले प्रभाव जीवन पर पड़ते हैं. वहीं, अगर इन नियमों को नजरअंदाज किया जाए तो जीवन में परेशानियां भी आ सकती हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपायों का जिक्र भी मिलता है, जिन्हें हर उस व्यक्ति को अपनाकर देखना चाहिए, जो अपनी नौकरी में तरक्की करना चाहता है. इन उपायों को बुधवार के दिन करना सबसे शुभ और सही माना जाता है. जब आप बुधवार के दिन इन उपायों को करते हैं, तो आपको नौकरी और प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है. तो चलिए बुधवार को किये जाने वाले इन उपायों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

हरे रंग का करें ज्यादा इस्तेमाल
वास्तु शास्त्र के अनुसार बुधवार के दिन आपको हरे रंग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए. इसे काफी शुभ माना जाता है. आपको इस बात की कोशिश करनी चाहिए कि आप इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनें या अपने आसपास कोई हरे रंग की चीज जरूर रखें। हरे रंग को तरक्की, शांति और बैलेंस का प्रतीक माना जाता है. यह आपकी मदद ऑफिस में परफॉरमेंस को बेहतर बनाने में कर सकता है.
यह भी पढ़ें: क्या आपको भी रात भर रहती है टेंशन और बेचैनी? आराम पाने के लिए सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम
वर्कप्लेस को रखें साफ और सुलझा हुआ
अगर आप चाहते हैं कि नौकरी में आपकी तरक्की हो, तो बुधवार के दिन आपको अपने वर्कप्लेस को साफ और सुलझाकर रखना शुरू कर देना चाहिए. खासकर बुधवार के दिन आपको अपनी टेबल, काम से जुड़ी फाइल्स और कंप्यूटर को अच्छे से साफ कर लेना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं, तो पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है और आपका मन भी कामों को करने में लगा रहता है.
उत्तर दिशा का रखें खास ध्यान
वास्तु शास्त्र की मानें तो उत्तर दिशा का जुड़ाव आपके करियर और जीवन में आने वाले मौकों से होता है. बुधवार के दिन आपको कोशिश करनी चाहिए कि, जिस समय आप काम कर रहे हों, उस समय आप उत्तर दिशा की तरफ मुख करके बैठे हुए हों. अगर आपके लिए ऐसा करना पॉसिबल नहीं है, तो अपने डेस्क पर काम करते समय उत्तर दिशा की तरफ कोई हरा पौधा जरूर रख दें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपका करियर ग्रो करना शुरू करेगा और आपको नए मौके मिलने भी शुरू हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें: झाड़ू-पोछा करते समय की ये 5 गलतियां बना सकती हैं आपको कंगाल, दरिद्रता से बचने के लिए जान लें सही तरीका

गणेश जी की करें पूजा
आपको बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा जरूर करनी चाहिए. इसे काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. जब आप सुबह सोकर उठें, तो गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और उनसे प्रार्थना करें. जब आप ऐसा करेंगे, तो आपके कामों में आने वाली हर रुकावट दूर होती चली जाएगी. इसके अलावा आपके लिए एक से एक तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं.
मीठी चीजों का दान करें
बुधवार के दिन आपको किसी जरूरतमंद आदमी को हरी सब्जियां, हरे फल या फिर मीठी चीजों का दान करना चाहिए. इसे काफी ज्यादा शुभ माना जाता है. जब आप ऐसा करते हैं, तो पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ता है और साथ ही आपके जीवन में सुख-समृद्धि आने लगती है. अगर ऐसा हो, तो आपके करियर पर भी इसका काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है.
यह भी पढ़ें: इन इशारों को भूलकर भी नजरअंदाज करने की न करें गलती, मां लक्ष्मी के आगमन के हो सकते हैं संकेत
The post नौकरी में नहीं मिल रही तरक्की? बुधवार को करें ये 5 छोटे काम, बदल जाएगी आपकी किस्मत appeared first on Prabhat Khabar.