लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dacoit BO Day 1: ‘धुरंधर 2’ की दहाड़ के आगे ‘डकैत’ ने भी दिखाया दम, जानें- अदिवि-मृणाल की फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


रणवीर सिंह की ब्ल़कबस्टर धुरंधर 2 के तूफान के आगे मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष स्टारर मचअवेटेड फिल्म ‘डकैत’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म ने पहले दिन ठीक ठाक परफॉर्म किया है. हालांकि रिलीज से पहले ज़बरदस्त चर्चा और फैंस की उम्मीदों के बावजूद, फिल्म  बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कमाई नहीं कर पाई है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?

डकैत’ की पहले दिन की कमाई कितनी रही?
अदिवी सेष ने चार साल के ब्रेक के बाद अपनी नई फिल्म “डकैत: अ लव स्टोरी” के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की है. एक्टर की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. डेब्यूटेंट डायरेक्टर शेनिल देव द्वारा निर्देशित ‘डकैत’ एक एक्शन-रोमांटिक थ्रिलर है, जिसमें अदिवी शेष के साथ मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप भी अहम रोल में हैं. इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ठीक रही है.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘डकैत’ ने रिलीज के पहले दिन 6.50 करोड़ की कमाई की है.
  • वहीं भारत में इसका पहले दिन का कुल ग्रॉस कलेक्शन 7.57 करोड़ रहा है.
  • वहीं इसकी पहले दिन की ऑक्यूपेंसी 26.4 फीसदी दर्ज की गई है.

डकैत क्या वसूल पाएगी बजट
डकैत की लागत 60 करोड़ रुपये बताई जा रही है. वहीं फिल्म ने रिलीज के पहले दिन  6.50 करोड़ रुपये से ओपनिंग की है. हालांकि धीमी शुरुआत के चलते मेकर्स की टेंशन बढ़ गई है अब अगर इसकी वीकेंड पर कमाई नहीं बढ़ती है तो इसके लिए अपना बजट वसूलना मुश्किल हो जाएगा. क्योकि वीकडेज में आमतौर पर फिल्मों की कमाई में गिरावट आती ही है. अब इस फिल्म को सेफ जोन में आने के लिए बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करना होगा. 

डकैत वर्सेस धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस
अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 से कड़ी टक्कर मिल रही है. जहां ओपनिंग डे पर डकैत ने 6.50 करोड़ कमाए हैं. तो वहीं इसकी तुलना में 23वें दिन भी धुरंधर 2 ने शानदार परफॉर्म किया है और 6.70 करोड़ का ही कलेक्शन किया है. अब देखने वाली बात होगी कि वीकेंड पर इनमें से किस फिल्म का पलड़ा भारी रहता है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

December 2026 Theatre Release: शाहरुख खान की ‘किंग’ से लेकर प्रभास की ‘फौजी’ तक, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने दिसंबर में आ रही ये 5 बड़ी फिल्में

‘आवारापन 2’ से प्लेबैक सिंगिंग में कमबैक नहीं कर रहे अरिजीत सिंह, टीम ने अफवाहों पर लगाया विराम

प्रियंका चोपड़ा से बिपाशा बसु तक, सांवले रंग की वजह से इन एक्ट्रेसेस को झेलनी पड़ी मुश्किलें

‘पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो…’, तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर

अमिताभ बच्चन को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन खतरनाक हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!

Kartik Aaryan Wins National Award: नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद बाबा महाकाल के दर पहुंचे कार्तिक आर्यन, नंदी हॉल में भक्ति में लीन आए नजर

Leave a Comment