लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूपी:पूरा प्रदेश बेमौसम बारिश की चपेट में, गेहूं के खेतों में भरा पानी; सीएम बोले किसानों की होगी क्षतिपूर्ति – Up: Unseasonal Rains Lash The Entire State, Flooding Wheat Fields; Cm Announces Compensation For Farmers. Fore

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलों में असमय बारिश, ओलावृष्टि और कुछ जगहों पर आग लगने से रबी फसलों को हुए नुकसान पर चिंता जताई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित किसानों और बटाईदारों को तुरंत राहत और क्षतिपूर्ति दी जाए, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि खराब मौसम के कारण किसानों का चिंतित होना स्वाभाविक है और राज्य सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर प्रभावित किसान के नुकसान का सही और निष्पक्ष आकलन समय पर किया जाए और रिपोर्ट जल्द शासन को भेजी जाए, जिससे मुआवजा देने में देरी न हो।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिला स्तर पर राजस्व, कृषि और अन्य संबंधित विभाग मिलकर तेजी से सर्वे करें। साथ ही बीमा कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर फसल बीमा के दावों का जल्द निस्तारण कराया जाए। अधिकारियों को किसानों से सीधे संपर्क कर उन्हें बीमा योजनाओं का लाभ दिलाने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग को निर्देश दिया कि राज्य आपदा राहत कोष से जिलों को तुरंत पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसानों को पारदर्शी और त्वरित तरीके से सहायता मिले। जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर भी लगाए जाएं और मंडी समितियों के माध्यम से किसानों को हर संभव सहयोग दिया जाए।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Karnataka Oath Ceremony Live:आज शिवकुमार लेंगे सीएम पद की शपथ, पहली सूची में मंत्रियों की संख्या पर सस्पेंस – Karnataka Oath Taking Ceremony Live Dk Shivakumar Cm First List Of Ministers Governor Updates

Afcat 2025 Merit List:एफकैट-2 की मेरिट जारी, 744 अभ्यर्थी सफल; आलोक और महकप्रीत कौर अव्वल, देखें पूरी लिस्ट – Afcat 2 2025 Merit List Released, 744 Candidates Recommended For June 2026 Courses, Check Complete List Here

अमेरिकी सांसद की चेतावनी:वीजा में देरी से Us में डॉक्टरों की कमी का खतरा, जानें भारतीयों पर पड़ेगा कितना असर – Us Lawmaker Warns Visa Delays Could Lead To Doctor Shortages In Us Learn How Indians Will Be Affected

Up Tgt Exam:36 जिलों में आज से यूपी टीजीट परीक्षा शुरू, 8.68 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत, करीब 50% हुए उपस्थित – Up Tgt Exam 2026 Started From Today For 8.68 Lakh Candidates; Check Important Instructions

Us:दुनियाभर के दुर्लभ खनिज पर नजरें गड़ाए है अमेरिका! मार्को रूबियो बोले- हमारी कूटनीति का प्रमुख आधार – Us Eyeing Rare Minerals Around World Marco Rubio Said Key Pillar Of Our Diplomacy Cites China As Threat

Bihar News:गोलीबारी के बाद खान सर ने कोचिंग में पढ़ाने से किया इनकार, छात्रों से कहा- आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी – Bihar News: After The Firing, Khan Sir Refused To Teach Coaching, Patna Police, Patna Crime News Hindi

Leave a Comment