लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सुर्खियां:ब्रिक्स बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन; महिला एशिया कप फाइनल में भारत; इसरो से चक्रवात की चेतावनी – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए पूरी तैयारियां हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री लावरोव दिल्ली पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अहम बैठकें होंगी। सात साल बाद भारत आ रहे शी के साथ बातचीत से भारत-चीन संबंधों में तनाव कम होने की उम्मीद है। उधर, इसरो ने अक्तूबर से दिसंबर के बीच तीन शक्तिशाली चक्रवातों का अलर्ट दिया है। अमेरिका में एच-1बी वीजाधारकों और प्रवासियों पर सख्ती की तैयारी के बीच ‘मिस्टर सिंह’ वाले विज्ञापन पर भी विवाद छिड़ गया है। स्विट्जरलैंड में डच टूर बस हादसे और कांगो में भीषण आग में कई लोगों की मौत हुई है। 9/11 हमले की 25वीं बरसी पर अमेरिका के जख्म और उस समय की साजिशों की कहानी फिर चर्चा में है। खेल में भारतीय महिला टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है। वहीं, अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें साझा की हैं। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-




Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11 september 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

ब्रिक्स 2026
– फोटो : Amar Ujala


ब्रिक्स समिट LIVE: रूसी विदेश मंत्री लावरोव दिल्ली पहुंचे, राष्ट्रपति पुतिन समेत कई देशों के मेहमान भी आएंगे

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ब्रिक्स देशों की शिखर बैठक के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। अन्य सदस्य देशों के मेहमान भी आज राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर 

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात, विदेशी उड़ानों के लिए पियर सी खुला; मेट्रो सेवा सामान्य

दिल्ली पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 15,000 कर्मियों और अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा प्रभाग) मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि जनता को कम से कम असुविधा और गणमान्य व्यक्तियों के लिए अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित हो, इसके लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था के संबंध में अग्रिम परामर्श भी जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर 


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11 september 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

हड़ताल के बाद बैंक बंद की फाइल तस्वीर
– फोटो : ANI Photos


बैंक यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल: कई राज्यों में 4 दिन प्रभावित हो सकती हैं सेवाएं; क्या-क्या काम रुकेंगे?

पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी यूनियनों ने शुक्रवार को हड़ताल का फैसला किया है। इससे खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नकद जमा और निकासी जैसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। कई राज्यों मं बैंकिंग सेवाओं पर लगातार चार दिन असर पड़ने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर 


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11 september 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

पुतिन, मोदी व जिनपिंग : त्रि-शक्ति की मुलाकात पर रहेगी दुनिया की नजर।
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक


त्रि-शक्ति की मुलाकात: चीनी राष्ट्रपति के साथ अलग से बैठक भी करेंगे पीएम मोदी, क्या घटेगा संबंधों में तनाव?

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में ब्रिक्स समिट में शामिल होंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, शी शनिवार को दिल्ली पहुंचेंगे। सात वर्षों में उनकी यह पहली भारत यात्रा होगी। पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होगी। पढ़ें पूरी खबर 


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 11 september 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

समुद्री तूफान (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/पीटीआई


इसरो का अलर्ट: अक्तूबर से दिसंबर तक 3 चक्रवात का खतरा; 83% ज्यादा शक्तिशाली; तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश?

देश के तटीय इलाकों के लिए आने वाले तीन महीने बेहद संवेदनशील होंगे। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने उपग्रहों और मौसम निगरानी प्रणालियों से मिले डाटा के आधार पर चेतावनी जारी की है कि अक्तूबर से दिसंबर के दौरान बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तीन शक्तिशाली चक्रवाती तूफान बन सकते हैं। इसरो ने आगाह किया है कि चक्रवात के साथ तेज हवाएं, भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें आ सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान:बघाई ने पीट हेगसेथ के बयान पर बोला हमला, कहा- 9/11 की आड़ में ईरान के खिलाफ जंग को सही ठहरा रहा अमेरिका – Perpetrators Were Not Iranians Baghaei Slams Hegseth For Using 9/11 Anniversary To Justify War Against Iran

एक्सप्लेनर:रूस का एसयू-57 कितना ताकतवर, भारत को पांचवीं पीढ़ी के जेट का ऑफर क्यों, लड़ाकू विमान में खास क्या? – Explainer: How Powerful Is Russia’s Su-57, And Why Is India Being Offered The Fifth-generation Fighter?

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट:पहले ही दिन ‘हनुमान अंश’ ने उड़ाए ‘हैवान’ के होश; कितनी मजबूत ‘मिर्जापुर’ की गद्दी? जानिए – Friday Box Office: Haiwaan Vs Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Box Office Collection And Latest Earning

डीमैट 2.0:कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में नए युग की शुरुआत, छोटे निवेशकों को फायदा; मिलेगा सुरक्षित निवेश का मौका? – Demat 2.0 New Era In Corporate Bond Market Benefits For Small Investors Secure Investment Opportunity

सुर्खियां:आज बंद कमरे में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; केंद्र-लद्दाख वार्ता बेनतीजा; उत्तर रेलवे में परिचालन पर असर – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

विश्लेषण:इतिहासकार और लेखक एंटोन जैगर ने बताया, एक दशक में अति-राजनीति ने समाज पर क्या असर डाला? – Analysis Historian Author Anton Jaeger Explains Impact Of Hyperpolitics On Society Over A Decade

Leave a Comment