लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Shahzad Poonawala:bjp छोड़ने की खबरों के बीच शहजाद का वीडियो वायरल; Pm मोदी को क्यों बताया फेल तानाशाह? – Shehzad Poonawalla Video Viral Amidst Speculation Of Him Quitting Bjp He Calls Pm Modi Failed Dictator

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भाजपा से अलग होने की अटकलों के बीच पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो की शुरुआत ऐसी है कि पहली नजर में ऐसा लगता है मानो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहे हों, लेकिन आगे चलकर स्पष्ट होता है कि उनका बयान विपक्ष के आरोपों पर व्यंग्य है। वीडियो में पूनावाला कहते हैं कि वह प्रधानमंत्री मोदी से ‘निराश’ हैं क्योंकि 12 साल बाद भी उन्हें तानाशाही करना नहीं आया।’ 

View this post on Instagram

A post shared by Shehzad Poonawalla (@shehzadpoonawalla)

‘तानाशाही देखना हो तो कांग्रेस को देखें’

उन्होंने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी एक वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर संवैधानिक पदों और प्रधानमंत्री की माता के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणियों के बावजूद पीएम मोदी ने संबंधित बच्चों को ‘शरारती बच्चे’ बताते हुए उन्हें माफ करने की अपील की थी। पूनावाला के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति वास्तव में तानाशाह होता, तो उसका व्यवहार ऐसा नहीं होता। पूनावाला ने कहा कि यदि किसी को वास्तविक तानाशाही और आपातकाल का उदाहरण देखना है, तो उसे कांग्रेस के इतिहास की ओर देखना चाहिए। उन्होंने आपातकाल, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर लगे प्रतिबंधों और उस दौर में हुई राजनीतिक कार्रवाइयों का हवाला देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

 

विपक्ष की सरकारों को घेरा

उन्होंने आरोप लगाया कि केरल में राहुल गांधी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वाले तीन इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। इस उदाहरण के जरिए उन्होंने विपक्ष पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। वीडियो में कई अखबारों की कटिंग दिखाते हुए पूनावाला ने दावा किया कि तेलंगाना, कर्नाटक और केरल जैसे विपक्षी दलों के शासन वाले राज्यों में प्रदर्शनकारियों, छात्रों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर और कानूनी कार्रवाई की गई। उन्होंने असम के AASU आंदोलन, गुजरात के नवनिर्माण आंदोलन और 2011-13 के अन्ना आंदोलन का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान भी बड़े पैमाने पर आंदोलनकारियों पर कार्रवाई हुई थी।

ये भी पढ़ें: Ajit Doval: अजीत डोभाल को क्यों बनाया था NSA? गृह मंत्री अमित शाह ने बताई PM मोदी के फैसले के पीछे की वजह

एक्स प्रोफाइल में बदलाव से बढ़ीं अटकलें

इस बीच, शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) प्रोफाइल से बीजेपी का उल्लेख हटा दिया, जिसके बाद उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, इस विषय पर न तो पूनावाला और न ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आजीवन अनुयायी बताया है।  



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

साउथ Vs बॉलीवुड:कैसे हिंदी सिनेमा ने 1000 करोड़ क्लब में किया टॉप? समझें ‘बाहुबली 2’ से ‘धुरंधर 2’ तक का सफर – 1000 Crore Club Bollywood And South Have 5 Films Each Yet Bollywood Leads Know How Dhurandhar 2 Dangal Bahubal

एक्सप्लेनर:क्या फ्री यूपीआई का दौर अब खत्म हुआ? 0.4% एमडीआर का आपकी जेब पर कितना होगा असर – Explainer What Is Mdr And How It Impacted Common People Pocket Free Upi Time Gone

सियासत:भाजपा में असमंजस, बढ़ रही बागी तृणमूल सांसदों की बेचैनी; क्या पार्टी की बंगाल इकाई का विरोध बना कारण? – Politics Bjp Confusion Rebel Trinamool Mps Discontent West Bengal Unit Opposition

एच-1बी वीजा पर सख्ती:वेंस बोले- अमेरिकियों की नौकरियां नहीं छिनेंगी; काम के लिए देने होंगे एक करोड़ रुपये – Crackdown On H-1b Visas: Vance Says Americans’ Jobs Won’t Be Taken Away; One Crore Rupees To Be Paid For Work.

अयोध्या:राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ चयन पर मचा घमासान, सवालों पर आया पलटवार; दिया था 11 अगस्त को इंटरव्यू – Ayodhya: Controversy Erupts Over Selection Of Ram Temple Trust Ceo; Interview Given On August 11

एमपी में मानसून की आखिरी परीक्षा:19 सितंबर के बाद बारिश का नया दौर, कोटा पूरा करने 4.3 इंच पानी जरूरी – Monsoon’s Final Test In Mp: New Spell Of Rain After September 19; 4.3 Inches Of Rainfall Needed To Meet The Qu

Leave a Comment