लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पुणे:टीवी देख रही थी बच्ची, अमरूद देने के बाद खेत ले गया, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; पुलिस ने क्या कहा? – Minor Girl Assaulted, Murdered In Pune; Neighbour Held, Govt Assures Strict Action

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

महाराष्ट्र के पुणे जिले में अपने पड़ोस में रहने वाली साढ़े नौ साल की बच्ची का एक व्यक्ति ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर जुन्नर तहसील के पिंपलवंडी गांव में हुई। आरोपी की उम्र 25 साल है और वह दिहाड़ी मजदूर है। उसे हिरासत में ले लिया गया है।

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने घटना को ‘बेहद हैरान करने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया। उन्होंने पुलिस को मामले की पूरी जांच करने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पवार ने कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का अनुरोध करेंगी।

पुणे के एसपी ने मामले पर क्या कहा?

पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप सिंह गिल ने बताया कि आरोपी और बच्ची एक-दूसरे को जानते थे। उन्होंने कहा, आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही इलाके में रहते थे और एक ही समुदाय से थे। 

गिल ने बताया कि दोपहर में जब बच्ची टीवी देख रही थी, तब आरोपी उसके घर गया। उसने अमरूद देने का बहाना बनाकर बच्ची को अपने साथ चलने के लिए बहलाया। इसके बाद वह बच्ची को पास के एक खेत में ले गया। वहां उसने कथित तौर पर बच्ची का यौन उत्पीड़न किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि शाम को जब बच्ची नहीं मिली, तो उसके परिवार ने उसकी तलाश की। इसके बाद परिवार ने बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने कहा, जांच के दौरान इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इसमें पता चला कि बच्ची आरोपी के साथ थी। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल किया और हमें गन्ने के खेत में उस जगह पर ले गया, जहां अपराध हुआ था। बाद में बच्ची का शव बरामद किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गिल ने कहा, मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच जारी है। 

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने क्या कहा?

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने फोन पर एसपी गिल से बात की और घटना की जांच की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस प्रशासन को मामले की पारदर्शी और पूरी जांच करने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें: ‘दलित हूं, इसलिए निशाना बना रहे’: इस्तीफे की मांग पर कर्नाटक के मंत्री नागेंद्र का पलटवार; क्या है मामला?

पवार ने घटना को ‘बेहद चौंकाने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए एक बयान में कहा कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि जांच को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, मैं मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से विशेष अनुरोध करूंगी कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिल सके। पवार ने कहा कि सरकार पीड़ित बच्ची के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही गांव जाकर शोक में डूबे परिवार से मुलाकात करेंगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

क्या इतिहास रचेगी ‘टॉक्सिक? दुनियाभर में इतनी स्क्रीन्स पर होगी रिलीज, जानें कब शुरू होगी एडवांस बुकिंग? – Yashs Toxic Eyes Record Breaking Release Across 12000 Screens Advance Bookings Open August 21

‘टारगेट किलिंग’ का पाकिस्तानी मास्टरमाइंड बेनकाब:कश्मीर में संभाली थी आतंकी कमान, लश्कर कमांडर पर वारंट जारी – Nia Tightens The Noose On The Lashkar Commander Who Issued The Decree For Targeted Killings In The Valley.

Up:विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में Bsp सक्रिय, सतीश चन्द्र मिश्र को चुनाव आयोग संबंधी जिम्मेदारी – Up: Bsp Active In Preparations For The 2027 Assembly Elections; Satish Chandra Mishra Entrusted With Election

‘लोगों की सेहत से समझौता नहीं’:cm फडणवीस ने तुकाराम को दी खुली छुट, कहा- मिलावटखोरों पर कार्रवाई रहेगी जारी – No Compromise On People’s Health Cm Fadnavis Gives Tukaram A Free Hand Action Against Adulterators Continue

Explainer:झारखंड में Jssc-cgl के बाद अब कौन सी परीक्षाओं पर लटकी तलवार, कितनी भर्तियों के रद्द होने का संकट? – Jharkhand Hemant Soren Jssc Cgl Jpsc Exams Cancelled Tdpl Agency Probe Jobs And Vacancy Impacted Explainer

Abu Al-duhur Airbase:अबू अल-दुहूर एयरबेस पर इस्राइली हमले से तनाव, Uae ने बताया- क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा – Israeli Strike On Abu Al-duhur Airbase Uae Calls It A Threat To Regional Peace

Leave a Comment