लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Indore Road Accident:देवगुराड़िया के पास सड़क हादसे में चार की मौत, आठ घायल; मिनी ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर – Indore: Four People Died In A Road Accident Near Devguradia In Indore, After Being Hit By A Mini Truck.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इंदौर के देवगुराड़िया मार्ग पर रविवार रात ढाई बजे के करीब सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। मिनी ट्रक और वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में सवार लोग सड़क पर आ गिरे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि  एक की मौत उपचार के दौरान अस्पताल में हुई। घटना में आठ लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

मृतकों की पहचान इरफान, आशिर और फरहान व एक अन्य  रुप में हुई है। मृतक व घायल सदर बाजार निवासी है। वाहन में बाराती सवार थे। आष्टा से शादी के बाद वे इंदौर की तरफ लौट रहे थे और मिनी ट्रक सामने की दिशा से आ रहा था।  घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के रिश्तेदार एमवाय अस्पताल पहुंचे। कुछ लोग मौके पर भी पहुंच गए थे। 

 

आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया


इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे होते हैं। इस कारण आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम भी कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि मिनी ट्रक की स्पीड काफी तेज थी। उसने सामने से आ रही वैन को टक्कर मार दी।

वैन में दस से ज्यादा लोग सवार थे

मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुई वैन में दस से ज्यादा लोग सवार थे। वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी चला रहे ड्राइवर समेत चार लोगों की इस हादसे में मौत हुई है। घटना के बाद मिनी ट्रक के चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने चक्काजाम कर रहे लोगों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक बहाल कराया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

करोड़पति बहू ने कराया ससुर का कत्ल:तकिया से मुंह दबा दिखाना था हार्ट अटैक, फिर इसलिए चाकू से गोदा; नया खुलासा – Kanpur Murder Case Daughter-in-law Arrested In Medicine Traders Murder Plan To Smother Him With Pillow

क्या टीम इंडिया कायम रख पाएगी दबदबा?:अफगानिस्तान के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड, किन पांच पर रहेंगी नजरें? – India Vs Afghanistan T20i Series: Five Indian Players To Watch Out For As Shreyas Iyer-led Side Eyes Dominance

Mirzapur The Movie And Hanuman Ansh Collection Falls A Bit After Weekend Know Box Office Collection – Entertainment News: Amar Ujala

आपबीती:टीवी एंकर चेंग लेई ने तीन साल जेल में गुजारा अमानवीय जीवन, अब पूरी दुनिया को कर रहीं आगाह? – Tv Anchor Cheng Lei Three Years In Jail Inhuman Life Warning To World

यूपी:पहले बाल्टी में डुबोकर शिवानी का कत्ल, अब चाय में मिलाया जहर; हत्यारोपी किशोरियों की दूसरी खौफनाक साजिश – Shivani Murder Accused Juveniles’ Chilling Escape Plot: Poison Mixed In Staff Tea At Barabanki Home

सीट का समीकरण:तीन दशक, सात चुनाव से किशनी में सपा का दबदबा; Bjp को पहली जीत का इंतजार; ऐसा है यहां का इतिहास – Uttar Pradesh Election 2027 Mainpuri Kishni Assembly Seat History Bjp Sp Bsp Congress Political Equation

Leave a Comment