लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान का बलूचिस्तान आज एक बार फिर बलूच लड़ाको की आग में झुलस गया है. आज सुबह 10 बजे बलूच लिबरेशन फोर्स के लड़ाको ने बलूचिस्तान के क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे बड़े जिले छगाई में सरकारी बैंको, पुलिस थानों और सरकारी इमारतों पर कब्जा करके उन्हें आग के हवाले कर दिया. साथ ही शाम 6 बजे की स्थिति के मुताबिक इस समय भी पूरे शहर के ऊपर बलोच लिबरेशन फोर्स (BLF) के लड़ाको का कब्जा है.

बलोच लिबरेशन फोर्स के प्रवक्ता मेजर ग्वाहारम बलोच ने बयान में बताया कि पूरे शहर की प्रमुख सरकारी इमारतों को बलोच लड़ाको ने कब्जाया हुआ है और शहर में बलोच लड़ाको ने चेक पॉइंट भी खड़े कर दिए है, जहां पर आने जाने वाली गाड़ियो की तलाशी ली जा रही है.

भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?

6 दिनों से बलूचिस्तान पाकिस्तानी सेना के लिए बना मुसीबत
पिछले 6 दिनों से बलूचिस्तान पाकिस्तानी सेना के लिये एक बहुत बड़ी मुसीबत बन कर सामने आया है, जहाँ मंगलवार को ज़ियारत इलाके में पहले टीटीपी ने हमला करके 21 पुलिस अफसरों को मार दिया था और उनकी लाशों को पहाड़ पर फेंक कर पुलिस के हथियार लूट लिए थे. इसी तरह कल बलोच लिबरेशन आर्मी ने बलूचिस्तान के बेला इलाके में फ्रंटियर कोर के जवानों पर हमला करके 19 फ्रंटियर कोर के जवानों को मार गिराया था और उनके हथियार लूट लिए थे.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 1 दिन के बलूचिस्तान के दौरे पर हैं
आज छगाई इलाके में बलूच लड़ाको ने पूरे शहर पर कब्जा उस समय किया है जब खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 1 दिन के बलूचिस्तान के दौरे पर हैं और हमले के समय राजधानी क्वेटा में मौजूद थे. शहबाज शरीफ बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में आज बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफ़राज़ बुगती के साथ बैठक कर रहे हैं, साथ ही प्रांत में अलगाववाद को कैसे रोका जाए इस पर अधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं.

चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment