लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हर रात मेकअप हटाना लगता है झंझट? घर पर बनाएं 100% नेचुरल क्लींजिंग बाम, मिनटों में होगा काम आसान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

DIY Cleansing Balm: आज के समय में हम सभी डेली बेसिस पर कई तरह के ब्यूटी और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. सनस्क्रीन या क्रीम जैसी चीजें आपकी स्किन को सुंदर तो बनाती हैं, लेकिन अगर रात को इन्हें ठीक से साफ न किया जाए, तो परेशानियां यहीं से शुरू होती हैं. चेहरे को सही से साफ न करने पर स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे दाने, पिंपल्स, ड्राइनेस और समय से पहले रिंकल्स आने लगते हैं. इन्हें हटाने के लिए हम बाजार के महंगे क्लींजिंग बाम लाते हैं, जिनमें हार्मफुल केमिकल्स होते हैं और ये लंबे समय में स्किन को डैमेज कर सकते हैं. अगर आप अपनी स्किन को बचाना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है. आज हम आपको घर पर ही 100 प्रतिशत नेचुरल, सेफ और असरदार क्लींजिंग बाम बनाने का तरीका बताएंगे. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का आसान तरीका.

DIY Natural Cleansing Balm
DIY Natural Cleansing Balm

क्लींजिंग बाम बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स

इस क्लींजिंग बाम को बनाने के लिए आपको कुछ बेहद ही सिंपल और आसानी से घर या फिर बाजार में ही मिल जाने वाली चीजों की जरुरत पड़ने वाली है. अगर आप इस बाम को बनाने जा रही हैं तो आपको नीचे बताई गयी चीजों को बाजार से लेकर आना है.

  • नारियल का तेल: 2 बड़े चम्मच, यह वॉटरप्रूफ मेकअप और जिद्दी काजल को आसानी से पिघला देता है.
  • शिया बटर: 1 बड़ा चम्मच, यह आपकी स्किन को गहराई से मॉइस्चर देता है और उसे सॉफ्ट भी बनाकर रखता है.
  • बीवैक्स यानी मोम: 1 छोटा चम्मच, यह बाम को गाढ़ा बनाने और जमने में मदद करता है.
  • बादाम का तेल: 1 बड़ा चम्मच, यह आपकी स्किन को नरिशमेंट देता है.
  • विटामिन E कैप्सूल: 1, यह बाम को लंबे समय तक फ्रेश रखता है और खराब होने से बचाता है.

ये भी पढ़ें: सफेद बालों को छिपाने के लिए केमिकल वाली डाई की नहीं पड़ेगी जरूरत, किचन में रखी इन चीजों से बना लें नेचुरल हेयर कलर

घर पर नेचुरल क्लींजिंग बाम बनाने का तरीका

  • इस नेचुरल क्लींजिंग बाम को बनाने के लिए हमें डबल बॉइलर मेथड का इस्तेमाल करना है ताकि यह डायरेक्ट आंच पर जलकर खराब न हो जाए. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में थोड़ा सा पानी गरम करें. अब उस बर्तन के ऊपर कांच या स्टील का एक छोटा बर्तन रख दें. इस बात का खास ख्याल रखें कि यह छोटा बर्तन पानी को डायरेक्टली न छुए.
  • अब इस ऊपर वाले बर्तन में नारियल तेल, शिया बटर और बीवैक्स डालें. अब धीमी आंच पर इन तीनों को अच्छी तरह पिघलने दें. जब सब कुछ पानी की तरह पतला हो जाए, तो गैस बंद कर दें और बर्तन को नीचे उतार लें.
  • अब इस घोल में बादाम का तेल मिलाएं और जब यह हल्का सा ठंडा हो जाए, तब इसमें विटामिन-E कैप्सूल को काटकर उसका तेल मिला दें.
  • अब पूरे मिक्सचर को अच्छी तरह मिला लें और किसी साफ और सूखे कांच के डिब्बे में भर दें. इसे लगभग आधा घंटा कमरे में ऐसे ही छोड़ दें या फ्रिज में रख दें ताकि यह जमकर पेस्ट जैसा बन जाए. आपका होममेड क्लींजिंग बाम इस्तेमाल करने के लिए तैयार है.

क्लींजिंग बाम का इस्तेमाल कैसे करें?

  • इस बाम को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान होता है. इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी उंगलियां में थोड़ा सा क्लींजिंग बाम लेना है. आपकी उंगलियों की हल्की गर्माहट से यह तुरंत पिघलकर तेल बन जाएगा.
  • अब इसे अपने सूखे चेहरे और आंखों पर 1 मिनट तक हल्के हाथों से घुमाते हुए मसाज करें. आप देखेंगे कि मेकअप तुरंत पिघलकर छूटने लगा है.
  • इसके बाद एक हल्के गरम या गुनगुने पानी में भीगे कपड़े से अपने चेहरे को पोंछ लें.
  • सबसे लास्ट में अपने नॉर्मल फेस वॉश से चेहरा धो लें ताकि सारा ऑयल और डर्ट पूरी तरह क्लीन हो जाए.

ये भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स और सूजी आंखों से हैं परेशान? महंगी आई क्रीम छोड़कर घर पर बनाएं ये आसान जेल, जानें लगाने का सही तरीका

The post हर रात मेकअप हटाना लगता है झंझट? घर पर बनाएं 100% नेचुरल क्लींजिंग बाम, मिनटों में होगा काम आसान appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment