{“_id”:”6a9e9fb8568f117069089441″,”slug”:”india-vs-afghanistan-t20i-series-five-indian-players-to-watch-out-for-as-shreyas-iyer-led-side-eyes-dominance-2026-09-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”क्या टीम इंडिया कायम रख पाएगी दबदबा?: अफगानिस्तान के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड, किन पांच पर रहेंगी नजरें?”,”category”:{“title”:”Cricket”,”title_hn”:”क्रिकेट”,”slug”:”cricket”}}

भारत बनाम अफगानिस्तान
– फोटो : ANI
विस्तार
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होने जा रहा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी और इस सीरीज में उसके सामने न केवल अफगानिस्तान के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखने की चुनौती होगी, बल्कि कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी खास नजर रहेगी।
टी20 इंटरनेशनल में भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ पलड़ा अब तक पूरी तरह भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल नौ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने आठ मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। यानी अफगानिस्तान को अब तक भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में जीत नहीं मिली है।


