
इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से पहले पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ गई है, कोचिंग स्टाफ से 2 और लोग फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ चले गए हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार ब्रैड हैडिन और जेम्स होप्स ने PBKS मैनेजमेंट को बता दिया है कि वह अब अगले साथ टीम के साथ नहीं रहेंगे, जिसके बाद अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम के लिए 3 कोच की तलाश शुरू हो गई है.
ब्रैड हैडिन और जेम्स होप्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हैडिन पंजाब किंग्स टीम के फील्डिंग कोच और होप्स तेज गेंदबाजी कोच थे. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि इन दोनों ने हाल ही में पंजाब किंग्स मैनेजमेंट को इसकी जानकारी दी और फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट की तलाश शुरू कर दी है.
बता दें कि इसी साल आईपीएल खत्म होने के बाद साईराज बहुतुले ने भी टीम का साथ छोड़ दिया था, जो अब भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर रहे हैं. बहुतुले सुनील जोशी की जगह पंजाब टीम में आए थे. अब कोचिंग स्टाफ से 3 लोगों के चले जाने से टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं, हेड कोच रिकी पोंटिंग को अपनी सपोर्ट टीम नए सिरे से तैयार करनी होगी और ऑक्शन से पहले उनका काम भी बढ़ गया.
यह भी पढ़ें- नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबा खेल जगत, धवन-रहाणे ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
