लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नवरात्रि में लहंगा-साड़ी के साथ बालों को कैसे करें स्टाइल? ट्राई करें ये 7 आसान लुक

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Navratri Hairstyles: नवरात्रि में जब भी मैं लहंगा या साड़ी पहनने का सोचती हूं, तो कपड़े और ज्वेलरी के साथ एक सवाल जरूर आता है बालों को कैसे स्टाइल करूं. हर बार खुले बाल या वही पुरानी चोटी करने का मन भी नहीं करता. अगर आपके साथ भी ऐसा ही है, तो इस बार हेयरस्टाइल में थोड़ा बदलाव करके देखिए.

इसके लिए किसी बहुत मुश्किल हेयरस्टाइल की जरूरत नहीं है. कुछ आसान स्टाइल ऐसे हैं, जिन्हें आप घर पर ही बना सकती हैं और ये लहंगे से लेकर साड़ी तक के साथ काफी अच्छे लगेंगे. 

1. सॉफ्ट कर्ल्स के साथ खुले बाल

अगर आपको ज्यादा तामझाम पसंद नहीं है, तो बालों को हल्का कर्ल करके खुला छोड़ सकती हैं. बीच से या साइड पार्टिंग करके बालों को सेट करें और आगे की कुछ लटों को हल्का सा खुला रहने दें. यह हेयरस्टाइल खासकर फ्लोरल, सीक्विन या हैवी वर्क वाले लहंगे के साथ अच्छा लगेगा. साड़ी के साथ भी यह लुक काफी सॉफ्ट और खूबसूरत दिखता है.

pc: ai generated
pc: ai generated

2. गजरे वाला लो बन (Navratri Hairstyles)

साड़ी के साथ क्लासिक बन किसे पसंद नहीं आता. गर्दन के पास एक लो बन बनाएं और उसके चारों ओर छोटा सा गजरा लगा दें. अगर पूरा गजरा नहीं लगाना चाहती हैं, तो सिर्फ बन के एक तरफ फूल भी लगा सकती हैं.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

3. हाफ-अप हाफ-डाउन स्टाइल

अगर आप बालों को पूरी तरह बांधना नहीं चाहतीं, तो हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल ट्राई करें. सिर के ऊपर के बालों को पीछे लेकर पिन कर दें और बाकी बाल खुले रखें. इसमें हल्के कर्ल या वेव्स कर लें तो लुक और भी अच्छा लगेगा.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

4. साइड ब्रेड के साथ देसी लुक

एक सिंपल साइड चोटी भी नवरात्रि के लिए काफी खूबसूरत विकल्प हो सकती है. चोटी को थोड़ा ढीला रखें और उसमें छोटे फूल या रिबन लगा सकती हैं. अगर आपका लहंगा या साड़ी ज्यादा हैवी है, तो यह सिंपल हेयरस्टाइल पूरे लुक को बैलेंस कर सकता है.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

5. पोनीटेल को दें स्टाइलिश ट्विस्ट

अगर आपको खुले बाल संभालना मुश्किल लगता है, तो हाई या मिड पोनीटेल बनाएं. पोनीटेल के बालों में हल्के कर्ल कर लें और आगे से दो-तीन लटें निकाल लें. इसके साथ छोटे झुमके और मांग टीका पहनें तो लुक काफी स्टाइलिश लगेगा.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

6. स्लीक बन के साथ मांग टीका

अगर आपका लहंगा काफी हैवी है, तो बालों को स्लीक तरीके से पीछे बांधकर बन बना सकती हैं. बीच की मांग निकालकर मांग टीका लगाएं. यह स्टाइल चेहरे को साफ और लुक को काफी सलीके वाला दिखाता है.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

7. फिशटेल ब्रेड

थोड़ा अलग और खूबसूरत लुक चाहिए तो फिशटेल ब्रेड (Navratri Hairstyles) ट्राई करें. इसे पूरी तरह टाइट रखने के बजाय हल्का ढीला रखें, ताकि चोटी ज्यादा भारी और कसी हुई न लगे. इसमें छोटे फूल या हेयर एक्सेसरी लगाकर इसे नवरात्रि के हिसाब से तैयार कर सकती हैं.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: दुर्गा पूजा में पार्टनर के साथ ऐसे करें ट्विनिंग, Instagram पर छा जाएंगी तस्वीरें

The post नवरात्रि में लहंगा-साड़ी के साथ बालों को कैसे करें स्टाइल? ट्राई करें ये 7 आसान लुक appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment