लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पटना का टिकट 25 हजार के पार, बड़े शहरों में 227% तक बढ़े फ्लाइट के दाम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दीपावली और छठ देश में दोनों ही पर्व की जमकर धूम रहती है. जिसके लिए बाहर रहने वाले लोग अपने- अपने घर जाते हैं. ऐसे में ट्रेन, फ्लाइट और बस समेत तमाम ट्रांसपोर्ट के रास्ते व्यस्त रहते हैं. इसी व्यस्तता के बीच अब एयर फेयर भी तेजी से बढ़ गया है. जिसके कारण अब तक जिन लोगों ने टिकट बुक नहीं की है उनको किराया काफी महंगा पड़ सकता है.

कुछ प्रमुख रूट्स जहां पर दीपावली और छठ की ज्यादा धूम रहती है, उन रूट्स का किराया 25 हजार रुपये के पार पहुंच गया है. बड़े शहरों में 227% तक फ्लाइट के दाम बढ़ गए हैं.

इन रूट्स का बढ़ा सबसे ज्यादा किराया
दिल्ली से बिहार या मुंबई से बिहार जाने वाले रास्तों पर सबसे ज्यादा रश है. रश के साथ ही इन शहरों से हवाई किराया भी बहुत ज्यादा है. सितंबर के किराये से मुकाबला करें तो नवंबर में फ्लाइट्स की किराया सीधे दोगुना हो गया है. जो यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी वाली बात है. किराया बढ़ाने के कारण एयरलाइंस को इस फेस्टिव सीजन काफी मुनाफा होने वाला है.

पटना-बिहार के रूट्स हैं सबसे व्यस्त
सबसे ज्यादा व्यस्त रूट्स पटना और बिहर के हैं और इन्हीं पर सबसे ज्यादा किराया बढ़ा भी है. देखते हैं इन रूट्स पर 6 सितंबर को कितना किराया था और 7 नवंबर को कितना किराया होगा.

हवाई मार्ग 6 सितंबर 7 नवंबर
मुंबई-पटना 7,694 रुपये 25,154 रुपये
बेंगलुरू-पटना 13,190 रुपये 23,795 रुपये
दिल्ली-पटना 6314 रुपये 17,477 रुपये
अहमदाबाद-पटना 8,294 रुपये 22,617 रुपये
हैदराबाद-पटना 8,177 रुपये 18,134 रुपये
चेन्नई-पटना 11,377 रुपये 20,303 रुपये

क्यों बढ़ रहा किराया?
एयर फेयर में तेजी से उछाल ऐसे समय में आया है, जब सरकार पूरी तरह से इस पर निगरानी रख रही है. इस समय देशभर में महंगाई बढ़ रही है, तेजी से ईंधन की कीमतों में भी इजाफा हो रहा है. इसी वजह से किराया भी तेजी से बढ़ रहा है. इतना ही नहीं फिलहाल यात्रियों की संख्या बढ़ने और फेस्टिव सीजन का फायदा कंपनियां भी उठा रही है. जहां एक तरफ सरकार ने कीमतों के नियंत्रित रखने की हिदायत दी थी, तो वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार से किराया नियंत्रण के नियमों पर काम करने को कहा है. इसके बावजूद त्यौहारी सीजन में मांग बढ़ने के साथ प्रमुख मार्गों पर टिकट महंगे हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: अब सर्फ-साबुन भी महंगे, HUL ने Surf Excel, Rin और Wheel के बढ़ाए दाम

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment