लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

किचन स्लैब बार-बार हो जाता है चिपचिपा? इन आसान तरीकों से मिनटों में करें साफ

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Kitchen Cleaning Tips: किचन स्लैब की सफाई के बाद भी अगर उस पर हाथ लगाने से चिपचिपापन महसूस होता है तो बार-बार क्लीनर डालने की जरूरत नहीं है. दिल्ली की रहने वाली गीता बताती हैं कि वह किचन स्लैब साफ करते समय कुछ आसान घरेलू तरीके अपनाती हैं, जिससे तेल और क्लीनर की चिपचिपी परत आसानी से हट जाती है. उनका कहना है कि सफाई के बाद स्लैब को सही तरीके से पोंछना भी उतना ही जरूरी है जितना उसे साफ करना.

ज्यादा क्लीनर इस्तेमाल न करें

Image

गीता बताती हैं कि कई बार स्लैब साफ करने के लिए जरूरत से ज्यादा क्लीनर डाल दिया जाता है. इससे गंदगी हटने के बजाय क्लीनर की परत ही स्लैब पर रह जाती है और हाथ चिपचिपा महसूस होता है. इसलिए थोड़ी मात्रा में ही क्लीनर इस्तेमाल करें. वहीं स्लैब पर तेल गिरने पर उसे तुरंत जोर से रगड़ने के बजाय पहले टिश्यू या सूखे कपड़े से तेल सोख लें. इसके बाद गीले कपड़े से जगह को अच्छी तरह पोंछें. इससे तेल फैलने से भी बचेगा.

सफाई के बाद सूखे कपड़े से पोंछें

Image

सिर्फ गीले कपड़े से स्लैब साफ करने के बाद उसे ऐसे ही न छोड़ें. सफाई के बाद एक साफ सूखे कपड़े से पूरा स्लैब पोंछ दें. इससे पानी और क्लीनर दोनों की परत हट जाएगी. किचन सिंक और नल के आसपास पानी गिरने से भी कई बार स्लैब चिपचिपा लगने लगता है. इस हिस्से को रोजाना साफ कपड़े से पोंछने की आदत डालें.

दो क्लीनर एक साथ न मिलाएं

Image

सफाई के लिए अलग-अलग क्लीनर को आपस में मिलाकर इस्तेमाल न करें. इससे स्लैब खराब होने के साथ तेज गंध या दूसरी परेशानी भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: गर्म खाना फ्रिज में रखना सही है या नहीं? जानें इसे ठंडा करने का सही तरीका

The post किचन स्लैब बार-बार हो जाता है चिपचिपा? इन आसान तरीकों से मिनटों में करें साफ appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment