लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दादी के जाने का गम नहीं सह पा रहीं जेनाई, आशा भोसले के अंतिम संस्कार में फूट-फूट कर रोई

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले के निधन ने हर किसी को झकझोर दिया है. उनके जाने से पूरी फिल्म और संगीत जगत शोक में है. 12 अप्रैल को उन्होंने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा और आज 13 अप्रैल को शिवाजी पार्क श्माशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां राजनीति से बॉलीवुड तक कई सितारे उन्हें आखिरी बार देखने और श्रद्धांजलि देने पहुंचे. इसी बीच आशा भोसले की पोती जेनाई का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जो सभी लोगों को भावुक कर रहा है. 

जेनाई की हालात हुई खराब 

जेनाई भोसले अपनी दादी के दिल के बहुत पास थी और उनके जाने से जेनाई बहुत सदमे में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वो फूट-फूट कर रोती हुई नजर आ रही है और वहां मौजूद लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं. आशा भोसले के निधन के बाद से हर किसी की आंखें नम हो चुकी हैं और जेनाई को इस तरह रोता देख सभी और भावुक हो रहे हैं. वीडियो में जेनाई खुद को संभाल नहीं पा रही है और रो रही है. कई सेलेब्स उन्हें गले लगाकर शांत करने की कोशिश कर रहे हैं. इस वीडियो के सामने आते ही फैंस भी उनका हौसला बढ़ा रहे है और स्ट्रॉन्ग रहने के लिए बोल रहे हैं.

कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि 

बता दें कि 11 अप्रैल को आशा भोसले को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जिसके बाद जेनाई ने बताया था कि थकान और चेस्ट इन्फेक्शन के कारण उन्हें भर्ती कराया गया है. हालांकि अगले दिन उनके निधन के बाद पता चला कि उनका निधन मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण हुआ. आज 4 बजे के बाद आशा भोसले का अंतिम संस्कार उनके बेटे आनंद भोसले ने किया है. इस दुख की घड़ी में देवेंद्र फडणवीस, राज ठाकरे, एकनाथ शिंदे, अनु मालिक, शान, विक्की कौशल, आमिर खान जैसे कई हस्तियां श्मशान घाट पहुंचे और परिवार का हौसला बढ़ाया. 





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड

Monday Box Office Collection: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने मारी बाजी, ‘धमाल 4’ की रफ्तार हुई धीमी, जानें- वेलकम टू द जंगल सहित बाकी फिल्मों का हाल

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 11 Worldwide: ‘धमाल 4’ ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

Fact Check: CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने जंतर-मंतर पहुंचे नसीरुद्दीन शाह? सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई

सोनम वांगचुक विवाद के बीच सिनेमाघरों में लौट रही है आमिर खान की ‘3 इडियट्स’, जानिए रिलीज डेट

रणबीर कपूर की ‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश

Leave a Comment