Couple Outfit Ideas for Durga Puja: दुर्गा पूजा आते ही सबसे पहले मन में यही आता है कि इस बार क्या पहनें और कैसे तैयार हों. खासकर जब पंडाल घूमने का प्लान पार्टनर के साथ हो, तो मन करता है कि दोनों का लुक थोड़ा खास हो और साथ में खींची गई तस्वीरें भी यादगार बनें. लेकिन इसके लिए एक जैसे कपड़े पहनना जरूरी नहीं है.
मेरा मानना है कि कपल लुक तब ज्यादा खूबसूरत लगता है, जब दोनों के आउटफिट अलग हों, लेकिन उनमें रंग, प्रिंट या कोई छोटा-सा एलिमेंट एक-दूसरे से जुड़ा हो. अगर आप भी इस दुर्गा पूजा पार्टनर के साथ ट्विनिंग से हटकर स्टाइलिश को-ऑर्डिनेटेड लुक चाह रहे हैं, तो ये आइडियाज (Couple Outfit Ideas for Durga Puja) ट्राई कर सकते हैं.
लाल और सफेद का खूबसूरत कॉम्बिनेशन
दुर्गा पूजा के लिए लाल और सफेद रंग का कॉम्बिनेशन हमेशा अच्छा लगता है. आप लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहन सकती हैं और पार्टनर इसके साथ सफेद कुर्ता और लाल या लाल बॉर्डर वाला स्टोल ट्राई कर सकते हैं.
अगर आप साड़ी नहीं पहनना चाहतीं, तो लाल-सफेद प्रिंट वाला कुर्ता सेट भी अच्छा ऑप्शन है. इस लुक की खास बात यह है कि दोनों के कपड़े बिल्कुल एक जैसे नहीं होंगे, लेकिन रंगों की वजह से पूरा लुक मैचिंग लगेगा.


एक ही रंग के अलग-अलग आउटफिट
अगर आपको बहुत ज्यादा मैचिंग कपड़े पसंद नहीं हैं, तो दोनों के लिए एक ही रंग चुनें. जैसे आप पेस्टल ग्रीन साड़ी या सूट पहन सकती हैं और पार्टनर उसी रंग का कुर्ता (Couple Outfit Ideas for Durga Puja) पहन सकता है. इसी तरह रॉयल ब्लू, मैरून, पीच या ऑफ-व्हाइट जैसे रंग भी पूजा के लिए अच्छे लगते हैं.
ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा मॉडर्न टच
दुर्गा पूजा के लिए पूरा ट्रेडिशनल लुक ही जरूरी नहीं है. आप साड़ी के साथ मॉडर्न ब्लाउज या स्टाइलिश ज्वेलरी चुन सकती हैं. वहीं पार्टनर कुर्ते के साथ नेहरू जैकेट पहन सकता है. अगर दोनों एक ही रंग की जगह जैकेट, बॉर्डर या प्रिंट में हल्का मैच रखें, तो लुक काफी स्मार्ट लगेगा.

मैचिंग प्रिंट वाला कपल लुक (Couple Outfit Ideas for Durga Puja)
अगर आप दोनों का लुक थोड़ा हटकर रखना चाहते हैं, तो एक जैसे प्रिंट को अपने आउटफिट में शामिल कर सकते हैं. जैसे आप फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी पहनें और पार्टनर उसी प्रिंट या मिलते-जुलते पैटर्न वाला कुर्ता पहन सकता है.
एथनिक और कैजुअल का कॉम्बिनेशन
अगर आप पूजा में बहुत ज्यादा भारी कपड़े नहीं पहनना चाहते, तो एथनिक-कैजुअल लुक ट्राई कर सकते हैं. आप कॉटन साड़ी, कुर्ती या सिंपल एथनिक सेट पहन सकती हैं. पार्टनर इसके साथ कुर्ता-पायजामा या कुर्ते के साथ जींस भी पहन सकता है.

यह भी पढ़ें: गरबा लुक में चार चांद लगा देंगी ये 10 खूबसूरत ज्वेलरी डिजाइंस
The post दुर्गा पूजा में पार्टनर के साथ ऐसे करें ट्विनिंग, Instagram पर छा जाएंगी तस्वीरें appeared first on Prabhat Khabar.

