लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अपने बेटे को दें एक प्यारा और खास नाम, देखें 50 नामों की लिस्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Baby Boy Names: घर में बच्चे की किलकारी गूंजने के साथ ही माता-पिता के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि बेटे का नाम क्या रखा जाए. आजकल ज्यादातर पैरेंट्स ऐसा नाम पसंद करते हैं जो सुनने में मॉडर्न हो, बोलने में आसान हो और जिसका मतलब भी अच्छा हो.

नाम छोटा हो या थोड़ा अलग, अगर उसका अर्थ खूबसूरत है तो वह बच्चे की पहचान से जुड़ जाता है. अगर आप भी अपने बेटे के लिए एक प्यारा और मॉडर्न नाम ढूंढ रहे हैं, तो यहां नीचे 50 नामों की लिस्ट (Baby Boy Names) दी गई है.

Baby Boy Names: मॉडर्न बेबी बॉय नेम्स

  1. आरव – शांत और सुकून भरा
  2. आद्विक – अनोखा और सबसे अलग
  3. अयान – ईश्वर का उपहार
  4. अर्णव – समुद्र
  5. अथर्व – ज्ञान और वेदों से जुड़ा
  6. अव्यान – पूर्ण और सुंदर
  7. अंश – किसी का हिस्सा या अंश
  8. अद्वैत – अद्वितीय, जिसका कोई दूसरा नहीं
  9. आदित्य – सूर्य
  10. अक्षत – पूर्ण और अक्षुण्ण
  11. विहान – सुबह की पहली किरण
  12. विवान – जीवन से भरपूर
  13. वेद – ज्ञान
  14. वेदांत –  सर्वोच्च ज्ञान
  15. वायु  – हवा या पवन
  16. ईशान – भगवान शिव का एक नाम
  17. ईवान – युवा और जीवन से भरपूर
  18. कियान – ईश्वर की कृपा
  19. कबीर – महान और शक्तिशाली
  20. कुशाग्र – बुद्धिमान और तेज
  21. लक्ष्य – उद्देश्य या मंजिल
  22. लव – प्रेम
  23. मिहिर – सूर्य की किरण
  24. माधव – भगवान कृष्ण का नाम
  25. मयंक – चंद्रमा
  26. निवान- पवित्र और शांत
  27. नक्ष  – चंद्रमा या नक्षत्र
  28. नील  – नीला, आकाश या समुद्र से जुड़ा
  29. ओजस – ऊर्जा और शक्ति
  30. पार्थ – अर्जुन का एक नाम
  31. प्रणव – पवित्र ओम
  32. रुद्र – भगवान शिव का नाम
  33. रेयांश – प्रकाश की किरण
  34. राघव – भगवान राम से जुड़ा नाम
  35. ऋत्विक – ज्ञानी और विद्वान
  36. समर्थ – सक्षम और शक्तिशाली
  37. सार्थक – अर्थपूर्ण और सफल
  38. शौर्य – वीरता और साहस
  39. शिवांश – भगवान शिव का अंश
  40. सुवान – सूर्य से जुड़ा हुआ
  41. तक्ष – राजा भरत के पुत्र का नाम
  42. तेजस – चमक और तेज
  43. उत्कर्ष – उन्नति और प्रगति
  44. युवान – युवा और ऊर्जावान
  45. यश – प्रसिद्धि और सफलता
  46. ध्रुव – स्थिर और अटल
  47. अभिर – साहसी और मजबूत
  48. दक्ष – कुशल और सक्षम
  49. नीरव – शांत और स्थिर
  50. ईशित – इच्छित और प्रिय

यह भी पढ़ें: नाम ऐसा कि सुनते ही दिल बोले वाह, बच्चों के लिए ये 50 नाम हैं एकदम खास

The post अपने बेटे को दें एक प्यारा और खास नाम, देखें 50 नामों की लिस्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment