लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पहाड़ों के देसी स्वाद के साथ बनाएं हिमाचली 'सेब की चटनी'; जानिए रेसिपी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Himachali Apple Chutney: पहाड़ों की खूबसूरत वादियों का खाना जितना सिंपल होता है, स्वाद में उतना ही लाजवाब होता है. हिमाचल प्रदेश में सेब की चटनी ट्राई की है. पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक हिमाचल से हैं और उन्होंने कोरियोग्राफर फराह खान के लिए खास पहाड़ी स्टाइल में सेब की यह चटनी बनाई थी.

10 मिनट में बनाएं सेब की चटनी

आप भी अगर खाने के साथ कुछ खट्टा-मीठा और तीखा खाना पसंद करते हैं, तो सिर्फ 10 मिनट में बनने वाली हिमाचली सेब की चटनी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

सेब की चटनी के लिए सामग्री

सेब की चटनी बनाने के लिए 2 बड़े सेब, 1 से 2 हरी मिर्च, अदरक का एक छोटा टुकड़ा और थोड़ा सा हरा धनिया लें. इसके अलावा 1 छोटा चम्मच भुना जीरा, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच काला नमक, स्वादानुसार सफेद नमक, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस और 1 छोटा चम्मच चीनी या गुड़ डालें. चटनी का स्वाद बढ़ाने के लिए 1 छोटा चम्मच सरसों का तेल भी इस्तेमाल करें.

ऐसे बनाएं सेब चटनी

सबसे पहले सेब को धोकर छील लें. इसके बीज और सख्त हिस्सा निकालकर छोटे टुकड़ों में काट लें. हरी मिर्च, अदरक और धनिये को भी मोटा-मोटा काट लें. अब मिक्सर जार में कटे हुए सेब, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, सादा नमक और गुड़ या चीनी डालें. बिना पानी डाले या बहुत कम पानी के साथ इसे पीस लें. ध्यान रखें कि चटनी को बिल्कुल बारीक पेस्ट बनाने के बजाय हल्का दरदरा रखें. इससे इसका टेक्सचर बेहतर आता है. चटनी को एक बाउल में निकालें. इसमें नींबू का रस और 1 छोटा चम्मच कच्चा सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. सरसों का तेल ही इसे पहाड़ी फ्लेवर देता है. आपकी खट्टी-मीठी हिमाचली सेब की चटनी तैयार है.

किसके साथ करें पेयर?

गरमागरम भरवां पराठे, पूरी या सिंपल रोटी के साथ यह कमाल की लगती है. इसे आप दाल-चावल या राजमा-चावल के साथ साइड डिश की तरह परोस सकते हैं. शाम के पकौड़ों या कचौड़ी के साथ भी इसका कॉम्बिनेशन लाजवाब बैठता है.

The post पहाड़ों के देसी स्वाद के साथ बनाएं हिमाचली 'सेब की चटनी'; जानिए रेसिपी appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment