लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

गुजरात:अहमदाबाद के 10 निजी स्कूलों समेत देश के दो स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में क्या पता चला? – Gujarat: 10 Schools In Ahmedabad Get Bomb Threats, Turn Out To Be Hoax After Security Checks

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को करीब 10 निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने स्कूलों में पहुंचकर जांच शुरू की। हालांकि, तलाशी के दौरान किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने धमकी को फर्जी बताया है। पुलिस के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया था कि बुधवार सुबह इन स्कूलों में बम धमाके किए जाएंगे। ईमेल भेजने वाले ने खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ से जुड़ा बताया था। हालांकि, जांच में अभी तक इस संगठन से धमकी का कोई संबंध सामने नहीं आया है। 


यह भी पढ़ें- ‘लोन वुल्फ तुम पर झपटेंगे’: महाराष्ट्र एटीएस की चार्जशीट में खुलासा, आरोपी जैब अंसारी के घर से मिला था पर्चा

मामले में पुलिस ने क्या कहा?

धमकी मिलने के बाद पुलिस के साथ बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और एंटी-सैबोटाज टीमों को स्कूलों में भेजा गया। टीमों ने स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली, लेकिन कहीं भी बम या कोई अन्य संदिग्ध सामान नहीं मिला। डीसीपी जोन-7 शिव वर्मा ने बताया कि करीब 10 स्कूलों को ईमेल भेजकर सुबह बम धमाके किए जाने की बात कही गई थी। पुलिस टीमों ने सभी स्कूलों की अच्छी तरह जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।

यह भी पढ़ें- अभिनेता प्रकाश राज का राजनीतिक नेताओं पर प्रहार: बोले- मीडिया का अपमान जनता का अपमान; चुनाव आयोग को ऐसे घेरा

दिल्ली और अहमदाबाद के स्टेडियम को भी धमकी

ईमेल में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 1 नवंबर और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 21 नवंबर को बम धमाके करने की धमकी भी दी गई। इन दोनों तारीखों पर गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट होने हैं। ईमेल में लोगों को इन कार्यक्रमों में शामिल न होने की चेतावनी भी दी गई थी। अधिकारियों के अनुसार, अहमदाबाद में इससे पहले भी कई स्कूलों, अदालतों और अन्य संस्थानों को इसी तरह की फर्जी बम धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल पुलिस ईमेल के स्रोत और इसे भेजने वाले व्यक्ति की पहचान की जांच कर रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जापानी महिला की हत्या का विवाद:ओकिनावा में क्यों लगा कर्फ्यू, गवर्नर ने अमेरिकी सेना के लिए क्या कहा? – Controversy Over Murder Japanese Woman Why Curfew Imposed In Okinawa What Did Governor Say About Us Military

राजपाल यादव:’जहां चाहें भेज दें, मैं तैयार हूं’, सुप्रीम कोर्ट में छलका अभिनेता का दर्द, सीजेआई ने कही ये बात – Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Actor Emotional In Supreme Court Cji Actor Says Send Me Wherever You Want

नई गाइडलाइन:डॉक्टर-अस्पतालों के लिए सोशल मीडिया पॉलिसी बनी, गारंटीड इलाज; नंबर-1 डॉक्टर जैसे दावे करने पर रोक – Social Media Policy Formulated For Doctors-hospitals; Claims Such As ‘guaranteed Treatment’, ‘no. 1 Doctor’

नोबेल पुरस्कार 2026:रसायन में हेनरी कागन और केन्सो सोई को नोबेल, ऑटोकैटालिसिस की खोज के लिए सम्मान – Nobel Chemistry Prize 2026: Henri Kagan, Kenso Soai Win Award For Autocatalysis Discovery

अमेरिका से जंग के बीच इराकी मुद्रा हुई कमजोर:दिनार के मुकाबले 1,500 पहुंचा डॉलर, क्यों औंधे मुंह गिरी करेंसी? – Iraqi Currency Weakens Amidst Conflict Us: Dollar Hits 1,500 Against The Dinar; Why Did The Currency Plummet?

उत्तराखंड:आज से मतदाता बनाने का अभियान शुरू, एसआईआर में 4.34 लाख नाम जुड़े, 17.05 लाख कटे, घर-घर होगा सत्यापन – Uttarakhand Sir Voter Revision Voter Enrollment Drive Begins Today 4.34 Lakh Names Added, 17.05 Lakh Deleted

Leave a Comment