लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नोबेल पुरस्कार 2026:रसायन में हेनरी कागन और केन्सो सोई को नोबेल, ऑटोकैटालिसिस की खोज के लिए सम्मान – Nobel Chemistry Prize 2026: Henri Kagan, Kenso Soai Win Award For Autocatalysis Discovery

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

स्टॉकहोम में आज नोबेल पुरस्कार केमिस्ट्री के विजेताओं के नामों का एलान किया गया। इस बार संयुक्त रूप से दो वैज्ञानिकों को पुरस्कार दिया जाएगा। फ्रांस के वैज्ञानिक हेनरी बी. कागन और जापान के वैज्ञानिक केन्सो सोई (Kenso Soai) को रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। नोबेल कमेटी के मुताबिक, दोनों वैज्ञानिकों को असममित कार्बनिक संश्लेषण में नॉन-लीनियर प्रभावों और ऑटोकैटालिसिस की खोज के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया है।

हेनरी कागन ने क्या खोज की?

हेनरी कागन ने रासायनिक प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित करने का एक नया तरीका खोजा। इससे पहले की तुलना में किसी रासायनिक प्रतिक्रिया में एक ही तरह की ‘मिरर इमेज’ यानी दर्पण प्रतिबिंब वाली संरचना की मात्रा अधिक बनाई जा सकी। उनकी इस खोज ने दवाओं, फ्लेवर, खुशबू और नई सामग्री बनाने के लिए रासायनिक प्रतिक्रियाएं विकसित करने वाले वैज्ञानिकों के काम को नई दिशा दी।

केन्सो सोई को नोबेल क्यों दिया गया?

केन्सो सोई ने ऐसी पहली रासायनिक प्रतिक्रिया तैयार की, जिसमें संभावित दो मिरर इमेज में से केवल एक ही बनती थी। नोबेल कमेटी के मुताबिक, जीवन को छोड़कर इससे पहले प्रकृति में भी ऐसा उदाहरण नहीं देखा गया था। इस प्रतिक्रिया को ‘सोई रिएक्शन’ के नाम से जाना जाता है और इसे रसायन विज्ञान के सबसे उल्लेखनीय प्रयोगों में गिना जाता है।

हेनरी कागन फ्रांस और केन्सो सोई जापान से हैं। दोनों की खोजों ने असममित कार्बनिक संश्लेषण को समझने और नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत 5 अक्तूबर को मेडिसिन के पुरस्कार से हुई थी। इसके बाद 6 अक्तूबर को फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार का एलान किया गया। अब केमिस्ट्री का पुरस्कार घोषित किया गया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नई गाइडलाइन:डॉक्टर-अस्पतालों के लिए सोशल मीडिया पॉलिसी बनी, गारंटीड इलाज; नंबर-1 डॉक्टर जैसे दावे करने पर रोक – Social Media Policy Formulated For Doctors-hospitals; Claims Such As ‘guaranteed Treatment’, ‘no. 1 Doctor’

गुजरात:अहमदाबाद के 10 निजी स्कूलों समेत देश के दो स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में क्या पता चला? – Gujarat: 10 Schools In Ahmedabad Get Bomb Threats, Turn Out To Be Hoax After Security Checks

अमेरिका से जंग के बीच इराकी मुद्रा हुई कमजोर:दिनार के मुकाबले 1,500 पहुंचा डॉलर, क्यों औंधे मुंह गिरी करेंसी? – Iraqi Currency Weakens Amidst Conflict Us: Dollar Hits 1,500 Against The Dinar; Why Did The Currency Plummet?

उत्तराखंड:आज से मतदाता बनाने का अभियान शुरू, एसआईआर में 4.34 लाख नाम जुड़े, 17.05 लाख कटे, घर-घर होगा सत्यापन – Uttarakhand Sir Voter Revision Voter Enrollment Drive Begins Today 4.34 Lakh Names Added, 17.05 Lakh Deleted

‘व्यवस्था महिलाओं तक पहुंचे’:एनसीडब्ल्यू प्रमुख ने सिस्टम पर उठाए सवाल, सुरक्षा अधिकारियों को क्या दी सलाह? – Ncw Chief Vijaya Rahatkar Women Safety Address Protection Officers National Conference

पांच करोड़ रुपये लेकर दर्शन करने का आरोप:विराट कोहली की तरफ से आया पहला बयान, प्रेमानंद महाराज पर कही ये बात – Virat Kohli Spokesperson Has Denied The Claims Made By Phalahari Maharaj Dinesh Sharma Saint Premanand Maharaj

Leave a Comment