लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

छुट्टियों में सस्ती फ्लाइट चाहिए तो कब बुक करें टिकट? Google Flights ने बताया सही तरीका

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Cheap Flight Tickets: त्योहारों या फिर छुट्टियों में अक्सर हम अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ कहीं न कहीं घूमने जाने की प्लानिंग जरूर करते हैं. लेकिन दिक्कत सबसे ज्यादा तब होती है जब हम फ्लाइट की टिकट बुक कराने की सोचते हैं. सबसे बड़ी टेंशन तब होती है जब हम ऑनलाइन जाकर फ्लाइट टिकट्स के प्राइस चेक करते हैं. कई बार जो टिकट आपको आज सस्ती दिखती है, कुछ ही दिनों में उसी टिकट का प्राइस काफी ज्यादा बढ़ा हुआ दिखाई देता है. ऐसा होने पर सभी के मन में यही सवाल आता है कि हॉलिडे फ्लाइट्स के लिए टिकट कब बुक करें, जिससे सफर भी आराम से हो जाए और पॉकेट पर ज्यादा लोड भी न पड़े?

गूगल फ्लाइट्स ने साल 2026 की अपनी हॉलिडे ट्रेवल रिपोर्ट में टिकट बुक करने की टाइमिंग और पैसे बचाने से जुड़े कुछ काम के स्टेटिस्टिक्स बताए हैं. यह रिपोर्ट Google Flights के पिछले 5 सालों के डेटा पर बेस्ड है, जिसमें U.S. (अमेरिका) से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स को देखा गया है. इसलिए इन बातों को भारत से उड़ने वाली हर फ्लाइट पर आंख बंद करके लागू होने वाला पक्का नियम मानना बिल्कुल भी सही नहीं होगा. लेकिन फिर भी, टिकट बुक करते समय ये टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं.

how to book cheap flight tickets
how to book cheap flight tickets

क्रिसमस की फ्लाइट बहुत देर से बुक न करें

अगर आप अभी से ही क्रिसमस के आसपास कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको टिकट बुक करने में अब देरी नहीं करनी चाहिए. अगर आप अभी टिकट बुक नहीं कर लेते हैं तो आपको यही टिकट कल और भी ज्यादा महंगा पड़ सकता है. गूगल के 2026 के स्टेटिस्टिक्स के अनुसार, क्रिसमस ट्रेवल के लिए सबसे कम एवरेज फ्लाइट फेयर उड़ान से लगभग 56 दिन पहले रिकॉर्ड किया गया. सबसे सस्ता फ्लाइट टिकट मिलने का बेस्ट टाइम जर्नी से करीबन 33 से 67 दिनों पहले का रिकॉर्ड किया गया.

गूगल की अगर मानें तो इस साल क्रिसमस के लिए सबसे सस्ते फ्लाइट टिकट्स का समय पिछले साल के मुकाबले इस साल करीबन 5 दिन पहले ही आ गया है. इस हिसाब से अक्टूबर के लास्ट से लेकर नवंबर के बीच टिकटों के दामों पर नजर रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इस बात का ख्याल रहे, यह सिर्फ पुराना एवरेज डेटा है. किसी स्पेशल एयरलाइन, रूट या तारीख पर किराया इससे अलग भी हो सकता है.

विदेश घूमने जा रहे हैं तो जल्दी टिकट बुक करना बेहतर है

अगर आप इंटरनेशनल ट्रिप के लिए टिकट्स बुक कराने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसके लिए कोई एक मैजिकल फिक्स तारीख नहीं होती है. गूगल की एक रिसर्च में यह पाया गया कि इंटरनेशनल फ्लाइट्स का सबसे कम एवरेज फेयर यानी कि किराया ट्रेवल करने से करीबन 89 दिन पहले का मिला. लेकिन यहां पर आपको एक बात समझने की बहुत ही ज्यादा जरूरत है. गूगल के अनुसार, 50 से 133 दिन पहले वाली कम कीमत वाली रेंज में औसतन किराये का बहुत ज्यादा फर्क नहीं था.

इसलिए इंटरनेशनल ट्रिप के लिए ठीक 89वें दिन का इंतजार करते रहना सही तरीका नहीं है. गूगल के अनुसार अगर आपकी ट्रेवल करने की तारीख एकदम फिक्स हो चुकी है, तो जितनी जल्दी हो सके आपको फ्लाइट का टिकट बुक कर लेना चाहिए. अगर आप जल्दी टिकट्स बुक नहीं कर लेते हैं, तो आगे चलकर कीमतों के बढ़ने का रिस्क बढ़ जाता है. जो फ्लाइट्स यूरोप जा रही हैं, उनमें करीबन 90 दिन पहले सबसे कम एवरेज कीमत दर्ज की गई, लेकिन ज्यादा इंतजार करना हमेशा आपके लिए फायदेमंद हो, ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नहीं है.

मंगलवार या बुधवार का ही इंतजार न करें

फ्लाइट टिकट्स की बुकिंग को लेकर एक बहुत ही पुरानी थिंकिंग बनी हुई है कि मंगलवार को टिकट्स खरीदना सबसे सस्ता होता है. लेकिन गूगल के स्टेटिस्टिक्स के अनुसार ऐसा करने से भी आपको कोई बड़ा फायदा नहीं मिलता है. साल 2026 के स्टेटिस्टिक्स में यह पाया गया कि टिकट्स बुक करने के लिए बुधवार सबसे सस्ता दिन रहा, लेकिन रविवार की तुलना में इसमें सिर्फ 1.4 प्रतिशत का ही फर्क था. इसका साफ मतलब है कि सिर्फ यह उम्मीद रख कर बैठे रहना कि टिकट्स की कीमतें बुधवार को कम हो जाएंगी, इसमें कोई समझदारी नहीं है. अगर आज आपकी पसंद की फ्लाइट का किराया ठीक-ठाक लग रहा है और जर्नी का दिन पास आ रहा है, तो किसी खास दिन का इंतजार करने के बजाय अभी के किराये की तुलना करके फैसला लेना ज्यादा समझदारी है.

cheap flight ticket booking tricks
cheap flight ticket booking tricks

ट्रिप की तारीख में थोड़ा बदलाव करके बचा सकते हैं पैसे

अगर आपके हाथों में अपनी जर्नी की तारीख को एक से दो दिन आगे या फिर पीछे करने की आजादी है, तो यह तरीका आपके पैसे बचाने में आपकी काफी ज्यादा मदद कर सकता है. गूगल के अनुसार सोमवार को जाकर मंगलवार या फिर बुधवार को वापस आने वाली ट्रिप्स वीकेंड जर्नी के मुकाबले करीबन 14 प्रतिशत तक सस्ती हो सकती हैं. इसके अलावा डोमेस्टिक फ्लाइट्स में तो यह अंतर कभी-कभी 20 प्रतिशत तक भी पहुंच जाता है, जब इसका कम्पेरिजन रविवार को जाने और रविवार को ही वापस आने वाली ट्रिप्स से किया जाए. इसलिए टिकट बुक करने से पहले सिर्फ अपनी फिक्स डेट्स ही न देखें. गूगल फ्लाइट्स के कैलेंडर या फिर प्राइस ग्राफ में आसपास की डेट्स का किराया भी जरूर चेक कर लें. कई बार सिर्फ एक से दो दिन का बदलाव करके भी आप अपने अच्छे खासे पैसे बचा सकते हैं.

नॉन-स्टॉप की जगह कनेक्टिंग फ्लाइट्स भी देखें

अक्सर ऐसा होता है कि जल्दी और आराम से अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंचने के लिए हम नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स को चुनना ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन अगर आपका बजट कम है, तो कनेक्टिंग फ्लाइट का ऑप्शन भी आपको एक बार जरूर चेक करना चाहिए. गूगल के साल 2026 के स्टेटिस्टिक्स के अनुसार, नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स कनेक्टिंग फ्लाइट्स के मुकाबले करीबन 20 प्रतिशत तक ज्यादा महंगी रह सकती हैं. हालांकि, टिकट्स की कीमतें सिर्फ कम देखकर कनेक्टिंग फ्लाइट बुक कर लेना भी आपके लिए बिल्कुल भी सही नहीं होगा. आपको यह भी देखना होगा कि लेओवर कितना लंबा होने वाला है, क्या कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने के लिए आपको एयरपोर्ट बदलना पड़ेगा या नहीं, और तो और यह टिकट सेल्फ-ट्रांसफर वाली तो नहीं है, इन सभी बातों को एक बार अच्छे से जरूर चेक कर लें. गूगल फ्लाइट्स के सबसे सस्ते ऑप्शंस में कुछ ऐसी डिटेल्स आ सकती हैं जिनमें अलग-अलग टिकटें या सेल्फ ट्रांसफर होने वाली कंडीशंस शामिल हों.

गूगल फ्लाइट्स का प्राइस ट्रैकिंग फीचर भी आएगा काम

अगर अभी आपका तुरंत टिकट बुक करने का मन नहीं है, तो आप गूगल फ्लाइट्स के प्राइस ट्रैकिंग फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें आप किसी खास रूट, डेट्स या फ्लाइट की कीमत को ट्रैक पर लगा सकते हैं. जैसे ही कीमत में कोई बड़ा बदलाव आएगा, गूगल आपको ईमेल करके बता देगा. गूगल फ्लाइट्स कुछ सर्च में यह भी बताता है कि अभी दिख रही कीमत नॉर्मल कीमत से कम है या आने वाले दिनों में इसके बढ़ने के चांस हैं. हालांकि, ये एस्टिमेट्स पुराने प्राइस ट्रेंड्स पर बेस्ड होते हैं, फ्यूचर में टिकट्स का किराया क्या रहेगा इसकी कोई 100 प्रतिशत गारंटी नहीं देते.

तो छुट्टियों के लिए टिकट्स आखिर कब बुक करनी चाहिए?

इसका कोई एक फिक्स जवाब नहीं है कि हर फ्लाइट के लिए 30, 50 या 90 दिन पहले ही टिकट बुक करना सही रहेगा. टिकट्स की कीमतें रूट्स, एयरलाइन, ट्रेवल करने की डेट्स और डिमांड के हिसाब से बदलती रहती हैं. गूगल का 2026 का डेटा भी यही दिखाता है कि अलग-अलग तरह के सफर के लिए बुकिंग का सही समय अलग-अलग हो सकता है. इसलिए अगर आपकी हॉलिडे ट्रिप की डेट्स फिक्स्ड हैं, तो जितनी जल्दी हो सके किरायों पर नजर रखना शुरू कर दें. क्रिसमस जैसी बिजी छुट्टियों में अक्टूबर के लास्ट और नवंबर के महीने में टिकट्स की अच्छी कीमतें मिल सकती हैं, जबकि इंटरनेशनल ट्रिप्स के लिए बहुत ज्यादा इंतजार करना हमेशा आपके लिए सही नहीं होता है.

अगर आपकी तारीखों में थोड़ी ढील है, तो आसपास के दिनों का किराया जरूर कम्पेयर करें. कई बार आप किस दिन टिकट बुक कर रहे हैं उससे ज्यादा फर्क इस बात से पड़ता है कि आप किस दिन सफर कर रहे हैं. साथ ही नॉन-स्टॉप के साथ-साथ कनेक्टिंग फ्लाइट्स और गूगल फ्लाइट्स के प्राइस ट्रैकिंग ऑप्शन का भी इस्तेमाल जरूर करें.

The post छुट्टियों में सस्ती फ्लाइट चाहिए तो कब बुक करें टिकट? Google Flights ने बताया सही तरीका appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment