How to Fix Salty Dal: दाल लगभग हर भारतीय घर की रोज की थाली का हिस्सा है. रोटी हो या चावल, दाल के बिना खाना कुछ अधूरा-सा लगता है. लेकिन दाल बनाते समय अगर नमक थोड़ा ज्यादा पड़ जाए, तो पूरा स्वाद बिगड़ सकता है.
कई बार जल्दबाजी में नमक का अंदाजा गलत हो जाता है और दाल जरूरत से ज्यादा नमकीन हो जाती है. ऐसे में दाल फेंकने या दोबारा बनाने की जरूरत नहीं है. किचन में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से इसका स्वाद आसानी से बैलेंस किया जा सकता है.
1. थोड़ा गर्म पानी डालें
अगर दाल में नमक थोड़ा ज्यादा हो गया है, तो सबसे आसान उपाय है इसमें थोड़ा गर्म पानी (How to Fix Salty Dal) मिलाना. पानी एक साथ ज्यादा न डालें. पहले थोड़ा पानी डालकर दाल को अच्छी तरह मिलाएं और कुछ मिनट धीमी आंच पर पकने दें. इसके बाद स्वाद चखें. जरूरत लगे तो थोड़ा और पानी मिला सकते हैं. इससे नमक पूरे दाल में फैल जाएगा और उसका स्वाद हल्का हो जाएगा.

2. उबला हुआ आलू डालें
अगर घर में अतिरिक्त दाल बनाने का समय नहीं है, तो उबला हुआ आलू काम आ सकता है. एक छोटे उबले आलू को अच्छी तरह मैश करके दाल में डालें और कुछ मिनट पकाएं. इससे दाल थोड़ी गाढ़ी भी हो सकती है और नमक का स्वाद कुछ कम महसूस होगा. ध्यान रखें कि आलू बहुत ज्यादा न डालें, वरना दाल का असली स्वाद बदल सकता है.

3. थोड़ा खट्टापन करें शामिल
नमक की तेज मात्रा को बैलेंस करने के लिए दाल में थोड़ा नींबू का रस या अमचूर (How to Fix Salty Dal) डाला जा सकता है. लेकिन इसे बहुत ज्यादा डालने की जरूरत नहीं है. पहले थोड़ी मात्रा मिलाएं और दाल चखकर देखें. ज्यादा नींबू या अमचूर डालने से दाल जरूरत से ज्यादा खट्टी हो सकती है.

4. लगाएं स्वादिष्ट तड़का
अगर नमक थोड़ा ही ज्यादा हुआ है, तो तड़का लगाकर दाल के स्वाद को काफी बेहतर किया जा सकता है. इसके लिए घी या तेल गर्म करें और उसमें जीरा, हींग, लहसुन, सूखी लाल मिर्च या अपनी पसंद के मसाले डालें. तड़का तैयार होने पर इसे दाल में डालकर अच्छी तरह मिला दें. इससे दाल की खुशबू और स्वाद बढ़ जाएगा और नमक का तेज स्वाद कुछ कम महसूस हो सकता है.

यह भी पढ़ें: किचन की अलमारी में यहां छिपी होती है सबसे ज्यादा गंदगी, ऐसे करें डीप क्लीनिंग
The post दाल में ज्यादा हो गया है नमक? स्वाद बैलेंस करने के लिए आजमाएं ये आसान ट्रिक्स appeared first on Prabhat Khabar.

