लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

लड़कियों के चेहरे पर मूंछ जैसे बाल क्यों आते हैं? इन वजहों को न करें नजरअंदाज

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Facial Hair in Women: चेहरे पर हल्के बाल होना महिलाओं में सामान्य बात है. लेकिन अगर ऊपरी होंठ, ठुड्डी या चेहरे पर अचानक मोटे, काले और ज्यादा बाल आने लगें, तो इसकी वजह सिर्फ आनुवंशिकता नहीं हो सकती. कई बार शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव भी इसके पीछे जिम्मेदार होते हैं. ऐसे में बाल हटाने के साथ इसकी वजह समझना भी जरूरी है.

चेहरे पर ज्यादा बाल क्यों आते हैं?

महिलाओं के चेहरे पर जरूरत से ज्यादा मोटे और गहरे बाल आने की समस्या को हिर्सुटिज्म कहा जाता है. इसमें आमतौर पर ऊपरी होंठ, ठुड्डी, छाती या पेट पर पुरुषों जैसे मोटे बाल आने लगते हैं. इसका एक कारण शरीर में पुरुष हार्मोन एंड्रोजन का बढ़ना या उसके प्रति शरीर का ज्यादा संवेदनशील होना हो सकता है.

कुछ महिलाओं में यह समस्या परिवार से भी मिल सकती है. इसके अलावा पीसीओएस जैसी हार्मोन से जुड़ी समस्या में भी चेहरे पर बाल बढ़ सकते हैं. इसलिए अगर बाल अचानक पहले से ज्यादा बढ़ने लगे हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

क्या रेजर करने से बाल मोटे होते हैं?

चेहरे के बालों को लेकर एक आम धारणा है कि रेजर करने से बाल मोटे और काले हो जाते हैं. ऐसा नहीं है. रेजर बाल को सिर्फ त्वचा की सतह से काटता है, उसकी जड़ या बढ़ने की रफ्तार को नहीं बदलता. दोबारा निकलते समय बाल का सिरा थोड़ा मोटा महसूस हो सकता है, इसलिए वह ज्यादा घना दिखाई देता है.

ऊपरी होंठ के बाल हटाने के लिए थ्रेडिंग, वैक्सिंग, रेजर या हेयर रिमूवल क्रीम जैसे तरीके इस्तेमाल किए जा सकते हैं. संवेदनशील त्वचा होने पर किसी भी तरीके को अपनाने से पहले सावधानी जरूरी है.

हमेशा के लिए कैसे पाएं छुटकारा?

चेहरे के बालों को लंबे समय तक कम करने के लिए लेजर हेयर रिमूवल एक विकल्प हो सकता है. इसमें बालों की जड़ों को लेजर ऊर्जा से निशाना बनाया जाता है. कई बार इलाज कराने के बाद बालों की बढ़त काफी कम हो सकती है, लेकिन इसे हमेशा के लिए पूरी तरह खत्म होने की गारंटी नहीं माना जाता.

इलेक्ट्रोलिसिस भी लंबे समय तक बाल हटाने का एक तरीका है. कौन सा तरीका आपके लिए सही रहेगा, यह त्वचा और बालों की स्थिति देखकर विशेषज्ञ ही बेहतर बता सकते हैं.

कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?

अगर चेहरे पर बाल अचानक तेजी से बढ़ने लगें और साथ में पीरियड्स में बदलाव, मुंहासे, वजन बढ़ना, सिर के बाल झड़ना या आवाज भारी होने जैसी समस्या भी हो, तो डॉक्टर से सलाह लें. ऐसी स्थिति में त्वचा रोग विशेषज्ञ या स्त्री रोग विशेषज्ञ जांच करके सही वजह पता लगा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी खा रहे हैं नकली या खराब अंडा? FSSAI के इस आसान पानी वाले टेस्ट से मिनटों में पहचानें

The post लड़कियों के चेहरे पर मूंछ जैसे बाल क्यों आते हैं? इन वजहों को न करें नजरअंदाज appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment