Glowing Skin Tips: करीना कपूर खान अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए काफी पसंद की जाती हैं. उनकी स्किन हमेशा काफी फ्रेश और ग्लो करती नजर आती है. करीना कई बार अपनी ब्यूटी और स्किन केयर से जुड़ी आदतों के बारे में भी बात कर चुकी हैं. उनके मुताबिक, अच्छी त्वचा के लिए सिर्फ बाहर से लगाए जाने वाले प्रोडक्ट्स ही जरूरी नहीं हैं. खाने-पीने की आदतों और रोज की कुछ छोटी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं करीना अपनी स्किन का ख्याल कैसे रखती हैं.
सुबह पानी और फलों से करती हैं दिन की शुरुआत

करीना कपूर खान ने वोग इंडिया को दिए एक पुराने इंटरव्यू में अपनी कुछ ब्यूटी हैबिट्स के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था कि वह सुबह उठते ही सिर्फ स्किन केयर पर ध्यान नहीं देतीं. उनके दिन की शुरुआत पानी और फलों से होती है. उनका मानना है कि दिन की शुरुआत में शरीर को सही चीजें देना भी स्किन के लिए जरूरी है.
खूब पानी पीने पर देती हैं जोर
करीना के स्किन केयर रूटीन में पानी की खास जगह है. उन्होंने बताया था कि वह रोज करीब तीन लीटर पानी पीने की कोशिश करती हैं. उनके लिए हाइड्रेशन काफी जरूरी है. पर्याप्त पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और इसका असर त्वचा पर भी नजर आ सकता है. इसलिए वह जहां भी रहती हैं, पानी पीने का ध्यान रखती हैं.
खाना कम करने के बजाय बैलेंस डाइट पसंद
द बकिंघम मर्डर्स’ की एक्ट्रेस का मानना है कि त्वचा को हेल्दी रखने के लिए खान-पान पर ध्यान देना भी जरूरी है. वह संतुलित और पौष्टिक डाइट को अपनी स्किन केयर का एक अहम हिस्सा मानती हैं. इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जब आपका पेट भरा होता है, तो आप खुश महसूस करते हैं और इसका असर आपकी स्किन पर भी दिखाई देता है. जब लोग अलग-अलग कारणों से खाना नहीं खाते और बहुत सख्त डाइट फॉलो करते हैं, तो वे बाद में ज्यादा खाना शुरू कर देते हैं और इसी वजह से त्वचा पर ब्रेकआउट हो सकता है. मेरा मानना है कि आपको तीन बेसिक मील, या चार मील लेना चाहिए – ऐसा हेल्दी और पौष्टिक खाना जो आपको खुश रखे…"
बादाम के तेल का भी करती हैं इस्तेमाल
करीना कपूर ने अपने पुराने इंटरव्यू में बादाम के तेल का भी जिक्र किया था. उन्होंने बताया था कि जब स्किन ड्राई महसूस होती है, तब बादाम के तेल और दही का इस्तेमाल किया जा सकता है. वह इसे घरेलू देखभाल के एक तरीके के तौर पर इस्तेमाल करने की बात कह चुकी हैं. हालांकि, हर किसी की स्किन अलग होती है. इसलिए किसी भी घरेलू नुस्खे को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर रहता है.

स्किन केयर में ज्यादा प्रोडक्ट्स नहीं
करीना अपनी स्किन केयर को बहुत ज्यादा मुश्किल बनाने के बजाय बेसिक रखना पसंद करती हैं. उनका कहना है कि जरूरत से ज्यादा प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है. रात में वह नाइट क्रीम लगाती हैं. इसके अलावा हफ्ते में एक बार हाइड्रेटिंग फेस मास्क भी इस्तेमाल करती हैं.
करीना के पसंदीदा ब्यूटी प्रोडक्ट्स
ग्राजिया को दिए एक दूसरे इंटरव्यू में करीना ने अपने कुछ पसंदीदा ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बारे में भी बताया था. इनमें मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन, काजल और मस्कारा शामिल हैं. खासकर आंखों के मेकअप में काजल और मस्कारा उन्हें पसंद है. वहीं, त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन को वह जरूरी चीजों में गिनती हैं.
यह भी पढ़ें: सूखे होंठों से हैं परेशान? ट्राई करें प्रियंका चोपड़ा का ये आसान DIY लिप स्क्रब
The post करीना कपूर 46 की उम्र में भी लगती हैं यंग, ग्लोइंग स्किन के लिए करती हैं ये काम appeared first on Prabhat Khabar.

