Garba Makeup Tips: नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया खेलने का क्रेज ही अलग होता है. इस मौके पर हर एक लड़की की चाहत होती है कि जब वह घर से बाहर निकले तो सबसे ज्यादा सुंदर और अट्रैक्टिव दिखे. इसके लिए लड़कियां कई हफ्तों पहले से ही तैयारी करने में जुट जाती हैं. नवरात्रि के मौके पर लड़कियां सबसे ज्यादा ध्यान अपने कपड़ों, ज्वेलरी और मेकअप पर देती हैं, लेकिन एक्साइटमेंट की वजह से यह भूल जाती हैं कि गरबा खेलते समय जो पसीना उनके चेहरे पर आता है, उससे उनका पूरा मेकअप बिगड़ जाता है और लुक भी फीका पड़ सकता है.
जब आप नॉन-स्टॉप गरबा खेलती हैं तो सिर्फ आपके शरीर से नहीं, बल्कि चेहरे से भी काफी ज्यादा पसीना आता है. ऐसा होने की वजह से चेहरा काफी ज्यादा चिपचिपा दिखाई देने लगता है और साथ ही मेकअप भी बहने लग जाता है. बीच गरबे में जब ऐसा होता है तो लगता है मानो पूरी मेहनत और लुक बर्बाद हो गई है. अगर आप चाहती हैं कि गरबा नाइट पर आपका मेकअप पसीने के बावजूद भी घंटों तक फ्रेश रहे, तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे सिंपल ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने मेकअप को घंटों तक फ्रेश और चेहरे को अट्रैक्टिव बनाकर रख सकेंगी.

चेहरे की सही सफाई और बर्फ से सिकाई
अगर आप चाहती हैं कि आपका मेकअप लंबे समय तक खराब न हो, तो इसका सबसे पहला नियम है कि आपकी स्किन सही तरीके से मेकअप करने के लिए तैयार हो. मेकअप करने से पहले अपने चेहरे की सफाई एक अच्छे फेस वॉश से जरूर कर लें. इसके बाद एक साफ कपड़ा लेकर उसमें बर्फ का टुकड़ा लपेट लें और अपने चेहरे पर इसे 2 से 3 मिनट के लिए हल्के हाथों से रगड़ें. जब आप अपने चेहरे पर बर्फ रगड़ती हैं तो आपके चेहरे पर मौजूद छोटे-छोटे पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे पसीना आने की प्रॉब्लम काफी हद तक कम हो जाती है. बर्फ के इस्तेमाल से आपकी स्किन ठंडी हो जाती है और मेकअप भी अच्छे से सेट हो जाता है. इसके बाद आपको अपने चेहरे को अच्छे से पोंछकर उसमें हल्का सा मॉइस्चराइजर लगा लेना है.
ये भी पढ़ें: मोबाइल फोन की स्क्रीन चेहरे से लगाना कितना सही? क्या सच में स्किन पर पड़ता है इसका असर, यहां जानें पूरी सच्चाई
प्राइमर और सही फाउंडेशन का इस्तेमाल
अगर आप चाहती हैं कि आपके चेहरे का मेकअप काफी ज्यादा देर तक टिका हुआ रहे, तो इसके लिए प्राइमर का इस्तेमाल करना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाने के करीबन 2 मिनट बाद चेहरे और गर्दन पर एक ऑयल-कंट्रोल प्राइमर जरूर लगाएं. प्राइमर आपकी स्किन और मेकअप के बीच एक लेयर बना देता है, जो पसीने को बाहर आने से रोकती है. इसके अलावा जब आप अपने लिए एक फाउंडेशन का चुनाव कर रही हों, तो इस बात का ख्याल जरूर रखें कि वह वॉटरप्रूफ और लाइटवेट हो. ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप हैवी या फिर गाढ़े फाउंडेशन का इस्तेमाल करती हैं, तो वह बहने लग जाता है।.इस फाउंडेशन को अपने चेहरे पर लगाकर ब्यूटी ब्लेंडर से अच्छे से फैलाएं. इसके बाद मेकअप को सेट करने के लिए कॉम्पैक्ट या लूज पाउडर लगाएं. माथे, नाक और ठुड्डी पर पाउडर थोड़ा ज्यादा लगाएं, क्योंकि इन जगहों पर पसीना सबसे ज्यादा आता है.
आई मेकअप और लिपस्टिक को बनाएं वॉटरप्रूफ
अगर आप गरबा नाइट पर अट्रैक्टिव दिखना चाहती हैं, तो इसके लिए आपकी आंखों का सुंदर दिखना भी काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. लेकिन गरबा खेलते समय पसीना आने की वजह से आंखों पर लगाया गया काजल या फिर आईलाइनर पूरी तरह से फैल जाता है और इसकी वजह से आपका पूरा लुक भी बिगड़ जाता है. अगर आप अपनी आंखों को सुंदर दिखाना चाहती हैं, तो हमेशा एक वॉटरप्रूफ काजल, आईलाइनर और मस्कारा का ही इस्तेमाल करें. अगर आप आईशैडो लगा रही हैं, तो पलकों पर पहले थोड़ा सा कंसीलर या आई प्राइमर लगा लें. इससे आईशैडो का कलर दिनभर बना रहेगा और वह फैलेगा नहीं. अगर बात करें लिपस्टिक की, तो गरबा नाइट के लिए लिक्विड मैट लिपस्टिक सबसे बेस्ट होती है. बता दें कि एक नॉर्मल क्रीम वाली लिपस्टिक पसीने और पानी से जल्दी मिट जाती है, जिससे आपको बार-बार अपने होंठों पर लिपस्टिक लगाते रहना पड़ता है. लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर थोड़ा सा पाउडर लगा लें और फिर लिपस्टिक लगाएं. इससे आपकी लिपस्टिक बहुत देर तक टिकी रहेगी.

मेकअप फिक्सर और कुछ अन्य काम के टिप्स
जब आपका मेकअप का काम पूरा हो जाए, तो लास्ट में अपने चेहरे पर मेकअप फिक्सिंग स्प्रे का इस्तेमाल जरूर करें. इसके लिए सबसे पहले स्प्रे बोतल को अपने चेहरे से थोड़ी दूरी पर रखकर 2 से 3 बार स्प्रे करें और इसे अपने आप ही सूखने का मौका दें. यह मेकअप फिक्सर आपके पूरे मेकअप को एक जगह लॉक कर देता है, जिससे पसीना आने पर भी मेकअप खराब नहीं होता है. इसके अलावा गरबा खेलने जाते समय अपने बैग में ब्लॉटिंग पेपर या टिश्यू पेपर भी जरूर रख लें. जब भी खेलते समय पसीना आए, तो चेहरे को रगड़कर पोंछने के बजाय टिश्यू पेपर से हल्का-हल्का दबाकर पसीना सुखाएं. इन आसान ट्रिक्स को अपनाकर आप पूरी रात बिना किसी टेंशन के गरबा का मजा ले सकती हैं और आपका लुक बिल्कुल वैसा ही बना रहेगा.
ये भी पढ़ें: चेहरे पर विटामिन-सी सीरम लगाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना फायदा मिलने की जगह हो सकता है नुकसान
The post नॉन-स्टॉप गरबा खेलने के बाद भी नहीं फैलेगा मेकअप, फ्रेश और अट्रैक्टिव लुक के लिए अपनाएं ये लॉन्ग लास्टिंग मेकअप ट्रिक्स appeared first on Prabhat Khabar.

