लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

किचन की अलमारी में यहां छिपी होती है सबसे ज्यादा गंदगी, ऐसे करें डीप क्लीनिंग

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Kitchen Cabinet Deep Cleaning: किचन की सफाई करते समय हममें से ज्यादातर लोग सबसे पहले गैस स्टोव, सिंक और काउंटर साफ करते हैं. अलमारी का नंबर आते ही बस बाहर से कपड़ा फेरकर या सामान थोड़ा व्यवस्थित करके आगे बढ़ जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि जिस अलमारी को हम रोज खोलते हैं, उसके कोनों और शेल्फ के पीछे कितनी गंदगी जमा हो चुकी है.

मसालों के छोटे-छोटे कण, तेल की चिकनाहट और धूल धीरे-धीरे यहां परत बनाती रहती है और हमें इसका पता भी नहीं चलता. अगर आपके किचन की अलमारी भी कुछ ऐसी ही दिखने लगी है, तो अब सिर्फ सामान जमाने की नहीं, बल्कि उसकी डीप क्लीनिंग की जरूरत है. 

सबसे पहले अलमारी पूरी तरह खाली करें

डीप क्लीनिंग शुरू करने से पहले अलमारी में रखा पूरा सामान बाहर निकाल लें. डिब्बे, मसाले, प्लेट और दूसरे बर्तन अलग जगह (Kitchen Cabinet Deep Cleaning) रख दें. सामान निकालते समय एक्सपायर्ड पैकेट, खुले हुए मसाले या खराब हो चुकी चीजों को भी अलग कर लें. इससे दोबारा सामान जमाते समय अनावश्यक चीजें अलमारी में नहीं जाएंगी.

कोनों और किनारों पर खास ध्यान दें

अलमारी की सबसे ज्यादा गंदगी अक्सर कोनों, शेल्फ के किनारों और पीछे की तरफ जमा होती है. पहले सूखे कपड़े या मुलायम ब्रश से धूल और खाने के टुकड़े साफ (Kitchen Cabinet Deep Cleaning) करें. इसके बाद हल्के साबुन वाले पानी में कपड़ा भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ें और सतह को पोंछें. बहुत ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें, खासकर अगर कैबिनेट लकड़ी या MDF से बना है.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: घर पर फल उगाने का है शौक? अक्टूबर में लगाएं ये 5 फलदार पौधे

मसालों वाली जगह को जरूर साफ करें

मसालों के डिब्बों के आसपास पाउडर और तेल की हल्की परत जल्दी जम जाती है. डिब्बों को बाहर निकालकर उनके नीचे और आसपास की जगह को अच्छी तरह पोंछें. अगर किसी डिब्बे के बाहर मसाला या तेल लगा है, तो उसे भी साफ करके ही वापस रखें. इससे अलमारी में चिपचिपाहट और गंदगी दोबारा जल्दी जमा नहीं होगी.

दरवाजे और हैंडल भी न भूलें (Kitchen Cabinet Deep Cleaning)

अलमारी के अंदर की सफाई के साथ उसके दरवाजे और हैंडल को साफ करना भी जरूरी है. किचन में खाना बनाते समय हाथों पर तेल या मसाले लगे होने पर हम कई बार उसी हाथ से कैबिनेट खोल देते हैं. इससे हैंडल पर चिकनाहट जमा हो सकती है. इन्हें हल्के क्लीनर या साबुन वाले पानी से साफ करके सूखे कपड़े से पोंछ दें.

यह भी पढ़ें: नवरात्रि से पहले किचन की ऐसे करें सफाई, तेल-चिकनाई का नामोनिशान नहीं रहेगा

The post किचन की अलमारी में यहां छिपी होती है सबसे ज्यादा गंदगी, ऐसे करें डीप क्लीनिंग appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment