भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से जुड़ी FlyDubai के फ्लाइट में हुई हालिया घटना के बाद यह एयरलाइन सुर्खियों में है. 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही FlyDubai की फ्लाइट FZ1073 में सह-पायलट ने कथित तौर पर कप्तान पर हमला किया और विमान को कंट्रोल करने की कोशिश की. घटना के बाद फ्लाइट को अपनी तय यात्रा से हटकर सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.
इस घटना के बाद कई लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर स्मित मच्छार जिस FlyDubai एयरलाइन के पायलट हैं, उसकी दुनिया में रैंकिंग क्या है और कौन-सी एयरलाइंस इस समय टॉप पर हैं. आइए जानते हैं FlyDubai की रेटिंग और 2026 में दुनिया की टॉप 5 फ्लाइट्स के बारे में.
FlyDubai की रैंकिंग और रेटिंग क्या है?
एयरलाइन की रैंकिंग की बात करें तो Skytrax की 2026 की वर्ल्ड एयरलाइन अवॉर्ड में टॉप 100 एयरलाइंस की लिस्ट में FlyDubai को 80वां स्थान मिला है. वहीं, इसे मिडिल ईस्ट की बेस्ट रीजनल एयरलाइंस की लिस्ट में 8वां स्थान दिया गया है. हालांकि, Skytrax ने FlyDubai को 3 Star Low Cost Airline के तौर पर प्रमाणित किया है. यह रेटिंग एयरलाइन के एयरपोर्ट और फ्लाइट के अंदर मौजूद सुविधाओं और स्टाफ सर्विस की क्वालिटी के आधार पर दी जाती है.
दुनिया की टॉप 5 एयरलाइंस कौन-सी हैं?
Skytrax की 2026 की World Airline Awards में 300 से ज्यादा टॉप 100 एयरलाइंस रैंकिंग में टॉप पर रहने वाली पांच एयरलाइंस ये हैं.
- पहले नंबर पर सिंगापूर एयरलाइंस (Singapore Airlines)
- दूसरे नंबर पर कतर एयरवेज (Qatar Airways)
- तीसरे नंबर पर कैथे पैसिफिक एयरवेज (Cathay Pacific Airways)
- चौथे नंबर पर एएनए ऑल निप्पॉन एयरवेज ANA (All Nippon Airways)
- पांचवे नबर पर टर्किश एयरलाइंस (Turkish Airlines)
FlyDubai के पास कितने विमान हैं?
FlyDubai का संचालन संयुक्त अरब अमीरात से होता है और यह Emirates की सहयोगी एयरलाइन है. एयरलाइन की वेबसाइट के मुताबिक, इसके बेड़े में 98 Boeing 737 विमान शामिल हैं. FlyDubai मिडिल ईस्ट के अलावा इसका नेटवर्क अफ्रीका, यूरोप और एशिया के कई देशों तक फैला हुआ है. भारत और भारतीय उपमहाद्वीप के लिए भी इसकी कई फ्लाइट्स चलती हैं.
तिरुवनंतपुरम से रियाद और बहरीन जाएंगी सीधी Flights, कब होंगी शुरू?


