लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

घर में रखी है सूजी? उपमा-हलवा छोड़ मिनटों में बनाएं ये 5 यूनिक नाश्ते, नोट कर लें आसान रेसिपी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Instant Suji Recipes: अक्सर ऐसा होता है कि जब हम अपने किचन में सूजी रखी हुई देखते हैं, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में ख्याल आता है कि उससे हलवा बना लें या फिर उपमा. लेकिन सच तो यह है कि हर दिन एक ही तरह की चीजें खाकर सिर्फ हम ही नहीं, बल्कि घर के बड़े और बच्चे भी ऊब जाते हैं. ऐसे समय में मन करता है कि कुछ ऐसा नाश्ता बनाया जाए जो चटपटा तो हो ही, साथ ही बिल्कुल यूनिक और मिनटों में बनने वाला भी हो.

अगर आप भी हर दिन सूजी का हलवा या उपमा खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ ऐसा ही यूनिक ट्राई करना चाहते हैं, तो अब आपको ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. सूजी एक ऐसी कमाल की चीज है जिससे आप काफी कम समय में और कम तेल-मसालों का इस्तेमाल करके भी कई तरह के टेस्टी और यूनिक नाश्ते तैयार कर सकते हैं. तो चलिए, इस आर्टिकल में जानते हैं सूजी से बनने वाली 5 एकदम यूनिक और आसान रेसिपीज के बारे में, जिन्हें आप मिनटों में अपने घर पर बना सकते हैं. आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

minute made suji recipes
minute made suji recipes

ट्राय करें क्रिस्पी और चीजी सूजी पिज्जा पॉकेट्स

आप सभी ने मैदे से बने समोसे या फिर बाजार का पिज्जा तो बहुत खाया होगा, लेकिन सूजी से बने इस क्रिस्पी और चीजी नाश्ते को जब आप घर पर बनाएंगे, तो सभी बाहर की चीजें खाना भूल जाएंगे. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी सूजी में थोड़ा दही, चुटकी भर नमक और हल्का गरम पानी मिलाकर आटे की तरह गूंथ लें और 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. अब स्टफिंग के लिए एक कटोरी में बारीक कटी शिमला मिर्च, उबले कॉर्न, कसा हुआ पनीर, मोजेरेला चीज, ओरिगैनो, चिली फ्लेक्स और थोड़ा सा पिज्जा सॉस मिला लें. इसके बाद सूजी के आटे की छोटी-छोटी पूरियां बेलें, फिर बीच में यह पिज्जा वाला मसाला रखें और चारों तरफ से मोड़कर पॉकेट जैसा शेप दे दें. इन पॉकेट्स को तवे पर हल्के तेल में दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेक लें. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से चीजी पिज्जा पॉकेट्स सर्व करने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: इस दुर्गा पूजा घर पर बनाएं बंगाल की ये 5 मशहूर मिठाइयां, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन

हेल्दी और फैंसी खाना है तो सूजी-बीटरूट कॉइन्स

अगर आपको नाश्ते में कुछ ऐसा खाने का मन है जो दिखने में तो फैंसी लगे लेकिन खाने में ही एकदम ही हेल्दी और टेस्टी हो, तो इसे में सूजी-बीटरूट कॉइन्स आपके लिए सबसे बेहतरीन रेसिपी है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सूजी और दही का गाढ़ा बैटर तैयार कर लें. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ बीटरूट, उबले मैश किए मटर, कसा हुआ पनीर, बारीक कटा अदरक और गरम मसाला मिला दें. बीटरूट की वजह से इस घोल का रंग एकदम डार्क पिंक हो जाएगा. इसे पकाने से ठीक पहले इसमें चुटकी भर बेकिंग सोडा मिलाएं और फिर एक नॉन-स्टिक तवे पर चम्मच की मदद से सिक्के के शेप में छोटे-छोटे गोल कॉइन्स फैलाएं. अब दोनों तरफ से थोड़ा सा घी या तेल लगाकर अच्छे से सेक लें. यह नाश्ता दिखने में जितने सुंदर लगता है, खाने में उतना ही टेस्टी और हेल्दी है.

बिना तले कचौड़ी का मजा लेना है तो सूजी कचौड़ी रोल्स

अगर आपका कचौड़ी खाने का मन तो है, लेकिन आप मैदा गूंथने के झंझट और ढेर सारे तेल में तली कचौड़ी खाने से बचना चाहते हैं, तो यह रोल रेसिपी आपके लिए सबसे परफेक्ट और बेस्ट चॉइस है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में दो कप पानी, थोड़ा नमक और एक चम्मच तेल डालकर उबालें. जैसे ही पानी उबलने लगे, उसमें एक कप सूजी डालें और लगातार चलाते रहें. जब सूजी सारा पानी सोख ले और आटे की तरह जम जाए, तो गैस बंद कर दें. अब इसे थोड़ा ठंडा होने दें और हाथों से मलकर चिकना कर लें. इसके बाद उबले आलू में हरी मिर्च, अमचूर, सौंफ, धनिया पाउडर और नमक मिलाकर चटपटा मसाला तैयार करें. फिर सूजी के आटे की एक बड़ी रोटी बेलें, उस पर आलू का मसाला फैलाएं और टाइट रोल बना लें. इस रोल के गोल-गोल स्लाइस काट लें और तवे पर कम तेल में दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेक लें.

ये भी पढ़ें: साबूदाने की खिचड़ी और वड़े से ऊब चुका है मन? इस नवरात्रि घर पर बनाएं ये 5 टेस्टी व्रत वाली रेसिपीज

मीठे नहीं इस बार ट्राय करें सूजी सेवरी मफिन्स

हम सभी ने कभी न कभी तो मीठे कपकेक्स खाए ही हैं, लेकिन सूजी और सब्जियों से बने ये नमकीन मफिन्स आपको एक बिल्कुल ही नया और यूनिक टेस्ट दे सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, छाछ या दही और थोड़ा पानी मिलाकर मीडियम गाढ़ा बैटर तैयार कर लें. अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया और थोड़ा सा राई-कढ़ी पत्ते का तड़का मिला दें. इसे पकाने से ठीक पहले इसमें एक पैकेट इनो मिलाएं ताकि मफिन्स एकदम सॉफ्ट और स्पंजी बनें. इसके बाद घर की छोटी-छोटी कटोरियों में थोड़ा सा तेल लगाएं और फिर इस बैटर को उनमें भर दें. अब ऊपर से थोड़े सफेद तिल छिड़कें और 10 से 12 मिनट के लिए स्टीम में पका लें. यह बिना तेल का रुई जैसा स्पंजी नाश्ता बच्चों के स्कूल टिफिन के लिए भी सबसे बेस्ट है.

घंटों तक क्रिस्पी रहते हैं सूजी से बने पेरी-पेरी फ्राइज

जब आप अपने बच्चों के लिए घर पर आलू के फ्रेंच फ्राइज बनाते हैं, तो वे कुछ ही देर में बिल्कुल सॉफ्ट से हो जाते हैं. लेकिन सूजी से बने ये फ्राइज कई-कई घंटों तक एकदम क्रंची और क्रिस्पी बने हुए रहते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक कप पानी, थोड़ा नमक, काली मिर्च और एक चम्मच बटर डालकर उबाल लें. अब इसमें आधा कप सूजी डालकर अच्छे से मिलाएं जब तक कि यह गाढ़ा होकर कढ़ाही न छोड़ने लगे. अब गैस बंद करके इसमें थोड़ा सा कसा हुआ पनीर और हरा धनिया मिला दें. इस मिक्सचर को किसी थाली या ट्रे पर फैलाकर 20 मिनट के लिए फ्रिज में सेट होने रख दें. जब यह जम जाए, तो इसे फ्रेंच फ्राइज की तरह लंबी-लंबी पट्टियों में काट लें. इन्हें बस तवे पर हल्के तेल में शैलो फ्राई करें और ऊपर से पेरी-पेरी मसाला छिड़ककर चटनी या सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

ये भी पढ़ें: शाम की चाय के साथ बिस्किट उठाने से पहले एक बार जरूर ट्राय करें ये 5 क्रिस्पी स्नैक्स, मिनटों में होंगे तैयार

The post घर में रखी है सूजी? उपमा-हलवा छोड़ मिनटों में बनाएं ये 5 यूनिक नाश्ते, नोट कर लें आसान रेसिपी appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment