लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

छोटा है घर का बरामदा तो इन आसान तरीकों से बनाएं खूबसूरत मिनी गार्डन, दिखेगा हरा-भरा और खुला-खुला

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Veranda Decor Ideas: हमारे घर का बरामदा यानी कि वरंडा एक ऐसी जगह होती है, जहां पर हम दिन भर काम करने के बाद थोड़ा सुकून पाने के लिए बैठना पसंद करते हैं. सुबह की चाय पीनी हो या फिर शाम को ठंडी हवा का मजा लेना हो, घर के बच्चों से लेकर बड़ों तक को यहां पर बैठना बहुत अच्छा लगता है. अगर घर का बरामदा बड़ा हो तब तो हम इसमें कई तरह के पौधे भी लगा लेते हैं और छोटी-मोटी बागवानी भी कर लेते हैं. लेकिन जब बरामदा छोटा होता है, तो हमें यह समझ ही नहीं आता कि आखिर इसे सजाएं तो सजाएं कैसे.

अगर आप थोड़ी सी समझदारी से काम लें और सही आइडिया लगाएं, तो आप अपने छोटे से बरामदे में भी प्यारे-प्यारे पौधे लगाकर उसे पहले से काफी ज्यादा हरा भरा, फ्रेश और खुला खुला सा बना सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ बहुत ही आसान और असरदार तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने छोटे से बरामदे को एक खूबसूरत मिनी गार्डन में बदल सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

वर्टिकल गार्डनिंग से दीवारों का सही इस्तेमाल करें

अगर आपके बरामदे के फर्श पर जगह कम है, तो ऐसे में दीवारों का सही इस्तेमाल करना सबसे बुद्धिमानी का काम साबित हो सकता है. इसे वर्टिकल गार्डनिंग कहा जाता है. इसमें आप अपने बरामदे की खाली दीवार पर लकड़ी की ग्रिल, लोहे का स्टैंड या फिर शेल्फ लगवा सकते हैं और साथ ही उनपर अपने पसंद के छोटे-छोटे गमले रख सकते हैं. इसके अलावा आप बरामदे की दीवार पर पॉकेट वाले हैंगर टांगकर भी पौधे लगा सकते हैं. ऐसा करने से नीचे फर्श पर जगह एकदम खाली रहती है और आपका बरामदा काफी बड़ा और खुला-खुला सा दिखाई देता है.

हैंगिंग बास्केट से लाएं हवा में तैरती हरियाली

छोटे से बरामदे को सजाने के लिए हैंगिंग बास्केट का इस्तेमाल करना एक बहुत ही जबरदस्त आईडिया है. आप अपने बरामदे की छत या ग्रिल से मनी प्लांट, बोस्टन फर्न, स्पाइडर प्लांट और टर्टल वाइन जैसे पौधे टांग सकते हैं. जब इनकी बेलें और पत्तियां नीचे की तरफ लटकती हैं, तो देखने में बहुत ही सुंदर लगती हैं. इन गमलों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये आपकी चलने फिरने की जगह बिल्कुल नहीं घेरते.

ये भी पढ़ें: पुरानी चादर को बेकार समझने की न करें गलती, घर के लिए बना सकते हैं ये 5 खूबसूरत डेकोर आइटम

मल्टी टियर या स्टेयर स्टैंड का इस्तेमाल

अगर आपको जमीन पर ही गमलों को रखना है, तो एक ही लाइन में कई गमलों को एक साथ रखने की गलती कभी भी न करें. इसकी जगह पर सीढ़ी जैसा दिखने वाला या फिर मल्टी लेयर स्टैंड खरीदकर ले आएं. इन स्टैंड्स में एक के ऊपर एक करके कई रैक बने हुए होते हैं. ऐसा होने की वजह से कम जगह में ही ढेर सारे गमले फिट हो जाते हैं और सभी पौधों को बराबर धूप भी मिलती रहती है. इसके साथ ही लोहे या फिर लकड़ी के ये स्टैंड दिखने में भी काफी ज्यादा मॉडर्न लगते हैं और बरामदा भी बिल्कुल सुलझा हुआ सा लगता है.

सही पौधों का चुनाव करना भी उतना ही जरूरी

अगर आपका बरामदा छोटा सा है तो हमेशा ऐसे पौधों को ही चुनें हो साइज में ज्यादा बड़े न हों और साथ ही कम धूप में भी आसानी से ग्रो कर सकें. ऐरेका पाम, स्नेक प्लांट, जीजी प्लांट, जेडी प्लांट और पीस लिली जैसे पौधे छोटे गमलों में बहुत अच्छे से पनपते हैं. स्नेक प्लांट और पीस लिली जैसे पौधे तो हवा को साफ करने का काम भी करते हैं. आपको हमेशा बहुत बड़े या झाड़ीदार पौधों को लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि वे ज्यादा जगह घेरते हैं और बरामदे को भरा- भरा और छोटा दिखाते हैं.

ये भी पढ़ें: कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर की बालकनी में ही बना लें खूबसूरत कॉफी कॉर्नर, कम खर्च में ऐसे बदलें पूरा लुक

हल्के रंगों के गमले इस्तेमाल करें

अगर आप अपने बरामदे के लिए गमले खरीदने जा रहे हैं, तो उनके रंग और वजन पर ध्यान देना आपके लिए बहुत ही जरूरी हो जाता है. बहुत ही हैवी या फिर डार्क रंग के गमलों की जगह पर हमेशा हल्के रंगों जैसे कि सफेद, क्रीम या फिर किसी भी और लाइट शेड्स के प्लास्टिक या फाइबर वाले गमलों का चुनाव करें. हल्के रंग रोशनी को फैलाते हैं, जिससे छोटी जगह भी बड़ी महसूस होती है. इसके अलावा आप रेलिंग पर लटकने वाले गमलों यानी कि रेलिंग पॉट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो ग्रिल के बाहर लटकते हैं और अंदर की जगह बचाते हैं.

बैठने की जगह और पौधों में बैलेंस बनाएं

आपको इस बात का ख्याल रखना है कि बरामदे को सिर्फ गमलों से ही न भर दें, वहां बैठने का भी सही इंतजाम करें. बड़े सोफे या भारी कुर्सी की जगह फोल्डिंग चेयर, बंबू की छोटी स्टूल या एक छोटी सी बैंच रखें जिसे काम न होने पर हटाया जा सके. इसके अलावा कोने में एक छोटा सा टेबल रख सकते हैं जिस पर एक छोटा गमला आ जाए. आप अगर चाहें तो दीवारों पर फेयरी लाइट्स भी लगा सकते हैं. शाम को जब ये लाइटें पौधों के पत्तों पर चमकती हैं, तो बरामदा बहुत ही प्यारा और शांत लगता है.

सफाई और पौधों की कटाई-छंटाई जरूरी है

बरामदे को हमेशा सुंदर और खुला बनाए रखने के लिए पौधों की देखभाल करना बहुत जरूरी है. सूखे पत्ते और टूटी हुई टहनियों को समय समय पर काटते रहें. इसके अलावा पौधों को बहुत ज्यादा फैलने न दें, समय-समय पर उनकी हल्की कटाई-छंटाई करते रहें ताकि वे एक शेप में रहें. गमलों के नीचे प्लेट्स जरूर रखें ताकि एक्स्ट्रा पानी फर्श पर न फैले और आपका बरामदा हमेशा साफ-सुथरा बना रहे. कम जगह होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप पेड़-पौधों का शौक पूरा नहीं कर सकते. बस थोड़े से स्मार्ट आइडियाज के साथ आप अपने छोटे से बरामदे को एक ऐसा हरा भरा कोना बना सकते हैं, जहां आकर आपका माइंड एकदम फ्रेश हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: छोटा हो या बड़ा, इन आसान तरीकों से सजाएं अपने घर का मंदिर, कम खर्च में मिलेगा भव्य और सुकून भरा लुक

The post छोटा है घर का बरामदा तो इन आसान तरीकों से बनाएं खूबसूरत मिनी गार्डन, दिखेगा हरा-भरा और खुला-खुला appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment