कसौली स्थित लॉरेंस स्कूल सनावर के पूर्व छात्र और नेपाल सेना के पूर्व प्रमुख जनरल गौरव शमशेर जंग राणा को नेपाल सरकार ने ब्रिटेन में अपना नया राजदूत नियुक्त करने के लिए नामित किया है। जनरल राणा ने सनावर में एक दशक तक शिक्षा हासिल की थी। सैन्य सेवा में लंबा अनुभव रखने वाले राणा नेपाल सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद पर भी रह चुके हैं। उनकी नई जिम्मेदारी की जानकारी सामने आने के बाद सनावर स्कूल से जुड़े लोगों और पूर्व छात्रों में खुशी का माहौल है।

नेपाल सरकार ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल गौरव शमशेर जंग बहादुर राणा को ब्रिटेन में राजदूत नामित किया।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क


