लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राजस्थान :सुप्रीम कोर्ट ने आरसीए चुनाव जारी रखने की अनुमति दी, हाईकोर्ट के फैसले तक परिणाम घोषित करने पर रोक – Rca Elections Can Proceed, Supreme Court Bars Result Declaration Pending Rajasthan Hc Verdict

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सुप्रीम कोर्ट की तीन न्यायाधीशों की पीठ ने मंगलवार को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने निर्देश दिया कि राजस्थान हाईकोर्ट में लंबित रिट याचिका पर फैसला होने तक चुनाव परिणाम घोषित नहीं किए जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से मामले पर सुनवाई कर निर्णय करने का अनुरोध भी किया।

सुप्रीम कोर्ट मेघा गौड़ और डी.डी. कुमावत की ओर से दायर विशेष अनुमति याचिका (SLP) पर सुनवाई कर रहा था। यह याचिका राजस्थान हाईकोर्ट के 1 जुलाई 2026 के अंतरिम आदेश के खिलाफ दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने डी.बी. सिविल रिट याचिका (PIL) संख्या 2586/2026 में तत्कालीन एडहॉक कमेटी को निलंबित कर अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) भास्कर ए. सावंत को आरसीए का प्रशासक नियुक्त किया था। साथ ही, उन्हें तीन महीने के भीतर चुनाव कराकर प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए थे।

याचिकाकर्ताओं ने 29 सितंबर को होने वाले आरसीए चुनाव की प्रक्रिया को लेकर कई आपत्तियां उठाईं। उनका कहना था कि चुनाव राजस्थान खेल (संघों का पंजीकरण, मान्यता एवं विनियमन) अधिनियम, 2005, संबंधित नियमों और आरसीए के संविधान के प्रावधानों के अनुरूप कराया जाना चाहिए।

याचिका में कुछ नवगठित जिला क्रिकेट संघों के मतदान अधिकार, पात्र पदाधिकारियों की सूची में संशोधन, वैधानिक पर्यवेक्षक की नियुक्ति, नौ सदस्यीय एपेक्स काउंसिल के गठन और लोकपाल की नियुक्ति से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए। इसके अलावा सदस्य जिला क्रिकेट संघों से जुड़े लंबित विवादों के निस्तारण और चुनाव में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का मुद्दा भी उठाया गया।

याचिकाकर्ताओं ने स्पोर्ट्स काउंसिल के पर्यवेक्षक की मौजूदगी के साथ-साथ मतदाता सूची तैयार करने, उसकी जांच और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े वैधानिक प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने की मांग भी की।

यह भी पढें- जयपुर को मिलेगा नया हैंगआउट स्पॉट: रामनिवास बाग में बनेगी फूड चौपाटी; प्ले जोन और ओपन एयर थिएटर से लेकर सबकुछ

राजस्थान सरकार और आरसीए प्रशासक भास्कर ए. सावंत की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता शिव मंगल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि आरसीए के चुनाव मंगलवार को ही कराए जा रहे हैं और चुनाव कार्यक्रम के अनुसार परिणाम भी आज ही घोषित किए जाने हैं।

पक्षकारों की दलीलें सुनने के बाद तीन न्यायाधीशों की पीठ ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इससे चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया। हालांकि, कोर्ट ने अंतरिम व्यवस्था के तहत निर्देश दिया कि राजस्थान हाईकोर्ट में लंबित रिट याचिका पर फैसला होने तक चुनाव परिणाम घोषित नहीं किए जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से मामले पर जल्द निर्णय करने का अनुरोध भी किया।

याचिकाकर्ता मेघा गौड़ और डी.डी. कुमावत की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी ने पैरवी की। राजस्थान सरकार और आरसीए प्रशासक की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता शिव मंगल शर्मा, जबकि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता शिवांश पांड्या कोर्ट में उपस्थित हुए।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:दो साल में बुजुर्गों से 12 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड नौसेना के अफसर, प्रोफेसर और डॉक्टर बने निशाना – Varanasi Cyber Fraud Digital Arrest, Money Laundering Scams Dupe Elderly Of ₹12 Crore In 2 Years

मुक्केबाजी:दो भारतीय एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचे, परवीन-अंकुश स्वर्ण से एक कदम दूर; नरेंदर को मिला कांसा – Asian Games: Indian Boxers Semi Final Bout Matches Medal Updates Parveen Hooda, Ankush And Narender

हिमाचल:सनावर के पूर्व छात्र जनरल गौरव शमशेर जंग राणा को बड़ी जिम्मेदारी, ब्रिटेन में नेपाल के राजदूत होंगे – Gaurav Shumsher Jung Rana Sanawar Alumnus Appointed Nepal Ambassador Uk

हल्दिया:इंडियन ऑयल को विस्तार के लिए जमीन देगी बंगाल सरकार, लंबे समय से अटकी है ये योजना – West Bengal Cm Shuvendu Adhikari Assures Indian Oil Of Facilitating Land For Its Expansion Plan In Haldia

बिहार में गंडक-बागमती का बढ़ता पानी:दो दर्जन से ज्यादा स्कूल डूबे, पढ़ाई ठप हुई; बच्चों के लिए नाव बनी सहारा – Waters Of Gandak And Bagmati Flood Over Two Dozen Schools In Bihar Boats Become Sole Lifeline For Students

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में फिर घमासान:फारूक अब्दुल्ला पर बयान को लेकर भी बवाल, ‘वोट चोर’ के नारों से गूंजा सदन – Uproar Erupts Again As Soon As The Jammu And Kashmir Assembly Proceedings Begin On Tuesday.

Leave a Comment