लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘कोई भी कायर आदमी…’ गोविंदा पर जमकर भड़कीं दिव्या खोसला, सुनीता के सपोर्ट में लिखा लंबा नोट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ कथित अफेयर की खबरें सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं. गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा लगातार गोविंदा पर निशाना साध रही हैं और गोविंदा के कथित अफेयर को लेकर उन्होंने हाल ही में जेन-जी से भी समर्थन मांगा था. वहीं अब सुनीता को बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला का साथ मिला है. उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने गोविंदा के खिलाफ भड़ास निकाली है. उनकी स्टोरी को सुनीता ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है.

गोविंदा पर भड़कीं दिव्या खोसला

दिव्या ने अपने नोट की शुरुआत में लिखा कि कभी हमारे समाज में बहुविवाह को स्वीकार किया जाता था. सालों तक हमारी दादियों और नानियों ने इसे झेला और महिलांए पुरुषों की गुलाम बनी रहीं. लेकिन, फिर महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हुईं और उपलब्धियां हासिल कीं. इस क्रांति ने हमारे समाज को बदल दिया. वहीं आगे उन्होंने लिखा कि हाल ही में मैंने जो सोशल मीडिया पर देखा उसने मुझे इन सब पर सवाल खड़े करने के लिए मजबूर कर दिया.

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट की बाहों में रणबीर कपूर, ‘लव एंड वॉर’ एक्ट्रेस ने पति को इस खास अंदाज में किया बर्थडे विश

दिव्या ने आगे गोविंदा को सम्मानित और सीनियर एक्टर बताते हुए उन पर निशाना साधा और सुनीता का समर्थन किया. दिव्या ने लिखा, ‘एक महिला के तौर पर सुनीता जी ने आपको अपना सब कुछ दिया. वो आपके लिए लॉयल रहीं और आपके बच्चों को संभाला. अपना करियर नहीं बनाया. आपकी सक्सेस के पीछे वो ही थी. आप बाहर सफल रहे, लेकिन ये क्रेडिट सिर्फ आपको नहीं जाता. आखिर एक महिला और क्या कर सकती है?’

सुनीता पर बोलीं- पूरे समाज से मदद मांग रही हैं

हाल ही में सुनीता ने जेन-जी से सपोर्ट मांगा था और उनके इस वीडियो का जिक्र करते हुए दिव्या ने लिखा, ‘हम सब चुप है और एक महिला हमारे समाज के आगे मदद मांग रही है. कोई भी किसी के पर्सनल मामलों में इंटरफेयर नहीं करना चाहता है. लेकिन, क्यों हर दूसरे दिन गोविंदा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिख रहे हैं? मुझे इससे बुरा लगता है. हम आने वाली जनरेशन्स को आखिर क्या सीखा रहे हैं?’

कोई भी कायर आदमी...' गोविंदा पर जमकर भड़कीं दिव्या खोसला, सुनीता के सपोर्ट में लिखा लंबा नोट

‘कोई भी कायर आदमी…’

गोविंदा को नसीहत देते हुए दिव्या ने आगे लिखा, ‘यदि आपका कोई अफेयर है तो उसे लोगों के सामने न लाए. खासकर धर्मिक जगहों पर उसका दिखावा ना करें और हां अपनी वाइफ को कातिल ठहराने की साजिश रचना किसी भी कायर आदमी की निचली हरकत हो सकती है.’

आगे दिव्या ने कहा कि सुनीता जी ने जिस इंसान के लिए अपनी पूरी उम्र कुर्बान कर दी, आखिर उन्हें क्या फायदा हुआ? इस उम्र में भी उन्हें बतौर पत्नी अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए स्ट्रगल करना पड़ रहा है. 58 साल की उम्र में जब महिअलों को दादी-नानी बन जाना चाहिए और पति को उनकी देखभाल करना चाहिए और पति के साथ बुढ़ापा बिताना चाहिए, तब उन्हें क्या मिल रहा है? एक्ट्रेस ने लिखा, ‘सुनीता जी, मैं आपके दर्द को समझती हूं और मुझे बहुत दुख है.’

गोविंदा ने मेरी नजर में अपनी इज्जत खो दी

आखिरी में गोविंदा से निराशा जाहिर करते हुए दिव्या खोसला ने लिखा, ‘गोविंदा जी आप एक लीजेंड है. मेरी आपसे गुजारिश है, आपकी इज्जत अपने हाथों में है. आप नई जनरेशन्स के लिए मिसाल पेश कर रहे हैं. आप मेरी नजर में अपनी इज्जत खो चुके हैं.’

ये भी पढ़ें: पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाईकोर्ट तय करेगा सीमा, विवेक ओबेरॉय, जाह्नवी कपूर और आराध्या बच्चन के मामले पहले



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment