उत्तराखंड कांग्रेस में इन दिनों हलचल बनी हुई है। बीते दिनों पूर्व सीएम हरीश रावत ने पीएस चंदन जीना के घर पर ईडी की कार्रवाई से आहत होकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की पेशकश की थी।
आज फिर उनका दर्द छलका। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘माँ मैं आपकी सौगंध खाता हूं, मैंने कभी किसी को नौकरी देने के बदले एक पैसा लेना तो छोड़िए मैंने उससे कभी चाय और पानी तक नहीं पिया।
मेरी तीन माताएं हैं, जगत जननी, देवी भवानी (मां दुर्गा), जिसकी मैं नित्य प्रतिदिन पूजा करता हूं और वह धरती मां है, जिसने मुझे पैदा किया है उत्तराखंड और मां आज मुझे बदनाम करने का षड्यंत्र हो रहा है। उम्र के इस पड़ाव में मुझ पर कलंक लगाने का प्रयास हो रहा है। आज ये कलंक का टीका मुझ पर लगाने का दुस्साहस किया जा रहा है और नियोजित तरीके से किया जा रहा है।
उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र


