लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दुनिया के टॉप 10 अमीरों में शामिल वॉरेन बफे की नेटवर्थ कितनी है? बर्कशायर हैथवे से दिया इस्तीफा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अगर आप दुनिया के सबसे दिग्गज निवेशकों की बात करें, तो वॉरेन बफे का नाम सबसे पहले आने वाले नामों में शामिल है. करीब छह दशक तक बर्कशायर हैथवे को लीड करने के बाद अब कंपनी में उनकी पद बदल गई है. आज यानी 18 सितंबर 2026 को वॉरेन बफे ने घोषणा की है कि वह कंपनी के चेयरमैन पद से इस्तीफा देकर चेयरमैन एमेरिटस की पद संभालेंगे. हालांकि वह बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में बने रहेंगे और कंपनी को सलाह देते रहेंगे. 

कंपनी की उत्तराधिकार योजना के तहत बफे की जगह उनके बेटे हॉवर्ड बफे को बोर्ड का नया चेयरमैन चुना गया है. हॉवर्ड 1993 से कंपनी के बोर्ड में डायरेक्टर हैं. वहीं, ग्रेग एबेल कंपनी के CEO के तौर पर काम करते रहेंगे. यह बदलाव बर्कशायर की लंबे समय से चली आ रही लीडरशिप सक्सेशन प्लान का हिस्सा है. लेकिन अब उनके चेयरमैन पद छोड़ने के बाद एक बार फिर उनकी दौलत और निवेश की कहानी सुर्खियों में है. ऐसे में चलिए जानते हैं वॉरेन बफे कितने अमीर हैं?

वॉरेन बफे की कितनी है नेटवर्थ?

फोर्ब्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, वॉरेन बफे की रियल-टाइम नेटवर्थ करीब 146.3 अरब डॉलर ($145 billion) यानी करीब 13.88 लाख करोड़ रुपये है. इस संपत्ति के साथ वह दुनिया के सबसे मशहूर टॉप 10 अमीरों की लिस्ट शामिल हैं. उनकी संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा बर्कशायर हैथवे में उनकी हिस्सेदारी से जुड़ा है. फोर्ब्स ने बताया कि वह अब तक 72 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति दान कर चुके हैं और 99% से ज्यादा संपत्ति दान करने का संकल्प भी ले चुके हैं.

चावल के बाद अब दाल भी महंगी, 11% बढ़े अरहर के दाम, कारण क्या?

क्या काम करते हैं वॉरेन बफे?

वॉरेन बफे मुख्य रूप से निवेशक और बिजनेसमैन के तौर पर जाने जाते हैं. बर्कशायर हैथवे की शुरुआत कभी एक टेक्सटाइल कंपनी के तौर पर हुई थी. वॉरेन बफे  ने 1965 में कंपनी का नियंत्रण अपने हाथ में लिया. इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक बर्कशायर हैथवे का नेतृत्व किया और कंपनी के जरिए बीमा, रेलवे, एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग और दूसरे कारोबारों में निवेश किया. उनकी मेहनत के कारण आज बर्कशायर हैथवे  दुनिया के प्रमुख कंपनियां में शामिल है. 

वॉरेन बफे की जिंदगी और निवेश से जुड़ी 10 खास बातें

  • वॉरेन बफे ने महज 11 साल की उम्र में शेयर बाजार अपना पहला निवेश (Cities Service Preferred) खरीदा था. कम उम्र से ही उन्हें कारोबार और निवेश में दिलचस्पी थी. 13 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर किया था.
  • अमेरिका के ओमाहा में रहने वाले बफे को दुनिया भर में ‘Oracle of Omaha’ के नाम से जाना जाता है. 
  • बफे ने बेंजामिन ग्राहम से निवेश के कई अहम सिद्धांत सीखे. उनका जोर ऐसी कंपनियों को समझने और उनमें निवेश करने पर रहा है जिनका बिजनेस मजबूत हो और जिनमें लंबे समय तक बढ़ने की क्षमता हो.
  • एक समय टेक्सटाइल कारोबार से जुड़ी बर्कशायर हैथवे को बफे ने अलग-अलग बिजनेस और निवेशों वाला बड़ा समूह बना दिया. 
  • बफे के लंबे समय के बिजनेस पार्टनर चार्ली मंगर ने भी उनकी निवेश सोच को प्रभावित किया. दोनों ने मिलकर मजबूत और अच्छी कंपनियों में उचित कीमत पर निवेश करने के नजरिए को आगे बढ़ाया.
  • बफे की निवेश यात्रा यह दिखाती है कि लंबे समय तक निवेश बनाए रखना और रिटर्न को दोबारा निवेश करना संपत्ति बनाने में खास भूमिका निभा सकता है. 
  • बफे अपनी सादगी भरी जिंदगी के लिए भी जाने जाते हैं. Forbes के मुताबिक, वह आज भी ओमाहा के उसी घर में रहते हैं जिसे उन्होंने 1958 में 31,500 डॉलर में खरीदा था.
  • बफे का मानना है कि निवेशक को उसी बिजनेस में पैसा लगाना चाहिए जिसमें वह अच्छी तरह समझना काफी अहम है.
  • बफे ने अपनी ज्यादातर संपत्ति परोपकारी कार्यों में देने की प्रतिबद्धता जताई है और अब तक अरबों डॉलर दान कर चुके हैं.
  • बफे की निवेश रणनीति में लंबी अवधि, अच्छी कंपनियों पर भरोसा और जोखिम को समझकर फैसला लेना अहम रहा है.

भारत की समंदर में बड़े स्तर पर खुदाई की तैयारी, खर्च होंगे 15000 करोड़, लेकिन क्यों?

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment