लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

केरल सचिव नियुक्ति विवाद:सीएम सतीशन ने खुद का किया बचाव, कहा- केलकर की नियुक्ति सांविधानिक – Kerala Cm Satheesan Defends Kelkar Appointment And Guruvayur Temple Visit Row

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन इस समय दो बड़े राजनीतिक विवादों के केंद्र में आ गए हैं। पहला मामला उनके सचिव के रूप में मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू केलकर की नियुक्ति का है। दूसरा विवाद उनके गुरुवायूर श्री कृष्ण मंदिर दौरे से जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने जहां अपनी सरकार के फैसले का मजबूती से बचाव किया है, वहीं विपक्षी दलों ने इसे लेकर हमले शुरू कर दिए हैं।

सचिव की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री का पलटवार

मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने पूर्व सीईओ रतन यू केलकर को अपना सचिव बनाए जाने के फैसले का पुरजोर समर्थन किया। माकपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले केरल के किसी भी राजनीतिक दल ने केलकर के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की थी।

सतीशन ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति एक मानक सांविधानिक प्रक्रिया के तहत होती है। इसमें राज्य सरकार अधिकारियों का एक पैनल भेजती है और मुख्य चुनाव आयुक्त अंतिम चयन करते हैं। उन्होंने इस विवाद के आधार पर ही सवाल उठा दिए। मुख्यमंत्री ने पूर्व सीईओ नलिनी नेट्टो का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि नलिनी नेट्टो बाद में गृह विभाग में रहीं, मुख्य सचिव बनीं और मुख्यमंत्री कार्यालय में भी सेवाएं दीं। सतीशन ने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां कांग्रेस और माकपा जैसे दलों ने मतदाता सूची से नाम हटाने के गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन केरल में केलकर के खिलाफ ऐसी कोई शिकायत नहीं थी।

यह भी पढ़ें: मुनंबम भूमि विवाद: ‘नहीं होगी बेदखली’, केरल के CM सतीशन का एलान; वक्फ बोर्ड पहले ही करा चुका जमीन का पंजीकरण

गुरुवायूर मंदिर में वीआईपी दर्शन पर छिड़ा नया विवाद

इस प्रशासनिक विवाद के बीच मुख्यमंत्री के गुरुवायूर श्री कृष्ण मंदिर के दौरे ने एक नया सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ने वीआईपी दर्शन पर लगे केरल उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया है। इससे आम श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री रविवार सुबह मंदिर पहुंचे थे। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और पारंपरिक तुलाभारम रस्म भी निभाई।

भाजपा के वरिष्ठ नेता बी गोपालकृष्णन ने गुरुवायूर देवस्वोम प्राधिकरण में इस संबंध में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार सुबह प्रतिबंधित घंटों के दौरान मुख्यमंत्री और उनके साथ आए नेताओं को विशेष वीआईपी दर्शन की सुविधा दी गई। उनके अनुसार, हाईकोर्ट ने रविवार को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे के बीच वीआईपी दर्शन और मंदिर परिसर में वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी पर पूरी तरह रोक लगा रखी है।

देवस्वोम बोर्ड की सफाई

भाजपा नेता का आरोप है कि मुख्यमंत्री के दल ने विशेष दर्शन के लिए जरूरी 4,500 रुपये की ‘श्रीकोविल नेयविलक्कु’ रसीद भी नहीं ली थी। इसके अलावा, कांग्रेस सांसद हिबी ईडन और अन्य नेताओं पर मंदिर परिसर में अवैध रूप से वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया गया है।

हालांकि, मंदिर का प्रबंधन देखने वाले गुरुवायूर देवस्वोम ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। देवस्वोम ने फेसबुक पोस्ट के जरिए स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री का दर्शन पूरी तरह नियमों के मुताबिक था। उन्होंने छुट्टी का दिन होने के कारण निर्धारित 4,500 रुपये की रसीद कटवाई थी। देवस्वोम के अध्यक्ष ए वी गोपीनाथ ने कहा कि प्रथम दृष्टया मुख्यमंत्री की तरफ से किसी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है। हालांकि, उन्होंने माना कि आम श्रद्धालुओं को परेशानी होने की शिकायतें मिली हैं, जिसकी जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री वहां राजस्व मंत्री ए पी अनिल कुमार के बेटे की शादी में शामिल होने भी गए थे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक्सक्लूसिव:पहली बार कहां मिले थे सैफ-अक्षय? 18 साल तक साथ काम नहीं किया, अब ‘हैवान’ में साथ आएंगे नजर – Akshay Kumar And Saif Ali Khan Starrer Priyadarshan Film Haiwaan To Be Released Today

घमंड चूर-चूर!:तीन किस्से-जब कंगारुओं ने मैदान में लिया पंगा, सामने वाले क्रिकेटर के एक ही जवाब ने उतारी इज्जत – When Australian Cricketers Were Silenced By Brutal Comebacks: Three Unforgettable Sledging Stories

लकी राशियां:12 साल बाद गुरु का होगा सिंह में महागोचर, इन 3 राशि के लोग होंगे मालामाल और चमकेगी किस्मत – Guru Singh Rashi Gochar 2026 Date These Zodiac Will Be Shine And Get Extra Benefits

बॉक्स ऑफिस:’हैवान’ की दस्तक ने ‘हनुमान अंश’ पर क्या असर डाला? ‘मिर्जापुर’ की धमक जारी; इतना किया कलेक्शन – Thursday Box Office Report: Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Toxic Movies Collection And Latest Earning

जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत:11 किलो वजन घटा; दिल की बीमारी के बीच घर में नजरबंदी की मांग क्यों? – Venezuela Former First Lady Cilia Flores House Arrest Heart Condition

बैंक यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल:कई राज्यों में 4 दिन प्रभावित हो सकती हैं सेवाएं; क्या-क्या काम रुकेंगे? – Bank Unions Nationwide Strike Today Four Day Impact Banking Services What Will Stop

Leave a Comment