लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

टॉयलेट सीट से अधिक गंदा हो सकता है बर्तन साफ करने वाला Sponge! Dr. ने बताया साफ रखने का तरीका

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

किचन की सफाई करते समय हम अक्सर सिंक, गैस चूल्हे और प्लेटफॉर्म पर तो ध्यान देते हैं लेकिन जिस चीज से हम बर्तन साफ करते हैं, उसे भूल जाते हैं. यही वजह है कि किचन स्पॉन्ज कई घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली लेकिन सबसे कम साफ की जाने वाली चीजों में शामिल है.

स्पॉन्ज पर हो सकते हैं टॉयलेट सीट से 200 गुना अधिक बैक्टीरिया

Image

डॉक्टर तरंग कृष्णा ने किचन स्पॉन्ज को लेकर लोगों को आगाह किया. उन्होंने एक स्टडी का हवाला देते हुए बताया कि इस्तेमाल किए गए किचन स्पॉन्ज में टॉयलेट सीट की तुलना में 200 गुना तक अधिक बैक्टीरिया हो सकते हैं.

डॉ. कृष्णा के मुताबिक, किचन स्पॉन्ज ज्यादातर समय गीला रहता है. इसके अलावा बर्तन और खाने के छोटे-छोटे टुकड़े भी इसमें फंस जाते हैं. ऐसे में लंबे समय तक गीला रहने वाला स्पॉन्ज बैक्टीरिया के पनपने की अच्छी जगह बन जाता है. उन्होंने बताया कि ऐसे स्पॉन्ज में E. coli और Staphylococcus (Staph) जैसे बैक्टीरिया भी पाए जाते हैं.

स्पॉन्ज को कब बदलना चाहिए और कैसे रखें साफ?

Image

स्पॉन्ज का इस्तेमाल प्लेट, ग्लास और दूसरे बर्तन साफ करने के लिए किया जाता है. लेकिन अगर स्पॉन्ज खुद गंदा हो चुका है तो उससे बर्तन साफ करने के दौरान बैक्टीरिया एक सतह से दूसरी सतह तक पहुंच सकते हैं. यही वजह है कि किचन स्पॉन्ज की सफाई और उसे समय-समय पर बदलना जरूरी है. डॉ. तरंग कृष्णा ने स्पॉन्ज को लंबे समय तक इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी है. उनके मुताबिक, इसे नियमित रूप से बदलना चाहिए और इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह निचोड़कर ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां वह जल्दी सूख सके. इसके अलावा उन्होंने स्पॉन्ज को गर्म पानी या विनेगर में डुबोकर डिसइंफेक्ट करने की सलाह दी है.

स्पॉन्ज का बेहतर विकल्प हो सकता है Silicone Scrubber

डॉक्टर कृष्णा ने reusable silicone scrubbers जैसे विकल्पों की ओर भी लोगों का ध्यान दिलाया है, क्योंकि ये स्पॉन्ज की तुलना में जल्दी सूख सकते हैं और इन्हें साफ करना आसान होता है. याद रखिए, किचन का सबसे बड़ा हाइजीन रूल सिर्फ यह नहीं कि बर्तन साफ दिखें, बल्कि जिस चीज से आप उन्हें साफ कर रहे हैं, वह भी साफ और सूखी हो.

यह भी पढ़ें: Expiry देखते ही फेंक देते हैं सामान? किचन की ये चीजें अभी भी आ सकती हैं काम

The post टॉयलेट सीट से अधिक गंदा हो सकता है बर्तन साफ करने वाला Sponge! Dr. ने बताया साफ रखने का तरीका appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment