लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अब चुटकियों में एडिट होंगी तस्वीरें: गूगल फोटोज में आए जेमिनी स्पार्क जैसे कई स्मार्ट टूल्स, कैसे करेंगे काम? – Google Photos Upgrades, Redact Sensitive Info And Style Outfits With Ai Wardrobe

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सार

गूगल ने गूगल फोटोज में कई बड़े और स्मार्ट फीचर्स रोलआउट करने का एलान किया है। इस अपडेट में कई ऐसे एआई फीचर्स आए हैं, तो फोटो एडिटिंग से लेकर ऑर्गनाइजेशन तक आसान बना सकते हैं। आइए जानते हैं इस अपडेट में क्या-क्या बदला है…

Google Photos Upgrades, Redact Sensitive Info and Style Outfits with AI Wardrobe
गूगल फोटोज में आए कई अपडेट्स – फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

स्मार्टफोन में तस्वीरों को एडिट, ऑर्गनाइज और नया आकार देना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और मजेदार होने वाला है। गूगल ने अपने गूगल फोटोज एप में कई दमदार नए फीचर्स का ग्लोबल रोलआउट शुरू कर दिया है।

इस नए अपडेट में प्राइवेसी के लिए अपग्रेडेड मार्कअप टूल (रीडक्ट पेन के साथ), तस्वीरों को विंटेज लुक देने के लिए मोड्स, मजेदार रीमिक्स टेम्प्लेट्स, वर्चुअल कपड़ों का हिसाब रखने के लिए एआई वार्डरोब और फोटो एडिट या शेयर करने में मदद करने वाला जेमिनी स्मार्क इंटीग्रेशन शामिल है। ये फीचर्स एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं।

गूगल फोटोज में आया नया रीडक्ट टूल

  • गूगल ने अपग्रेडेड मार्कअप टूल का ग्लोबल एंड्रॉयड रोलआउट शुरू कर दिया है। इस अपडेट में नया रीडक्ट पेन जोड़ा गया है। इसकी मदद से फोटो में मौजूद संवेदनशील जानकारी को ब्लर किया जा सकता है।
  • रीडक्ट पेन में मोटाई को एडजस्ट करने के लिए कंट्रोल्स भी दिए गए हैं। इससे यूजर्स फोटो के किसी खास हिस्से को ज्यादा सटीक तरीके से कवर या ब्लर कर सकेंगे। इसके अलावा फोटो पर टेक्स्ट जोड़ने के लिए नए फॉन्ट्स भी उपलब्ध कराए गए हैं।

मोड्स से फोटो को मिलेगा विंटेज लुक

  • एंड्रॉयड पर मोड्स फीचर भी ग्लोबली रोल आउट किया जा रहा है। यह एआई-असिस्टेड स्टाइल्स की मदद से फोटो का लुक बदलने का विकल्प देता है।
  • मोड्स के जरिए फोटो को 35mm फिल्म, 2000s डिजिकैम और दूसरे विंटेज स्टाइल में बदला जा सकता है। यूजर्स स्लाइडर की मदद से इन इफेक्ट्स की तीव्रता को अपनी पसंद के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं।

गूगल फोटोज के नए अपडेट में 15 नए रीमिक्स टेम्प्लेट्स भी जोड़े गए हैं। ये टेम्प्लेट्स एंड्रॉयड और आईओएस पर चुनिंदा देशों में उपलब्ध होंगे। इनकी मदद से यूजर्स अपनी फोटो को अलग-अलग क्रिएटिव अंदाज में बदल सकते हैं। इनमें फोटो को रेड कार्पेट स्टाइल, बर्थडे कार्ड या फोटो बूथ शॉट में बदलने जैसे विकल्प शामिल हैं। रीमिक्स टेम्प्लेट्स 18 साल से ऊपर के यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।

एआई वॉर्डरोब: कपड़ों का डिजिटल कलेक्शन और वर्चुअल स्टाइलिंग

  • गूगल अपने एआई-पावर्ड वॉर्डरोब फीचर को भी ज्यादा यूजर्स तक पहुंचा रहा है। अब यह फीचर यूएस, इंडिया और ब्राजील के पात्र एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।
  • इसमें यूजर वार्डरोब फोटो में दिखाई देने वाले कपड़ों को एक डिजिटल कलेक्शन में सॉर्ट कर सकता है। इसके जरिए यूजर्स अपने अलग-अलग कपड़ों को देख सकते हैं और नए कपड़ों के कॉम्बिनेशन बनाने में मदद ले सकते हैं।
  • फीचर में वर्चुअल स्टाइलिंग और नए लुक ट्राय करने का सपोर्ट भी दिया गया है। गूगल का कहना है कि वॉर्डरोब से जुड़ा डेटा रिटेलर्स जैसे थर्ड पार्टीज के साथ शेयर नहीं किया जाता है।

जेमिनी स्पार्क अब गूगल फोटोज के साथ करेगा काम

  • गूगल ने जेमिनी स्पार्क के साथ गूगल फोटोज का इंटीग्रेशन भी शुरू किया है। इसकी मदद से जेमिनी स्पार्क यूजर की गूगल फोटोज लाइब्रेरी में मौजूद तस्वीरों का इस्तेमाल कर सकता है। जैसे मान लीजिए, यूजर एक ही रिक्वेस्ट में किसी खास तरह की फोटो ढूंढने के लिए कह सकता है, जैसे फैमिली पोर्ट्रेट।
  • इसके बाद जेमिनी स्पार्क सभी तस्वीरें ढूंढने, उनकी ब्राइटनेस सुधारने और उन्हें शेयर करने के लिए तैयार करने में मदद कर सकता है। यानी फोटो चुनने, उसे बेहतर बनाने और शेयर के लिए तैयार करने जैसे कई काम एक ही प्रॉम्प्ट के जरिए किए जा सकते हैं।

किसे मिलेंगे ये नए फीचर्स?

  • इन फीचर्स की उपलब्धता अलग-अलग प्लेटफॉर्म और रीजन के हिसाब से है। जैसे की रीमिक्स टेम्लेट्स वाला अपडेट कुछ चुनिंदा देशों में एंड्रॉयड और आईओएस 18 प्लस यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
  • वॉर्डरोब का अपडेट यूएस, इंडिया और ब्राजील के पात्र एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स को और जेमिनी स्पार्क इंटीग्रेशन अपडेट यूएस में पात्र गूगल एआई प्रो और अल्ट्रा सब्सक्राइबर्स के लिए।
  • इस अपडेट के साथ गूगल फोटोज में फोटो एडिटिंग, क्रिएटिव इफेक्ट्स, कपड़ों को ऑर्गनाइज करने और AI की मदद से फोटो चुनने जैसे काम पहले से ज्यादा आसान होने वाले हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रेडमी 17सी 5जी: भारत में लॉन्च डेट हुई कंफर्म; सामने आई स्क्रीन, कैमरा और बैटरी की पूरी डिटेल – Redmi 17c 5g India Launch October 1 Price Specifications Battery Display Processor

वनप्लस एन6 लाइट Vs आईकू जेड11 लाइट: ₹20,000 के बजट में कौन है दमदार फोन? जानिए परफॉर्मेंस और फीचर्स का अंतर – Oneplus N6 Lite Vs Iqoo Z11 Lite Price Specs Features Comparison Ram Storage Details

बंगाल:’साधुओं का अपमान करने वालों को जेल भेजेगी सरकार’; भगवद्गीता पाठ कार्यक्रम में शुभेंदु अधिकारी का बयान – Suvendu Adhikari Says Bengal Government Will Jail Those Who Insult Monks At Bhagavad Gita Event

पीसीआई वैकेंसी 2026:प्रेस काउंसिल में निकली एएसओ की शानदार भर्ती, ग्रेजुएट्स करें आवेदन; जान लें जरूरी शर्तें – Press Council Of India Aso Recruitment 2026: Check Eligibility, Age Limit And Application Details

Asian Games 2026 Live:भारत को 32वां पदक, अभय के बाद अनाहत को भी रजत; आज का दूसरा मेडल – Asian Games 2026 Live: Manu Bhaker In Action, Indian Archers Eye Medals, Squash Finals Today

यूपी:प्रदेश के डिफेंस कॉरिडोर पर 72 देशों की नजर, ट्रेड शो में रक्षा उत्पादन की क्षमता का हो रहा प्रदर्शन – Up: 72 Countries Eye The State’s Defense Corridor, Showcasing Defense Production Capabilities At The Trade Sh

Leave a Comment