लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अपने इस खास सिपाहसलार को तारिक रहमान ने सौंपा भारत का जिम्मा, जानें कौन हैं असद आलम सियाम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पड़ोसी देश बांग्लादेश में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई सरकार ने 5 महीने बाद बड़ा कूटनीतिक फेरबदल किया है, जिसका सीधा असर भारत-बांग्लादेश संबंधों पर पड़ेगा. बांग्लादेश के विदेश सचिव असद आलम सियाम को भारत में बांग्लादेश का नया हाई कमिश्नर (उच्चायुक्त) नियुक्त करने की तैयारी हो चुकी है. 

बांग्लादेश के तेज-तर्रार राजनयिकों में असद आलम सियाम को गिना जाता है. मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने भी उन्हें 20 जून 2025 को विदेश सचिव के रूप में नियुक्त किया था इस तरह वो कहीं न कहीं यूनुस के भी खास रहे हैं. सियाम ने 1995 में बांग्लादेश विदेश सेवा ज्वाइन की थी और तब से लेकर अब तक वे एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में कई अहम पद संभाल चुके हैं. 

असद आलम सियाम नवंबर 2024 से जून 2025 तक अमेरिका में बांग्लादेश के राजदूत रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने विश्व बैंक और IMF में भी ढाका का प्रतिनिधित्व किया है. इसके अलावा सियाम ऑस्ट्रिया और फिलीपींस में भी बतौर राजदूत अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सबके अलावा वो UN के वियना कार्यालय, ओपेक फंड, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी और एशियाई विकास बैंक जैसे वैश्विक मंचों पर भी ढाका की आवाज बुलंद कर चुके हैं.

किसकी जगह लेंगे असद आलम सियाम? 
प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के मुताबिक, असद आलम सियाम के भारत आने के बाद उनकी जगह सलाहुद्दीन नोमान चौधरी बांग्लादेश के नए विदेश सचिव होंगे. फिलहाल वो न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश के स्थायी प्रतिनिधि हैं और नेपाल में राजदूत भी रह चुके हैं. भारत में मौजूदा हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह को जिनेवा भेजा जा रहा है, जहां वे ढाका के स्थायी प्रतिनिधि होंगे. 

भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
दरअसल 2024 में बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद से नई दिल्ली-ढाका के रिश्ते बेहद संवेदनशील दौर से गुजर रहे हैं. फरवरी 2026 में तारिक रहमान के सत्ता में आने के बाद से बांग्लादेश अपनी कूटनीतिक रणनीति को नए सिरे से तैयार कर रहा है. बता दें कि ये नियुक्ति ऐसे समय में हुई है. जब भारत भी बांग्लादेश के साथ रिश्तों को लेकर खासा एक्टिव है. 

बांग्लादेश में कौन है भारत का प्रतिनिधि?
इसी साल अप्रैल में भारत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में अपना उच्चायुक्त नियुक्त किया. भारत ने इस पोस्टिंग को टेबल ऑफ प्रेसीडेंस में एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा दिया है. इसका मतलब है कि भारत ये दिखाना चाहता है कि बांग्लादेश के साथ रणनीतिक संबंध कितने मायने रखते हैं. 

ये भी पढ़ें

‘ये काम मैं भारत के साथ…’ अमेरिका को तगड़ा जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?

चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का किया सफल परीक्षण

केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने धर्म परिवर्तन से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप

‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग

एक तरफ ईरान पर भारी बमबारी, दूसरी तरफ वॉर में इजरायल से दूरी, डोनाल्ड ट्रंप की ये कौन सी नीति?

सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?

Leave a Comment