लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rajasthan Nikay Chunav 2026:डिप्टी मेयर से उपाध्यक्ष तक की अग्निपरीक्षा, 301 निकायों में मतदान प्रक्रिया शुरू – Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live Deputy Mayor To Vice President Voting Updates In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

11:28 AM, 22-Sep-2026

अलवर में भाजपा के अजय पुनिया और कांग्रेस की ममता सैनी ने दाखिल किया नामांकन


अलवर नगर निगम में उप महापौर पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी
– फोटो : Amar Ujala

अलवर नगर निगम में उप महापौर पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। उप महापौर पद के लिए भाजपा के अजय पुनिया और कांग्रेस की ममता सैनी ने अपने-अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। दोनों प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशियों के जरिए चुनावी मुकाबले को स्पष्ट कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड नंबर 49 से पांच बार के पार्षद अजय पुनिया को उप महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है। अजय पुनिया मंगलवार को नगर निगम पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्षद मौजूद रहे।

कांग्रेस ने ममता सैनी को बनाया प्रत्याशी

वहीं, कांग्रेस ने वार्ड नंबर 34 से पार्षद ममता सैनी को उप महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। ममता सैनी भी अपने समर्थकों और कांग्रेस नेताओं के साथ नगर निगम पहुंचीं। नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने नगर निगम परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद ममता सैनी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल होने के बाद अब उप महापौर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला सामने है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया होगी और दोपहर 2 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान के बाद मतगणना कर उप महापौर के चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।

11:26 AM, 22-Sep-2026

बहरोड़ नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया

बहरोड़ नगर परिषद में उपसभापति पद के चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से रामनरेश ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के बाद समर्थकों में जीत को लेकर खुशी का माहौल है। समर्थक आतिशबाजी कर खुशी जता रहे हैं और रामनरेश को उपसभापति बनने की बधाई दे रहे हैं।

11:12 AM, 22-Sep-2026

उदयपुर में शुरू हुई निर्वाचन प्रक्रिया


उदयपुर में शुरू हुई निर्वाचन प्रक्रिया
– फोटो : Amar Ujala

नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत उदयपुर नगर निगम में उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा की ओर से दिनेश भट्ट और कांग्रेस की ओर से लक्ष्मीनारायण मेघवाल ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे तक है, जिसके बाद नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। आवश्यकता होने पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की जाएगी।

11:07 AM, 22-Sep-2026

नीमकाथाना में चुनावी प्रक्रिया शुरू

नीमकाथाना में उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से जेपी यादव व भाजपा से इंद्राज सैनी ने भरा नामांकन।

11:00 AM, 22-Sep-2026

शाहपुरा में नगर परिषद कार्यालय परिसर में चुनाव प्रक्रिया शुरू

जयपुर के शाहपुरा में उपसभापति पद के लिए कांग्रेस ने रेखा रामावतार गुर्जर को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, भाजपा ने निर्दलीय पार्षद पूजा मितेश मंगल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों प्रत्याशी थोड़ी देर बाद नामांकन दाखिल करेंगे। नगर परिषद कार्यालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उपसभापति पद के लिए मतदान होगा।

10:46 AM, 22-Sep-2026

सिरोही नगर परिषद उपाध्यक्ष समेत अन्य

सिरोही नगर परिषद सिरोही एवं अन्य निकायों में उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिंडवाड़ा नगरपालिका उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस से अजरूद्दीन मेमन ने अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं, नगरपालिका शिवगंज से उपाध्यक्ष के लिए भाजपा की ओर से कंचन सोलंकी ने नामांकन प्रस्तुत किया। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी के साथ रिटर्निंग अधिकारी के पास पहुंची कंचन सोलंकी। वह शहर के वार्ड 34 से पार्षद हैं।

10:28 AM, 22-Sep-2026

बांसवाड़ा नगर परिषद से भाजपा के चंकी शाह ने किया नामांकन


rajasthan news
– फोटो : Amar Ujala

बांसवाड़ा नगर परिषद उप सभापति के लिए भाजपा से चंकी शाह ने नामांकन पत्र पेश किया। कांग्रेस की ओर से फखरुद्दीन रतलाम वाला नामांकन पत्र दाखिल किया है

10:08 AM, 22-Sep-2026

उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 10 बजे से शुरू होगी बैठक

उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी। सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी। अभ्यर्थिता वापस लेने का समय दोपहर 2 बजे तक रहेगा। यदि एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं तो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान पूरा होते ही मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

 

09:05 AM, 22-Sep-2026

Rajasthan Nikay Chunav 2026: डिप्टी मेयर से उपाध्यक्ष तक की अग्निपरीक्षा, 301 निकायों में मतदान प्रक्रिया शुरू

राजस्थान के नगर निगमों में मेयर पदों के नतीजे सामने आने के बाद अब 22 सितंबर को होने वाले डिप्टी मेयर चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हैं। मेयर चुनाव में कई जगह वार्डों में दलों की संख्या के मुकाबले अलग तस्वीर सामने आई। ऐसे में अब डिप्टी मेयर के चुनाव में भी निर्दलीय पार्षदों, बागियों और क्रॉस-वोटिंग की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। सोमवार को प्रदेश के सात नगर निगमों में मेयर का चुनाव पूरा हुआ। इनमें भाजपा ने छह नगर निगमों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को बीकानेर में सफलता मिली। अब डिप्टी मेयर चुनाव में खासकर उन निगमों में मुकाबला रोचक रहने की संभावना है, जहां किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है या मेयर चुनाव के दौरान पार्षदों के समर्थन का समीकरण बदला है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:प्रदेश में विधान परिषद चुनाव का एलान, 23 अक्तूबर को होगा मतदान; पढ़ें पूरा अपडेट – Legislative Council Elections Announced In Up Voting To Be Held On October 23 Read Full Update

छात्र खुदकुशी मामला:आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टलों से हटाए जाएंगे सीलिंग फैन; जांच के बीच लिया गया फैसला – Sahil Wakode Case: Wall-mounted Fans To Replace Ceiling Fans In Iit Bombay Hostels

चार राज्यों में विधान परिषद इलेक्शन:चुनाव आयोग ने तारीखों का किया एलान, कब होगा मतदान? – Legislative Council Elections In Four States: Eci Announces Dates; When Will Voting Take Place?

बिहार:mlc चुनाव की तारीखों का ऐलान, 8 सीटों पर होगी वोटिंग; जानें पूरा शेड्यूल – Bihar Mlc Election 2026 8 Seats Voting Date Full Schedule

तमिलनाडु:सीएम विजय ने ‘कामराज नाश्ता योजना’ का किया विस्तार, कक्षा 6-8 के छात्रों को भी मिलेगा मुफ्त नाश्ता – Tamil Nadu Expands Kamarajar Breakfast Scheme To Classes 6-8 Cm C Joseph Vijay

बिहार:जमुई छेड़छाड़ कांड पर तेजस्वी का बड़ा आरोप, लिखकर बताया सीएम सम्राट चौधरी ने किससे-क्या बात की? – Bihar: Tejashwi Yadav Targets Cm Samrat Choudhary Over Jamui Molestation Incident.

Leave a Comment