लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dusu Election Results 2026 Live:शुरुआती रुझानों में एबीवीपी आगे, छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी – Dusu Election Results 2026 Live Delhi Univeristy Union Polls In Abvp Yash Dabas Nsui Vijay Shankar Meena

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

10:38 AM, 19-Sep-2026

एबीवीपी अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर आगे

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव की मतगणना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर आगे चल रही है। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है।

राउंड 1

अध्यक्ष

यश डबास (एबीवीपी)- 1305

विजय शंकर मीना (एनएसयूआई)- 1191

उपाध्यक्ष

ईशू मौर्य (एबीवीपी)- 865

वीर चतरथ (एनएसयूआई)- 242

दीपांशु शौकीन- 1391

सचिव

रिया छावड़ी (एबीवीपी)- 909

नम्रता चौधरी (एनएसयूआई)- 450

संयुक्त सचिव

लक्ष्य राज सिंह (एबीवीपी)-938

गोपाल चौधरी (एनएसयूआई)- 698

विशेष यादव- 996

10:16 AM, 19-Sep-2026

डूसू चुनाव परिणाम दोपहर तक संभव: मुख्य रिटर्निंग अधिकारी

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 की मतगणना जारी है। मुख्य रिटर्निंग अधिकारी प्रोफेसर राजेश सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और सुनियोजित हैं। आज सुबह उम्मीदवारों की उपस्थिति में स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया। इसके बाद, सभी कंट्रोल यूनिट्स को कैमरे की निगरानी में मतगणना मेजों तक ले जाया गया। प्रोफेसर सिंह के अनुसार, परिणाम दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच आने की उम्मीद है। शुरुआती रुझानों में एबीवीपी आगे चल रही है।

 

10:13 AM, 19-Sep-2026

एनएसयूआई उम्मीदवार वीर चतरथ ने फिर किया जीत का दावा

डूसू चुनाव 2026 की मतगणना के बीच एनएसयूआई के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार वीर चतरथ ने अपनी जीत का विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि वे बहुत सकारात्मक हैं और चुनावों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

 

09:54 AM, 19-Sep-2026

आज होगा 20 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनावों के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। इन चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) व स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के गठबंधन सहित कुल 20 उम्मीदवारों ने भाग लिया। अंतिम अनंतिम उम्मीदवार सूची के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष के लिए पांच, सचिव के लिए चार और संयुक्त सचिव के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे।

 

08:59 AM, 19-Sep-2026

छात्रों के प्रमुख मुद्दे

इस बार छात्रों के मुद्दे कॉलेज की चारदीवारी से बाहर तक नजर आए। साउथ कैंपस में सत्य निकेतन हादसे की सबसे अधिक चर्चा रही। पीजी में रहने वाले छात्रों ने सुरक्षित इमारत और बेहतर सुविधाओं की जरूरत बताई। हॉस्टल की कमी, महिला सुरक्षा, मेट्रो पास, कॉलेज का बुनियादी ढांचा और बढ़ी हुई फीस भी प्रमुख मुद्दों में शामिल थे। मोती लाल नेहरू कॉलेज के छात्र रमन ने सत्य निकेतन हादसे को याद किया।

08:30 AM, 19-Sep-2026

डूसू चुनाव मतगणना: कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू 

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे डूसू चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय में 2,000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं, साथ ही मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा और प्रमुख सड़कों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।

 

 

08:27 AM, 19-Sep-2026

विजय जुलूस पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद उम्मीदवारों और छात्रों के विजय जुलूस निकालने पर रोक लगा दी है।  कोर्ट ने चुनाव प्रचार के दौरान हथियार लहराने, लग्जरी कारों के काफिले निकालने और अन्य नियमों के उल्लंघन पर नाराजगी जताई। मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की खंडपीठ ने 140 छात्र उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया। 

08:21 AM, 19-Sep-2026

डूयू चुनाव परिणाम के लिए शुरू हो गई काउंटिंग

डूसू चुनाव के लिए बीते शुक्रवार को 40.46 फीसदी मतदान हुआ। आज सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

08:02 AM, 19-Sep-2026

डूसू चुनाव परिणाम को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

19 सितंबर 2026 को उत्तरी परिसर में डूसू चुनाव 2026 की मतगणना के कारण यातायात प्रभावित रहेगा। यह प्रभाव सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे प्रभावित सड़कों से बचें, मार्ग परिवर्तन का पालन करें और सड़क किनारे वाहन खड़ा न करें। आपातकालीन वाहनों को आवाजाही में सुविधा दी जाएगी। वाहन चालकों से धैर्य रखने, यातायात नियमों का पालन करने और तैनात यातायात कर्मियों का सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।

 

07:53 AM, 19-Sep-2026

1,000 ईवीएम का हुआ इस्तेमाल

डीयू के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने बताया कि चुनाव के लिए कुल 1,000 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया, जिनमें से 960 मशीनों को मतदान के लिए लगाया गया था, जबकि 40 मशीनें रिजर्व रखी गई थीं। मतदान के दौरान 12 कंट्रोल रूम संचालित किए गए। तकनीकी खराबी की स्थिति से निपटने के लिए विशेषज्ञों को भी उपलब्ध रखा गया था। हालांकि, कहीं से भी ईवीएम में खराबी की शिकायत नहीं मिली।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एआईएपीजीईटी:आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, 49,867 उम्मीदवार हुए थे शामिल; किसने किया टॉप? जानें – Aiapget 2026 Result Out: 49,867 Candidates Appeared For Ayush Pg Entrance Exam

उत्तराखंड:एमडीआर शुल्क को लेकर व्यापारियों में बढ़ी नाराजगी, Upi से बनाई दूरी, दुकानों पर कैश में कारोबार – Mdr Charges On Upi Payments Traders Start Cash Transactions Ahead Of October Rule Uttarakhand News

खुद के रेस्टोरेंट पर खुद ऑर्डर:75 मिनट की डिलवरी 5 मिनट में पूरी, स्विगी को बनाया एटीएम; चौंकाने वाली कहानी – Case Registered Against Two Restaurant Operators Over Suspected Fraud Worth 22.68 Lakh Via Swiggy

सऊदी अरब और हूतियों में बढ़ा तनाव?:रियाद में फिर सुनी गई धमाकों की आवाज, यमन में भी हुए हमले – Tension Between Saudi Arabia Houthis? Sounds Explosions Heard Again Riyadh; Attacks Also Reported In Yemen.

विराट-रोहित नहीं:इस भारतीय से खौफ खाते थे पैट कमिंस? कहा- वह 100 डॉट गेंदें खेल लेते थे, पर मौका नहीं देते थे – Not Kohli Or Rohit: Pat Cummins Picks Toughest Indian Batter He Faced, Says ‘he Won’t Give You A Chance’

एच-1बी वीजा:ट्रंप प्रशासन ने 1 लाख डॉलर शुल्क एक साल बढ़ाया, जांच भी सख्त; भारतीयों पर क्या होगा असर? – Trump Renews Usd 1,00,000 Fee On H-1b Visas, Tightens Scrutiny

Leave a Comment