10:38 AM, 19-Sep-2026
एबीवीपी अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर आगे
राउंड 1
अध्यक्ष
यश डबास (एबीवीपी)- 1305
विजय शंकर मीना (एनएसयूआई)- 1191
उपाध्यक्ष
ईशू मौर्य (एबीवीपी)- 865
वीर चतरथ (एनएसयूआई)- 242
दीपांशु शौकीन- 1391
सचिव
रिया छावड़ी (एबीवीपी)- 909
नम्रता चौधरी (एनएसयूआई)- 450
संयुक्त सचिव
लक्ष्य राज सिंह (एबीवीपी)-938
गोपाल चौधरी (एनएसयूआई)- 698
विशेष यादव- 996
10:16 AM, 19-Sep-2026
डूसू चुनाव परिणाम दोपहर तक संभव: मुख्य रिटर्निंग अधिकारी
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 की मतगणना जारी है। मुख्य रिटर्निंग अधिकारी प्रोफेसर राजेश सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और सुनियोजित हैं। आज सुबह उम्मीदवारों की उपस्थिति में स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया। इसके बाद, सभी कंट्रोल यूनिट्स को कैमरे की निगरानी में मतगणना मेजों तक ले जाया गया। प्रोफेसर सिंह के अनुसार, परिणाम दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच आने की उम्मीद है। शुरुआती रुझानों में एबीवीपी आगे चल रही है।
VIDEO | DUSU Polls 2026: Chief Returning Officer Professor Rajesh Singh, says, “Our entire arrangement is very well organised and streamlined. We have made extensive preparations… The counting process has also begun. This morning, in the presence of the candidates, we had the… pic.twitter.com/qKjKH4ZxJM
— Press Trust of India (@PTI_News) September 19, 2026
10:13 AM, 19-Sep-2026
एनएसयूआई उम्मीदवार वीर चतरथ ने फिर किया जीत का दावा
डूसू चुनाव 2026 की मतगणना के बीच एनएसयूआई के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार वीर चतरथ ने अपनी जीत का विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि वे बहुत सकारात्मक हैं और चुनावों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
VIDEO | Delhi: On the vote counting for DUSU polls 2026, NSUI’s Vice Presidential candidate Vir Chatrath says, “We are very much positive. Obviously, when you have worked so hard, feeling anxious before the voting is normal human behavior; but we are very positive, and we are… pic.twitter.com/yZo4wN590p
— Press Trust of India (@PTI_News) September 19, 2026
09:54 AM, 19-Sep-2026
आज होगा 20 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनावों के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। इन चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) व स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के गठबंधन सहित कुल 20 उम्मीदवारों ने भाग लिया। अंतिम अनंतिम उम्मीदवार सूची के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष के लिए पांच, सचिव के लिए चार और संयुक्त सचिव के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे।
#WATCH | Delhi: Counting for the Delhi University Student Union (DUSU) polls begins amid heightened security across Delhi University.
A total of 20 candidates representing major student organisations, including the Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP), National Students’… pic.twitter.com/AMOSv51nB3
— ANI (@ANI) September 19, 2026
08:59 AM, 19-Sep-2026
छात्रों के प्रमुख मुद्दे
इस बार छात्रों के मुद्दे कॉलेज की चारदीवारी से बाहर तक नजर आए। साउथ कैंपस में सत्य निकेतन हादसे की सबसे अधिक चर्चा रही। पीजी में रहने वाले छात्रों ने सुरक्षित इमारत और बेहतर सुविधाओं की जरूरत बताई। हॉस्टल की कमी, महिला सुरक्षा, मेट्रो पास, कॉलेज का बुनियादी ढांचा और बढ़ी हुई फीस भी प्रमुख मुद्दों में शामिल थे। मोती लाल नेहरू कॉलेज के छात्र रमन ने सत्य निकेतन हादसे को याद किया।
08:30 AM, 19-Sep-2026
डूसू चुनाव मतगणना: कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे डूसू चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय में 2,000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं, साथ ही मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा और प्रमुख सड़कों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।
STORY | DUSU poll counting begins amid heightened security across Delhi University
More than 2,000 police and paramilitary personnel have been deployed across Delhi University, with restrictions imposed on key roads and heightened security around the counting centre, as counting… pic.twitter.com/q8QrRDUwaL
— Press Trust of India (@PTI_News) September 19, 2026
08:27 AM, 19-Sep-2026
विजय जुलूस पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद उम्मीदवारों और छात्रों के विजय जुलूस निकालने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने चुनाव प्रचार के दौरान हथियार लहराने, लग्जरी कारों के काफिले निकालने और अन्य नियमों के उल्लंघन पर नाराजगी जताई। मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की खंडपीठ ने 140 छात्र उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया।
08:21 AM, 19-Sep-2026
डूयू चुनाव परिणाम के लिए शुरू हो गई काउंटिंग
डूसू चुनाव के लिए बीते शुक्रवार को 40.46 फीसदी मतदान हुआ। आज सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
08:02 AM, 19-Sep-2026
डूसू चुनाव परिणाम को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
19 सितंबर 2026 को उत्तरी परिसर में डूसू चुनाव 2026 की मतगणना के कारण यातायात प्रभावित रहेगा। यह प्रभाव सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे प्रभावित सड़कों से बचें, मार्ग परिवर्तन का पालन करें और सड़क किनारे वाहन खड़ा न करें। आपातकालीन वाहनों को आवाजाही में सुविधा दी जाएगी। वाहन चालकों से धैर्य रखने, यातायात नियमों का पालन करने और तैनात यातायात कर्मियों का सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।
Traffic Advisory | 19.09.2026
In connection with the counting of votes for the DUSU Election 2026 at North Campus, traffic movement is likely to be affected from 0900 hrs to 1800 hrs on 19.09.2026.
Commuters are advised to avoid the affected roads, follow diversions and… pic.twitter.com/gqac2f41jV
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 19, 2026
07:53 AM, 19-Sep-2026
1,000 ईवीएम का हुआ इस्तेमाल
डीयू के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने बताया कि चुनाव के लिए कुल 1,000 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया, जिनमें से 960 मशीनों को मतदान के लिए लगाया गया था, जबकि 40 मशीनें रिजर्व रखी गई थीं। मतदान के दौरान 12 कंट्रोल रूम संचालित किए गए। तकनीकी खराबी की स्थिति से निपटने के लिए विशेषज्ञों को भी उपलब्ध रखा गया था। हालांकि, कहीं से भी ईवीएम में खराबी की शिकायत नहीं मिली।


