आंखों में होमगार्ड बनने का सपना था और मंजिल करीब आ चुकी थी। 27 वर्षीय शिवम यादव 4800 मीटर की दौड़ के 12वें और अंतिम राउंड में थे। समय पूरा होने में करीब 50 सेकंड और मंजिल महज 50 मीटर दूर थी। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर मैदान में गिर पड़े। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की और जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
