लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Asia Conflict:’सभ्यताएं बमबारी से नहीं मिटाई जा सकती’, ट्रंप की पाषाण युग वाली धमकी पर भड़का ईरान – ‘civilisation Cannot Be Destroyed By Bombing’: Iran Hits Back At Us President’s Stone Age Threat

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब खुलकर टकराव की तरफ बढ़ता दिख रहा है। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने इस तनाव को और ज्यादा बढ़ा दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान को पाषाण युग में वापस भेज देगा, यानी बहुत भारी तबाही मचाएगा। इस बयान पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी मिशन ने साफ कहा कि इस तरह की धमकी ताकत नहीं, बल्कि अज्ञानता दिखाती है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी देश को पाषाण युग में भेजने की बात करना अंतरराष्ट्रीय कानून के हिसाब से युद्ध अपराध की मंशा को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें – ट्रंप की ईरान को चेतावनी: समझौता करो वरना बिगड़ेंगे हालात, ईरानी राष्ट्रपति ने भी किया पलटवार; जानिए क्या कहा?

अपने लंबे इतिहास और सभ्यता का जिक्र

ईरान ने अपने जवाब में अपने लंबे इतिहास और सभ्यता का भी जिक्र किया। उनका कहना है कि ईरान की सभ्यता 7,000 साल पुरानी है, जबकि अमेरिका का इतिहास लगभग 250 साल का ही है। ईरान ने कहा कि सभ्यताएं सिर्फ बमबारी से खत्म नहीं होतीं, बल्कि उनका आधार संस्कृति, ज्ञान, विज्ञान और लोगों की मजबूती होती है। इसलिए किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई से उनकी पहचान मिटाई नहीं जा सकती।

 

ईरानी सेना के वरिष्ठ कमांडर ने अमेरिका को दी चेतावनी

ईरान ने यह भी याद दिलाया कि दुनिया को विज्ञान, गणित और ज्ञान के क्षेत्र में ईरानी विद्वानों से बहुत कुछ मिला है। इसलिए उनका दावा है कि उनकी सभ्यता इतनी मजबूत है कि उसे बमों से खत्म नहीं किया जा सकता। इसी बीच, ईरान की सेना के एक वरिष्ठ कमांडर ने भी अमेरिका को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी ही सेना को खतरे में डाल रहा है और हॉलीवुड जैसी सोच के कारण हकीकत को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने अमेरिका के छोटे इतिहास की तुलना ईरान की हजारों साल पुरानी विरासत से की।

यह भी पढ़ें – US Tariffs: अमेरिका में विदेशी दवाओं पर अब लग सकता है 100% तक टैरिफ, ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर किया हस्ताक्षर

ईरान पर और तेज हमले करेगा अमेरिका- ट्रंप

दूसरी तरफ, राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने भाषण में कहा कि अमेरिका अपने सैन्य लक्ष्य लगभग हासिल कर चुका है और आने वाले दो-तीन हफ्तों में ईरान पर और तेज हमले करेगा। उन्होंने साफ संकेत दिया कि कार्रवाई और आक्रामक हो सकती है।

अन्य वीडियो



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

13 साल का इंतजार खत्म:झीरम घाटी कांड में 10 आरोपी दोषी, कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में हुई थी टारगेट किलिंग – Jhiram Valley Naxal Attack Verdict: Nia Court Convicts All 10 Accused After 13 Years, 32 Killed

महाराष्ट्र:गरबा-डांडिया में मुस्लिमों की एंट्री पर रोक; वीएचपी ने आयोजकों के लिए बनाए क्या नए नियम? – Vhp-bars-muslims-from-garba-dandiya-events-in-maharashtra-sets-what-rules-for-organisers

महिला एशिया कप:पाकिस्तान के खिलाफ हरमन-मंधाना और शेफाली का कैसा है रिकॉर्ड? आंकड़े दे रहे टीम इंडिया को टेंशन – Ind Vs Pak: Smriti Mandhana, Harmanpreet Kaur And Shafali Verma Record Against Pakistan? Womens Asia Cup 2026

टाटा संस में उत्तराधिकार की रेस:नरेंद्रन और सौरभ सबसे आगे; क्या एनएसई के सीईओ आशीष साबित होंगे ‘डार्क हॉर्स’? – Explainer: Who Will Lead The Usd 275-billion Tata Group After N Chandrasekaran? Know Everything

पेपर लीक पर भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना:कहा- झारखंड में पेपर लूट हुई थी, महिलाओं के मुद्दे पर कैसे घेरा? – Bjp Mp Sudhanshu Trivedi Alleges Jharkhand Exam Paper Loot, Targets Congress Over Silence

यूपी:मस्जिद गिराए जाने पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले-1911 के दस्तावेज के बावजूद क्यों चला बुलडोजर? – Asaduddin Owaisi Questions Saharanpur Mosque Demolition, Says Religious Freedom Is Not At Anyone’s Mercy

Leave a Comment