लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bageshwar:’कथावाचक का बेटा कथा बांचे तो आपत्ति क्यों?’ देवकीनंदन ठाकुर के बेटे की ट्रोलिंग पर बोले शास्त्री – ‘why Object If Kathavachak’s Son Narrates A Katha?’ Bageshwar Baba Said On Trolling Of Devkinandan Thakur Son

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आंध्र प्रदेश के पवित्र तीर्थस्थल तिरुपति बालाजी में आयोजित तीन दिवसीय ऊर्जा संचय समागम के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर सरकार) ने हिंदू समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए सोशल मीडिया पर युवा कथा व्यास देवांश ठाकुर को ट्रोल किए जाने पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अपने ही संतों और कथा वाचकों का उपहास करना सनातन समाज को कमजोर करने जैसा है।

बागेश्वर सरकार ने कहा कि आज सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि हिंदू ही हिंदुओं का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “यदि किसी डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बन सकता है, किसान का बेटा किसान, पुलिसकर्मी का बेटा पुलिसकर्मी, नेता का बेटा नेता और अभिनेता का बेटा अभिनेता बन सकता है, तो कथा वाचक का पुत्र कथा वाचक बने, इसमें आपत्ति कैसी?”

ये भी पढ़ें- लॉर्ड्स में इतिहास रचने पर झूमा क्रांति का परिवार, बताया देश के लिए गर्व का क्षण

उन्होंने वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर के बड़े पुत्र देवांश ठाकुर का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने कथा वाचन शुरू किया है और उनकी वाणी की लोग सराहना भी कर रहे हैं। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं, मीम्स बना रहे हैं और अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं। बागेश्वर सरकार ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यदि किसी को किसी कथा वाचक की शैली पसंद नहीं है तो वह उसकी कथा सुनने न जाए, लेकिन सार्वजनिक रूप से संतों और सनातन परंपरा का उपहास करना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि समाज को यह समझना होगा कि अपने ही संतों, मंदिरों और धार्मिक परंपराओं पर लगातार आक्षेप करना अंततः सनातन समाज को ही नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आपसी मतभेद और खींचतान छोड़कर एक-दूसरे का सम्मान करें तथा सनातन धर्म की गरिमा बनाए रखने के लिए एकजुट रहें। अंत में बागेश्वर सरकार ने हिंदू एकता का संदेश देते हुए कहा, “जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई। हम सब एक परमपिता परमात्मा की संतान हैं।” उन्होंने कहा कि जब हिंदू समाज संगठित होगा, तभी सनातन परंपरा और राष्ट्र दोनों अधिक मजबूत बनेंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चलती बस में दुष्कर्म:वारदात की इनसाइड स्टोरी सामने आई, पीड़िता बोली- गाड़ी में चढ़ते ही कंडक्टर बन गया था हैव – Misdeed On Moving Bus Inside Story Of Incident

1 सितंबर 2026:रसोई, हवाई सफर और बैंकिंग से जुड़े 10 बड़े नियम बदल रहे, क्या जेब पर पड़ने वाला है चौतरफा भार? – 10 New Rules from September 1: From Kitchen Budgets To Air Travel And Banking, Know The Impact On Common Man

जम्मू:कठुआ में पाकिस्तानी मोबाइल नंबर वाली रिंग के साथ पकड़ा गया कबूतर, पड़ताल में जुटीं जांच एजेंसियां – Pigeon Caught In Kathua With A Ring Bearing A Pakistani Mobile Number

कौशांबी धमाका:पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू हादसे से दुखी, पीड़ित परिजनों से संवेदना; आर्थिक मदद का एलान – Pm Modi Expresses Grief Over Loss Of Lives In Firecracker Factory Explosion In Up

क्या लियोनल मेसी ने विश्व कप फाइनल के दो दिन बाद ही लिख दिया था संन्यास का खत, फिर क्यों दुनिया से छिपाकर रखा? – Argentina’s Star Footballer Lionel Messi Full Statement Retires From International Football

नोएडा-दिल्ली दुष्कर्म:आरोपी की मां ने कहा- मेरा बेटा निर्दोष, उसे फंसाया गया; ‘उन लोगों’ की तरफ किया इशारा – Noida-delhi Misdeed Case: Mother Says My Son Is Innocent, He Has Been Framed

Leave a Comment