लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

विश्वकर्मा पूजा पर मशीनों और औजारों को किस दिशा में रखें? जानें वास्तु शास्त्र के ये खास नियम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा बताया गया है. कहा जाता है कि अगर किसी भी कार्य को करने से पहले आप इसमें बताए गए नियमों का सही से पालन कर लेते हैं, तो इसके परिणाम काफी सुखद और जीवन में समृद्धि लेकर आने वाले होते हैं. वहीं, अगर आप इन नियमों को अनदेखा कर देते हैं, तो आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां भी आ सकती हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में विश्वकर्मा पूजा को लेकर भी कुछ खास नियम बताए गए हैं. विश्वकर्मा पूजा हर साल भगवान विश्वकर्मा के सम्मान में मनाई जाती है, जिन्हें निर्माण, टेक्नोलॉजी और शिल्प कला का देवता माना जाता है. इसी वजह से यह दिन उन सभी लोगों के लिए बहुत ही खास बन जाता है जो मशीनों, औजारों या फिर टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए हैं. इस दिन लोग अपनी गाड़ियों, कंप्यूटर, मशीनों और लोहे के औजारों की अच्छी तरह सफाई करते हैं और उनकी पूजा करते हैं.

अगर आप भी विश्वकर्मा पूजा के दिन अपने घर पर मौजूद औजारों और मशीनों की पूजा करने जा रहे हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके काफी काम का होने वाला है. इस आर्टिकल में हम आपको इन औजारों और मशीनों को सही दिशा में रखने को लेकर कुछ बहुत ही आसान लेकिन जरूरी नियम बताने जा रहे हैं. मान्यताओं के अनुसार अगर आप अपने औजारों और मशीनों को सही जगह पर रखते हैं, तो आपके सारे काम तेजी से होने लगते हैं, मशीनें कम खराब होती हैं और साथ ही बिजनेस में आपको तरक्की भी मिलनी शुरू हो जाती है.

vishwakarma puja vastu tips
vishwakarma puja vastu tips

औजारों और मशीनों को रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो आपके घर या फिर दुकान में रखी हुई हर एक चीज़ की अपनी एक अलग एनर्जी होती है. इसलिए विश्वकर्मा पूजा के दिन जब आप अपने औजारों को साफ करके दोबारा उन्हें अपनी जगह पर रखें, तो उनकी सही दिशा का ख्याल रखना आपके लिए और भी जरूरी हो जाता है. हैवी मशीनें, बड़े औजार या फिर लोहे की भारी-भारी चीजों को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने को कहा जाता है. यह दिशा वजन उठाने और मजबूती देने का काम करती है, जिससे मशीनें लंबे समय तक बिना खराब हुए चलती रहती हैं. वहीं, अगर बात करें छोटे और हल्के औजारों की, तो आपको इन्हें उत्तर या फिर पूर्व दिशा में रखना चाहिए. इन दिशाओं को नए मौकों और तरक्की का प्रतीक माना गया है. इसके अलावा, बिजली से चलने वाले जितने भी औजार या डिवाइस हैं, उन्हें दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए, क्योंकि इसे अग्नि की दिशा माना जाता है.

ये भी पढ़ें: पर्स में पैसे रखने का सही तरीका क्या है? इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, बढ़ेगी पैसों की बचत

विश्वकर्मा पूजा वाले दिन ध्यान रखने वाली बातें

विश्वकर्मा पूजा के दिन आपके लिए अपने औजारों की देखभाल करना बहुत ही जरूरी बताया गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप इनकी सही से देखभाल करते हैं तो काम करने की जगह पर एक अच्छी एनर्जी बनी रहती है. जब आप पूजा करने जाएं तो सबसे पहले सभी औजारों को कपड़े से अच्छी तरह से पोंछ लें. इसके अलावा उन पर लगा पुराना तेल, ग्रीस, धूल और कचरा पूरी तरह साफ कर लें. मान्यताओं के अनुसार अगर आप गंदे औजारों की पूजा करते हैं तो आपके कामों में रुकावट आनी शुरू हो जाती है. एक खास बात का ख्याल रखें कि पूजा के दिन औजारों या फिर मशीनों का इस्तेमाल कोई भी काम करने के लिए न करें. इस दिन उन्हें पूरी तरह आराम दिया जाता है ताकि उनकी कैपेसिटी बनी रहे. जब सफाई पूरी हो जाए तो सभी जरूरी औजारों पर रोली, हल्दी और अक्षत से टीका लगाएं. इसके बाद इन पर फूल चढ़ाएं और सुरक्षा के तौर पर एक कलावा जरूर बांध दें.

औजारों को लेकर इन छोटी छोटी गलतियों से बचें

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप औजारों को गलत दिशा या फिर गलत तरीके से रख देते हैं, तो कुछ ही समय में आपके कामों में नुकसान और परेशानियां आनी शुरू हो जाती हैं. ऐसा न हो इसलिए पूजा करते समय और उसके बाद कुछ गलतियों को करने से आपको जरूर बचना चाहिए. अगर कोई औजार पूरी तरह से टूट चुका है, जंग लगकर बेकार हो चुका है या फिर अब आपके किसी काम का नहीं रह गया है, तो इन्हें पूजा की जगह पर भूलकर भी न रखें. इस तरह के औजार निगेटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करने लगते हैं जिससे आपको पैसों का नुकसान होना शुरू हो जाता है. इसके अलावा उत्तर-पूर्व दिशा को हमेशा ही खाली और साफ करके रखें. भूलकर भी इस कोने में कभी भी कोई भारी औजार या फिर जंग लगी हुई चीज को रखने की गलती न करें. एक बार जब पूजा खत्म हो जाए तो औजारों को कभी भी बिखरा हुआ छोड़ने की गलती न करें. उन्हें सही तरीके से टूलबॉक्स या फिर अलमारी में स्टोर करके रख दें. बिखरे हुए औजार स्ट्रेस और पैसों से जुड़ी दिक्कतों का कारण बनते हैं.

ये भी पढ़ें: तिजोरी में रखते हैं पैसा तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ जाएंगे बेवजह के खर्चे और आने लगेंगी पैसों से जुड़ी परेशानियां

The post विश्वकर्मा पूजा पर मशीनों और औजारों को किस दिशा में रखें? जानें वास्तु शास्त्र के ये खास नियम appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment