DIY Lip Brightening Balm: क्या आपके होंठ भी हर बीतते दिन के साथ और भी ज्यादा काले या फिर डार्क होते जा रहे हैं? लिप बाम या फिर लिपस्टिक लगाने के बाद तो होंठ अच्छे लगते हैं, लेकिन जैसे ही होंठों में लगे प्रोडक्ट्स हट या फिर धुल जाते हैं, उनके नेचुरल रंग को देखकर आप भी परेशान हो जाते हैं? अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. कई बार आपके होंठ ड्राइनेस की वजह से, कई बार तेज धूप की वजह से, बार-बार होंठों को चाटने की वजह से, तो कई बार किसी लिप केयर प्रोडक्ट के इस्तेमाल की वजह से काले पड़ने लगते हैं. जब ऐसा होता है, तो अक्सर हम मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स या फिर किसी अन्य घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं बिना यह सोचे कि ये चीजें हमारे लिए सही हैं या फिर नहीं.
अगर आप भी काले या फिर डार्क पड़े होंठों से परेशान हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके बहुत ही काम का साबित होने वाला है. आज हम आपको घर पर ही एक ऐसा लिप बाम बनाना सिखाने जा रहे हैं, जो आपके होंठों को मॉइस्चराइज करने के साथ ही उन्हें ड्राई होने से भी बचाकर रखता है. जब आप इस घर पर बने लिप बाम का इस्तेमाल करना शुरू करते हैं, तो आपके होंठ एक बार फिर से नैचुरली पिंक और सॉफ्ट लगने लगते हैं. तो चलिए जानते हैं इस लिप बाम को बनाने और इस्तेमाल करने का सबसे बेस्ट तरीका.

घर पर क्यों बनाएं ये लिप ब्राइटनिंग बाम?
अगर आप अपने होंठों को ड्राई होने से बचाना और उन्हें हमेशा सॉफ्ट बनाकर रखना चाहते हैं, तो इसके लिए घर पर ही नारियल तेल, शिया बटर और बीवैक्स की मदद से एक असरदार लिप बाम तैयार कर सकते हैं. ये सभी चीजें आपके होंठों के हाइड्रेशन को बरकरार रखने में मदद करती हैं. जब आप घर पर बनी इन चीजों के लिप बाम का इस्तेमाल करना शुरू करते हैं, तो आपके होंठों की ड्राइनेस कम होने लगती है और वे पहले से काफी ज्यादा सॉफ्ट महसूस होने लगते हैं. जब आपके होंठ ड्राई नहीं होते और मॉइस्चराइज्ड रहने लगते हैं, तो कुछ ही समय में आपके होंठों का रंग एक बार फिर से काले से नैचुरली पिंक में बदलने लगता है.
लिप ब्राइटनिंग बाम बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
अगर आप अपने घर पर ही इस लिप ब्राइटनिंग बाम को बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा महंगी या फिर स्पेशल चीजों की जरुरत नहीं पड़ने वाली है. इस लिप बाम को बनाने के लिए आपको आधा छोटा चम्मच बीवैक्स, एक छोटा चम्मच शिया बटर और एक छोटा चम्मच नारियल तेल चाहिए. कोशिश करें कि सभी चीजें बिना खुशबू वाली हों. अगर आपको नारियल तेल या इनमें से किसी भी चीज से पहले जलन या एलर्जी हुई है, तो उसका इस्तेमाल न करें.
ये भी पढ़ें: डैंड्रफ ने कर दिया है परेशान? किचन में मौजूद इन 2 चीजों से बनाएं असरदार हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
इस तरह घर पर तैयार करें लिप बाम
इस लिप ब्राइटनिंग बाम को घर पर बनाना बहुत ही ज्यादा आसान और बिना टेंशन वाला काम है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ और सूखा बर्तन लें. अब इसमें बीवैक्स, शिया बटर और नारियल तेल डाल दें. इसके बाद एक दूसरे बर्तन में थोड़ा पानी गर्म करें और उसमें इंग्रीडिएंट्स वाले बर्तन को रख दें. इस तरीके से इंग्रीडिएंट्स को डायरेक्टली आंच पर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब धीमी आंच पर इसे गर्म करें और बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहें, ताकि सारी चीजें अच्छी तरह मिल जाएं. जब बीवैक्स और शिया बटर पूरी तरह पिघल जाएं, तो गैस बंद कर दें. इसके बाद तैयार मिश्रण को एक साफ और सूखे छोटे डिब्बे में डाल दें. इसके बाद इसे कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद लिप बाम जम जाएगा और इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा. इसे साफ हाथों से लगाएं और इस्तेमाल के बाद डिब्बे का ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें.
कालापन कम करने के लिए ऐसे लगाएं लिप बाम
अगर आप अपने काले पड़े होंठों को एक बार फिर से नैचुरली पिंक बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए सिर्फ लिप बाम लगाना ही काफी नहीं है. इस लिप ब्राइटनिंग बाम को सही समय पर लगाना भी उतना ही ज्यादा जरूरी है. सुबह जब आप अपने होंठों को साफ कर लें, तो उसके बाद इस लिप बाम की एक पतली सी लेयर अपने होंठों पर लगा लें. इसके अलावा, दिनभर में जब भी आपके होंठ ड्राई महसूस हों, तो इस बाम को दोबारा अपने होंठों पर लगा लें. रात को सोने से पहले भी इस बाम को अपने होंठों पर जरूर लगाएं ताकि आपके होंठ मॉइस्चराइज्ड रहें. अगर आपके होंठ धूप के कारण गहरे हो रहे हैं, तो बाहर निकलते समय एसपीएफ 30 या उससे ज्यादा वाला लिप बाम लगाएं. इसके अलावा, बाहर रहने के दौरान इस लिप बाम को दोबारा लगाना भी उतना ही जरूरी है. इस बात का ख्याल रखें कि घर पर बनाया गया यह सिंपल लिप ब्राइटनिंग बाम धूप से बचाव नहीं करता, इसलिए दिन में बाहर जाते समय धूप से बचाने वाला लिप बाम इस्तेमाल करना जरूरी है.
होंठों को और भी ज्यादा काला होने से कैसे बचाएं?
अगर आप चाहते हैं कि आपके होंठों का रंग और भी ज्यादा डार्क या फिर गहरा न हो, तो ऐसे में कुछ छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखना आपके लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है. सबसे पहली बात, आपको अपने होंठों को बार-बार चाटने से बचना है. जब आप अपने होंठों को बार-बार चाटते हैं, तो वे और भी ज्यादा ड्राई हो जाते हैं. इसके अलावा अगर आपके होंठों पर ड्राई स्किन निकल रही है, तो उसे गलती से भी खींचकर न हटाएं. होंठों को दोबारा पिंक बनाने के चक्कर में आपको कभी भी उन पर नींबू, बेकिंग सोडा या चीनी का स्क्रब लगाने की गलती नहीं करनी चाहिए. अगर आप इनका इस्तेमाल करते हैं, तो आपके होंठों में जलन हो सकती है और साथ ही परेशानी भी बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें: साबुन या फेसवॉश पर पैसे खर्च करने की नहीं पड़ेगी जरूरत, किचन की ये चीजें करेंगी चेहरे की गहराई से सफाई
The post होंठों का कालापन छिपाने के लिए बार-बार लगानी पड़ती है लिपस्टिक? घर पर बनाएं ये लिप ब्राइटनिंग बाम, खुद देखें फर्क appeared first on Prabhat Khabar.


