नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर रवि शास्त्री का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया है। शास्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एक साथ तस्वीर साझा करते हुए इसे भारत के लिए गर्व का पल बताया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के इस दृश्य की जमकर तारीफ की और प्रधानमंत्री मोदी को लेकर खास संदेश लिखा।
2 of 5
पीएम मोदी की रवि शास्त्री ने की तारीफ
– फोटो : ANI
एक फ्रेम में पीएम मोदी, पुतिन और जिनपिंग
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान भारत मंडपम में प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन और जिनपिंग के साथ पौधारोपण भी किया। इसी तस्वीर को रवि शास्त्री ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया। तस्वीर के साथ शास्त्री ने लिखा, ‘एक भारतीय होने के नाते मैंने इससे पहले कभी इतना गर्व महसूस नहीं किया। राष्ट्रपति पुतिन, राष्ट्रपति शी और हमारे शानदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मां भारती की धरती पर एक साथ। अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा। सलाम है मोदी जी।’ शास्त्री की इस पोस्ट को प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ के तौर पर देखा जा रहा है। क्रिकेट के मैदान से संन्यास लेने के बाद भी शास्त्री भारतीय खेल जगत की प्रमुख आवाज बने हुए हैं।
3 of 5
पीएम मोदी की रवि शास्त्री ने की तारीफ
– फोटो : ANI
आज कई देशों के नेताओं से मिलेंगे पीएम मोदी
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन प्रधानमंत्री मोदी कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इनमें दक्षिण अफ्रीका, कजाखस्तान, फिलीपींस, मिस्र, बुरुंडी, युगांडा और नाइजीरिया के नेता शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से भी मुलाकात करेंगे। दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स का प्रमुख सदस्य है। रामफोसा ने शनिवार को ‘समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करना’ विषय पर आयोजित सत्र में हिस्सा लिया था।
4 of 5
पीएम मोदी की रवि शास्त्री ने की तारीफ
– फोटो : ANI
नई दिल्ली घोषणा पर बनी सहमति
शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स नेताओं ने शनिवार को नई दिल्ली घोषणा 2026 को सर्वसम्मति से स्वीकार किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ऐसे ब्रिक्स का प्रतिबिंब बताया, जिसकी पहुंच ज्यादा व्यापक और उद्देश्य ज्यादा मजबूत हैं। फिलहाल ब्रिक्स में 11 सदस्य देश शामिल हैं। इनमें ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और यूएई शामिल हैं। इसके अलावा समूह के 10 साझेदार देश हैं।
5 of 5
पीएम मोदी की रवि शास्त्री ने की तारीफ
– फोटो : ANI
क्रिकेट से कूटनीति तक शास्त्री की चर्चा
रवि शास्त्री ने अपने क्रिकेट करियर में भारत के लिए 80 टेस्ट और 150 वनडे खेले। इसके बाद वह भारतीय टीम के मुख्य कोच और कमेंटेटर के तौर पर भी लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं। क्रिकेट से जुड़े रहने वाले शास्त्री का यह पोस्ट अब ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के संदर्भ में सुर्खियां बटोर रहा है।