लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अब इतने बजे तक चलेगा शेयर बाजार? SEBI ने रखा नया प्रस्ताव

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करते है, तो ट्रेडिंग टाइम से जुड़ी यह खबर आपके काम की है. Securities and Exchange Board of India (SEBI) ने शेयर बाजार के आखिरी कारोबारी समय और क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) को लेकर बदलाव का सुझाव हैं. इसके लिए बाजार बंद होने के समय और इक्विटी डेरिवेटिव्स यानी F&O की ट्रेडिंग विंडो को लेकर दो ऑप्शन पेश किए हैं.

हालांकि, अभी शेयर बाजार की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है. फिलहाल शेयर बाजार की टाइमिंग पहले की तरह ही रहेगी. ऐसे में अगर यह सुझाव लागू होता है तो शेयर बाजार की ट्रेडिंग टाइमिंग में क्या बदलाव देखने को मिल सकता है.

SEBI ने दिए ट्रेडिंग टाइम के दो ऑप्शन

SEBI ने क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) और इक्विटी डेरिवेटिव्स मार्केट के लिए दो अलग-अलग टाइमिंग का ऑप्शन रखा है.

ऑप्शन A: ऑप्शन A के तहत कैश मार्केट में सामान्य ट्रेडिंग दोपहर 3:30 बजे तक जारी रहेगा. इसके बाद क्लोजिंग ऑक्शन सेशन 3:31 बजे से 3:40 बजे तक चलेगा. वहीं, फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट में ट्रेडिंग का समय 3:45 बजे तक जारी रखा जा सकता है. इस ऑप्शन में मौजूदा ट्रेडिंग समय के मुकाबले आखिरी समय की प्रक्रिया में बदलाव किया जाएगा.  

बैंकों के पास पैसों की भरमार, RBI बाजार से खींचेगा 1 लाख करोड़, लेकिन क्यों?

ऑप्शन B: ऑप्शन B के तहत सामान्य ट्रेडिंग दोपहर 3:15 बजे खत्म करने का सुझाव है. इसके बाद क्लोजिंग ऑक्शन सेशन 3:15 बजे से 3:25 बजे तक चलेगा. हालांकि, F&O मार्केट का कारोबार अपने मौजूदा समय के मुताबिक 3:30 बजे बंद होगा. यानी इस ऑप्शन में कैश मार्केट की सामान्य ट्रेडिंग पहले खत्म की जाएगी. 

CAS को लेकर भी बदलाव का सुझाव

SEBI ने क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) शुरू होने से पहले मिलने वाली संक्रमण अवधि को भी कम करने का सुझाव दिया है. इसे मौजूदा 5 मिनट से घटाकर 1 मिनट करने का सुझाव दिया गया है. इसके अलावा, ऑक्शन खत्म होने के बाद इक्विटी डेरिवेटिव्स में भी मिलने वाली ज्यादा ट्रेडिंग विंडो को भी 10 मिनट से घटाकर 5 मिनट करने का सुझाव है. 

क्या बदल गई शेयर बाजार की टाइमिंग?

सबसे खास बात यह है कि SEBI ने फिलहाल सिर्फ अपना प्रस्ताव पेश किया है और लोगों से इस सुझाव मांगे हैं. यानी अभी शेयर बाजार पहले की मौजूदा ट्रेडिंग टाइमिंग के मुताबिक ही चलेगा. वहीं SEBI ने इस कंसल्टेशन पेपर पर जनता से 3 अक्टूबर 2026 तक सुझाव और टिप्पणियां मांगी हैं. इसके बाद मिलने वाले फीडबैक के आधार पर ही आखिरी फैसला लिया जाएगा. 

बहुत जल्द मिलेगी अच्छी खबर, कनाडा संग डील पर बोले ट्रंप, क्या थमने वाला है ट्रेड वॉर?

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment