लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘द व्वान’ में छठ पर्व मनाती दिखेंगी तमन्ना भाटिया, बोलीं- ‘छठी मैया से है गहरा जुड़ाव’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द व्वान’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य किरदार में हैं. फिल्म की खास बात यह कि इसमें विश्वास का बहुत बड़ा त्योहार छठ पूजा की अहमियत को दिखाया गया है. अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने फिल्म में ‘छठी मैया’ गाने की तैयारी के बारे में बताया.

तमन्ना ने की छठ की तैयारी
तमन्ना ने बताया कि इस भक्ति गीत के साथ पूरा न्याय करने के लिए उन्होंने छठ की अहमियत को समझने और उसके बारे में पढ़ने पर खास ध्यान दिया.

उन्होंने कहा कि छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है. गाने की शूटिंग शुरू करने से पहले, मैंने इस परंपरा की  अहमियत और बिहार व पटना में इसे कैसे मनाया जाता है, यह समझने में काफी समय बिताया. सच कहूं तो, इसकी शक्ति के बारे में जानकर मैं हैरान रह गई.

ये भी पढ़ें :- ‘मैं बेबस हूं…’ मणिपुर के हालात पर इमोशनल हुईं मैरी कॉम, बोलीं- ‘अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर पाई’

छठी मैया से जुड़ाव महसूस हुआ
छठी मैय्या के साथ मैंने जो गहरा जुड़ाव महसूस किया, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. मैंने खुद को उनसे बहुत गहराई से जुड़ा हुआ पाया. अभिनेत्री ने कहा कि छठ पूजा ‘द व्वान’ का एक बहुत अहम हिस्सा है और मैं इस रस्म का अनुभव किसी और तरीके से नहीं करना चाहती थी.

विशाल मिश्रा ने गाया ‘छठी मैया’
विशाल मिश्रा ने ‘छठी मैय्या’ गाना गाया है. इस दिल को छू लेने वाले गाने के बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं और कोरियोग्राफी चिन्नी प्रकाश ने की है. इस फिल्म को लेकर फैंस काफी खुश हैं; फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे.

सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है. फैंस की माने तो बॉक्स पर फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी. ‘द व्वान’ 25 सितंबर, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें :-मोहनलाल की बेटी विस्मया की ‘थुडाक्कम’ की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment