लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आधी कीमत पर बिकेगा पेट्रोल-डीजल? ट्रंप ने किया क्रूड ऑयल सस्ता करने का वादा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जंग के बीच मंगलवार (8 सितंबर) को बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने क्रूड ऑयल सस्ता करने का वायदा किया है, जिसका सीधा मतलब है कि आने वाले समय में ये वादा पूरा होता है तो पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी आ सकती है. मंगलवार को होलसेल Reformulated Blendstock for Oxygenate Blending (RBOB) गैसोलीन का 3.22 प्रति गैलन डॉलर रेट है तो वहीं होलसेल हीटिंग ऑयल प्राइस 4.67 प्रति गैलन डॉलर है.

ट्रंप ने ऐलान किया है कि जब हम ईरान के साथ युद्ध जीतेंगे तो तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी, जैसे बाकी चीजों की कीमतें गिर रही हैं. ट्रंप का कहना है कि कीमत 3 डॉलर प्रति गैलन होगी और आखिरकार 2 डॉलर प्रति गैलन से भी कम हो जाएगी. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह सब बड़ी तेजी से होगा और ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा. 

होर्मुज पर अमेरिकी कब्जे का दावा करते हैं ट्रंप 
ट्रंप के बयान के मुताबिक देखा जाए तो अगर क्रूड ऑयल की कीमत 2 डॉलर तक आती है तो इसका मतलब है कि दाम 50 फीसदी कम हो जाएंगे. ऐसे में अगर क्रूड ऑयल का रेट 50 फीसदी तक कम होने की स्थिति पैदा होती है तो क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी 50 फीसदी कम होंगी? डोनाल्ड ट्रंप लगातार दावा करते आए हैं कि अब होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कब्जा है और उन्होंने हाल ही में होर्मुज का नाम बदलकर ट्रंप स्ट्रेट करने का भी सुझाव रखा था.

अमेरिकी सेना का बयान
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) का कहना है कि ईरान पर लगी रोक के तहत 94 कमर्शियल जहाजों का रास्ता बदला गया. सेंट्रल कमांड ने सोमवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी बैन को लागू करने के लिए 7 सितंबर तक अमेरिकी सेनाओं ने 94 कमर्शियल जहाजों का रास्ता बदला. 3 को क्षतिग्रस्त किया और 2 पर कब्जा किया.

CENTCOM ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि USS जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश अरब सागर में इस रोक को लागू करने में मदद कर रहा था और इन कार्रवाइयों का मकसद पूरी तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति के आदेशों का पालन सुनिश्चित करना था.

ये भी पढ़ें

अमेरिका से भारतीयों के लिए बुरी खबर! US स्टेट डिपार्टमेंट ने वीजा पर जारी की चेतावनी

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment